नौतपा से पहले ही आग उगल रहा आसमा, बांदा दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर, कई राज्यों में रेड अलर्ट

Banda Heatwave: 48°C Reached Before Nautapa

नौतपा से पहले ही आग उगल रहा आसमा, बांदा दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर, कई राज्यों में रेड अलर्ट

नौतपा शुरू होने से पहले ही यूपी का बांदा 48°C के साथ दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर बन गया। MP, राजस्थान और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी है।

नौतपा से पहले ही आग उगल रहा आसमा बांदा दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर कई राज्यों में रेड अलर्ट

AI इमेज |

बांदा में नौतपा शुरू होने से चार दिन पहले ही तापमान 48°C तक पहुंच गया। इसी के साथ बांदा 20 मई को दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर बन गया। इससे ज्यादा तापमान केवल असवान में 49.4°C और अराफात में 48.4°C रिकॉर्ड किया गया। देशभर में भीषण गर्मी का असर दिख रहा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के 16 शहरों में तापमान 46°C से ऊपर दर्ज किया गया।

खजुराहो भी रिकॉर्ड गर्मी की चपेट में

खजुराहो 47.4°C के साथ दुनिया का चौथा सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक मई महीने में खजुराहो में इससे पहले इतनी गर्मी कभी दर्ज नहीं की गई थी। महाराष्ट्र के वर्धा में 47.1°C, नागपुर में 46.6°C और हरियाणा के रोहतक में 46.9°C तापमान रिकॉर्ड हुआ।

क्यों तप रहा है बांदा?

बांदा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बांदा के अत्यधिक गर्म होने की बड़ी वजह इसका कर्क रेखा के करीब होना है। इसके अलावा साफ आसमान, सूखी मिट्टी, कम नमी, जंगलों की कटाई और पठारी इलाका भी तापमान बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

मानसून की रफ्तार थमी

मौसम विभाग के अनुसार मानसून फिलहाल अंडमान-निकोबार और कोलंबो के आसपास अटका हुआ है। अगले कुछ दिनों तक उत्तर और मध्य भारत में गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। हालांकि पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। असम, मेघालय, केरलम और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

डॉक्टरों की सलाह

  • प्यास न लगे तब भी पानी पिएं
  • दिनभर में कम से कम 4 लीटर पानी पिएं

  • हल्के और ढीले कपड़े पहनें

  • बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग विशेष सावधानी रखें

  • दोपहर में भारी शारीरिक काम से बचें

कई राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट

22 और 23 मई को दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात और पंजाब समेत कई राज्यों में हीटवेव का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मई के आखिरी सप्ताह में गर्मी और ज्यादा तेज हो सकती है।

संबंधित सामग्री

लो आ गई तारीख! IMD ने बताया इस दिन से मिलेगी झुलसाती गर्मी से राहत

देश-विदेश

लो आ गई तारीख! IMD ने बताया इस दिन से मिलेगी झुलसाती गर्मी से राहत

यूपी में भीषण गर्मी और नौतपा के बीच IMD ने राहत की तारीख बता दी है। 29 मई के बाद तापमान 6-8 डिग्री तक गिर सकता है। बांदा 47.6°C के साथ सबसे गर्म शहर रहा।

तप रहा हिंदुस्तान: दुनिया के 70 सबसे गर्म शहर भारत में, कई राज्यों में रेड अलर्ट 

देश-विदेश

तप रहा हिंदुस्तान: दुनिया के 70 सबसे गर्म शहर भारत में, कई राज्यों में रेड अलर्ट 

भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। दुनिया के 70 सबसे गर्म शहर भारत में दर्ज किए गए हैं। कई राज्यों में हीटवेव, आंधी और बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

दुनिया के 50 सबसे गर्म शहर भारत में: UP-MP में 47°C पार, 11 राज्यों में हीटवेव अलर्ट

देश-विदेश

दुनिया के 50 सबसे गर्म शहर भारत में: UP-MP में 47°C पार, 11 राज्यों में हीटवेव अलर्ट

भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी भारतीय शहर शामिल रहे। यूपी के बांदा में 47.6°C तापमान दर्ज किया गया।

MP-UP और राजस्थान में अगले 10 दिन झुलसाएगी गर्मी, फिलहाल बारिश के आसार नहीं

देश-विदेश

MP-UP और राजस्थान में अगले 10 दिन झुलसाएगी गर्मी, फिलहाल बारिश के आसार नहीं

राजस्थान, मध्यप्रदेश और यूपी समेत कई राज्यों में अगले 10 दिन भीषण गर्मी और हीटवेव का अलर्ट है। कई शहरों में तापमान 45°C से ऊपर पहुंच गया है।

देशभर में 7 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट: MP-राजस्थान समेत 10 राज्यों में हीटवेव, बांदा 47.6°C के साथ सबसे गर्म

देश-विदेश

देशभर में 7 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट: MP-राजस्थान समेत 10 राज्यों में हीटवेव, बांदा 47.6°C के साथ सबसे गर्म

देशभर में अगले 7 दिन भीषण गर्मी और हीटवेव का असर रहेगा। यूपी का बांदा 47.6°C के साथ सबसे गर्म शहर रहा। MP, राजस्थान समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी।