आंध्र प्रदेश में बस-लॉरी टक्कर के बाद भीषण आग,14 लोग जिंदा जले.....

andhra-bus-fire-8-dead-20-injured-after-crash

आंध्र प्रदेश में बस-लॉरी टक्कर के बाद भीषण आग,14 लोग जिंदा जले.....

आंध्र प्रदेश में बस-लॉरी टक्कर के बाद भीषण आग14 लोग जिंदा जले

बस और लॉरी की टक्कर[/caption]

आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम इलाके में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक प्राइवेट ट्रैवल्स बस की टक्कर टिपर लॉरी से हो गई, जिसके बाद बस में अचानक आग लग गई।

यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला

जानकारी के अनुसार, ‘हरिकृष्ण ट्रैवल्स’ की बस तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। सुबह करीब 6 बजे बस की सामने से आ रही लॉरी से टक्कर हो गई.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के तुरंत बाद बस से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें फैल गईं। कई यात्रियों को बाहर निकलने का समय तक नहीं मिल पाया।

Andhra bus accident: क्यों नहीं बच पाए कई यात्री

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय कई यात्री सो रहे थे। टक्कर के बाद अचानक फैले धुएं और आग ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। बस में अफरा-तफरी मच गई, कुछ लोग खिड़कियों से कूदकर बाहर निकले, कई यात्री अंदर ही फंस गए, इसी वजह से मृतकों में कई लोग जिंदा जल गए।

बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

हादसे में घायल करीब 20 लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, कई मरीजों की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है.

सीएम ने जताया दुख, जांच के आदेश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को तुरंत जांच के निर्देश दिए हैं.वहीं, आईटी मंत्री Nara Lokesh ने भी घटना पर संवेदना व्यक्त की और घायलों के बेहतर इलाज का भरोसा दिया है।

Read Also :- कर्नाटक में 16 साल से कम बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, आंध्र प्रदेश में दो-तीन बच्चे होने पर 25 हजार की मदद  

संबंधित सामग्री

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

राज्य

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार उठा रही बड़ा कदम, - कई विभागों ने प्रजेंटेशन के जरिये पेश किए अपने सुझाव, हाई लेवल कमेटी ने दर्ज किए मौखिक और लिखित विचार

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

राज्य

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद उभरा है। बजरंग दल का विरोध, नगर निगम में याचिका और अदालत में समीक्षा जारी है।

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।