दुनिया के 50 सबसे गर्म शहर भारत में: UP-MP में 47°C पार, 11 राज्यों में हीटवेव अलर्ट

India Heatwave 50 Hottest Cities List

दुनिया के 50 सबसे गर्म शहर भारत में: UP-MP में 47°C पार, 11 राज्यों में हीटवेव अलर्ट

भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी भारतीय शहर शामिल रहे। यूपी के बांदा में 47.6°C तापमान दर्ज किया गया।

दुनिया के 50 सबसे गर्म शहर भारत में up-mp में 47°c पार 11 राज्यों में हीटवेव अलर्ट

ai इमेज |

देश इस समय भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में है। शुक्रवार को दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों की सूची में सभी शहर भारत के दर्ज किए गए। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में तापमान 40°C से 47°C के बीच पहुंच गया।

सबसे ज्यादा तापमान उत्तर प्रदेश के बांदा में 47.6°C दर्ज किया गया, जबकि मध्य प्रदेश के नौगांव में पारा 46.8°C तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने 11 राज्यों में अगले दो दिनों तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

दो दिन तक राहत के आसार नहीं

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में अगले 48 घंटे तक भीषण गर्मी बनी रह सकती है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।वहीं पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में गर्म और उमसभरा मौसम लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।

दुनिया के सबसे गर्म शहरों में भारत का दबदबा

शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों में दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी भारतीय शहर शामिल रहे। दोपहर तक विदर्भ के ब्रह्मपुरी में तापमान 47.2°C तक पहुंच गया।उत्तर प्रदेश के अकेले 22 शहर इस सूची में शामिल रहे। बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और हरियाणा के कई शहरों में दोपहर से पहले ही तापमान 42°C से 44°C तक पहुंच गया था।

कई राज्यों में बारिश और आंधी की संभावना

एक तरफ उत्तर भारत गर्मी से झुलस रहा है, वहीं कुछ राज्यों में मौसम बदलने के संकेत भी मिल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पाकिस्तान और बिहार के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जबकि अरब सागर में लो प्रेशर एरिया सक्रिय है। इसके असर से दिल्ली, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गोवा और अंडमान-निकोबार में बारिश की संभावना जताई गई है। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में बिजली गिरने से 4 की मौत

बिहार के अररिया, जहानाबाद, नालंदा और सुपौल में शुक्रवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं जम्मू-कश्मीर के जोजिला और उत्तराखंड के चमोली-पिथौरागढ़ में बर्फबारी दर्ज की गई।इस तरह देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के कई रूप देखने को मिल रहे हैं।

MP, UP और राजस्थान सबसे ज्यादा प्रभावित

मध्य प्रदेश के 42 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है। टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। ग्वालियर-चंबल, सागर और रीवा संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं।उत्तर प्रदेश में बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज में रेड अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में भी अगले 24 घंटे में तापमान 3°C तक बढ़ने की संभावना जताई गई है।

 

 

संबंधित सामग्री

Top 10 News: CNG के दाम बढ़े,  राम रहीम फिर जेल से बाहर, अर्शदीप ने इंस्टा पोस्ट डिलीट की

देश-विदेश

Top 10 News: CNG के दाम बढ़े, राम रहीम फिर जेल से बाहर, अर्शदीप ने इंस्टा पोस्ट डिलीट की

पाकिस्तान इजराइल को देश नहीं मानने की घोषणा करता है, दिल्ली में CNG की कीमत ₹83.09 किलो तक पहुँची, और कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी।

लो आ गई तारीख! IMD ने बताया इस दिन से मिलेगी झुलसाती गर्मी से राहत

देश-विदेश

लो आ गई तारीख! IMD ने बताया इस दिन से मिलेगी झुलसाती गर्मी से राहत

यूपी में भीषण गर्मी और नौतपा के बीच IMD ने राहत की तारीख बता दी है। 29 मई के बाद तापमान 6-8 डिग्री तक गिर सकता है। बांदा 47.6°C के साथ सबसे गर्म शहर रहा।

तप रहा हिंदुस्तान: दुनिया के 70 सबसे गर्म शहर भारत में, कई राज्यों में रेड अलर्ट 

देश-विदेश

तप रहा हिंदुस्तान: दुनिया के 70 सबसे गर्म शहर भारत में, कई राज्यों में रेड अलर्ट 

भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। दुनिया के 70 सबसे गर्म शहर भारत में दर्ज किए गए हैं। कई राज्यों में हीटवेव, आंधी और बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

हीटवेव का डबल अटैक: दिन ही नहीं राते भी हो रही गर्म  35 शहरों में रात का पारा 30°C पार

देश-विदेश

हीटवेव का डबल अटैक: दिन ही नहीं राते भी हो रही गर्म 35 शहरों में रात का पारा 30°C पार

देश में भीषण गर्मी का असर जारी है। 35 शहरों में रात का तापमान 30°C पार पहुंचा। यूपी का बांदा लगातार पांचवें दिन सबसे गर्म शहर रहा।

नौतपा से पहले ही आग उगल रहा आसमा, बांदा दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर, कई राज्यों में रेड अलर्ट

देश-विदेश

नौतपा से पहले ही आग उगल रहा आसमा, बांदा दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर, कई राज्यों में रेड अलर्ट

नौतपा शुरू होने से पहले ही यूपी का बांदा 48°C के साथ दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर बन गया। MP, राजस्थान और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी है।