बंगाल चुनाव परिणाम:‘दीदी का खेला’ पड़ गया उलटा, ‘एम फैक्टर’ के साथ भाजपा ने मजबूत बनाई बढ़त

बदलाव की धारा में बंगाल चुनाव

बंगाल चुनाव परिणाम:‘दीदी का खेला’ पड़ गया उलटा, ‘एम फैक्टर’ के साथ भाजपा ने मजबूत बनाई बढ़त

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा आगे निकली, जबकि टीएमसी पिछड़ती दिखाई दी। नई रणनीतियों और वादों का असर साफ नजर आया।

बंगाल चुनाव परिणाम‘दीदी का खेला’ पड़ गया उलटा ‘एम फैक्टर’ के साथ भाजपा ने मजबूत बनाई बढ़त

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझान राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे रहे हैं। अब तक के ट्रेंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पीछे नजर आ रही है। इस बार की लड़ाई सिर्फ सीटों की नहीं रही, बल्कि रणनीति, वादों और सामाजिक समीकरणों की भी रही। भाजपा ने जहां अपने वादों के जरिए मजबूत नैरेटिव खड़ा किया, वहीं ‘एम फैक्टर’ ने चुनावी गणित को पूरी तरह प्रभावित किया। भाजपा ने अवैध घुसपैठ को बड़ा मुद्दा बनाया। इसे सुरक्षा और स्थानीय अधिकारों से जोड़कर पेश किया गया।

मध्यम वर्ग को प्रभावित करता दिखा

महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देने जैसे वादों ने बड़ा असर डाला। केंद्र की योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने का भरोसा भी दिया गया, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग में पकड़ मजबूत हुई।  ‘सख्त कानून व्यवस्था’ और यूपी मॉडल लागू करने का वादा शहरी और मध्यम वर्ग को प्रभावित करता दिखा।

‘सोनार बांग्ला’ का सपना इसी के साथ जोड़ा 

‘सिंडिकेट राज’ खत्म करने और पारदर्शिता लाने का वादा भाजपा के प्रचार का अहम हिस्सा रहा। लंबे समय से सिस्टम से नाराज वोटर्स को यह संदेश सीधा लगा।‘सोनार बांग्ला’ का सपना इसी के साथ जोड़ा गया।

इन वादों के साथ ही, भाजपा ने इन एम फैक्टर पर भी काम किया, जिन्होंने चुनाव परिणाम को पलट दिया। करीब 30 प्रतिशत मुस्लिम आबादी पारंपरिक रूप से टीएमसी के साथ रही है, लेकिन इस बार नए समीकरण बने। हूमायूं कबीर की पार्टी एजेयूपी ने इस वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की, जबकि ध्रुवीकरण ने भी असर डाला।

भाजपा के पक्ष में जाती दिखीं

महिलाएं इस चुनाव में निर्णायक भूमिका में रहीं। टीएमसी की योजनाओं और भाजपा के सुरक्षा व सम्मान के मुद्दों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। बंगाल से बाहर काम करने वाले लाखों लोगों का वोट इस बार अहम रहा। रोजगार के मुद्दे और ‘सोनार बांग्ला’ का विजन इन मतदाताओं को प्रभावित करता दिखा। उत्तर 24 परगना समेत कई इलाकों में मतुआ वोट निर्णायक रहा। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर इस समुदाय की उम्मीदें भाजपा के पक्ष में जाती दिखीं।

टी-इंकंबेंसी के रूप में सामने आया

ममता बनर्जी की व्यक्तिगत छवि और जुझारू राजनीति टीएमसी की सबसे बड़ी ताकत रही। हालांकि इस बार भाजपा ने उन पर सीधे हमले से बचते हुए अलग रणनीति अपनाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियां, रोड शो और राष्ट्रीय मुद्दों पर फोकस ने भाजपा को नई ऊर्जा दी। उनकी लोकप्रियता ने नए वोटर्स को जोड़ने में मदद की। कुल मिलाकर, भाजपा ने अपने वादों और सामाजिक समीकरणों को जमीन पर उतारने में बढ़त हासिल की, जबकि टीएमसी इनका प्रभावी जवाब देने में संघर्ष करती दिखी। लंबे समय से सत्ता में रहने का असर भी एंटी-इंकंबेंसी के रूप में सामने आया।

संबंधित सामग्री

‘गुरु-द्रोही’ करार दिए जाने के बाद घिरे पंजाब CM मान, BJP ने तेज की इस्तीफे की मांग

राज्य

‘गुरु-द्रोही’ करार दिए जाने के बाद घिरे पंजाब CM मान, BJP ने तेज की इस्तीफे की मांग

भगवंत मान पर श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा 'गुरु-द्रोही' का आरोप लगने के बाद BJP ने इस्तीफे की मांग की। विवादित वीडियो की जांच में नए तथ्य सामने आए।

रेत विवाद में भाजपा नेता और रिश्तेदार की हत्या पर CM साय सख्त, बोले- दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत

राज्य

रेत विवाद में भाजपा नेता और रिश्तेदार की हत्या पर CM साय सख्त, बोले- दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत उत्खनन विवाद के दौरान भाजपा नेता भरत सिंह और वीरू सिंह की मौत हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़े उपायों का आश्वासन दिया।

झारखंड राज्यसभा चुनाव: BJP ने की विधायकों की किलेबंदी, CM सोरेन आज करेंगे अहम रणनीतिक बैठक

राज्य

झारखंड राज्यसभा चुनाव: BJP ने की विधायकों की किलेबंदी, CM सोरेन आज करेंगे अहम रणनीतिक बैठक

झारखंड में राज्यसभा की दो रिक्त सीटों के लिए चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसमें दलों ने विधायकों को एकजुट रखने के प्रयास तेज किए हैं।

हरियाणा CM सैनी के आवास पर परिवार सहित डिनर करने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई, 15 दिनों में तीसरी मुलाकात

राज्य

हरियाणा CM सैनी के आवास पर परिवार सहित डिनर करने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई, 15 दिनों में तीसरी मुलाकात

हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के बीच बढ़ती नजदीकियों से राजनीतिक हलचल तेज। मुलाकातों और डिनर के दौरान राजनीतिक समीकरण बनने की संभावना।

 20 TMC सांसद नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी में हुए विलय, कोकिला बोली - NDA के साथ करेंगे काम

देश-विदेश

20 TMC सांसद नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी में हुए विलय, कोकिला बोली - NDA के साथ करेंगे काम

पश्चिम बंगाल के 20 टीएमसी सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी में विलय करने और एनडीए के साथ काम करने की घोषणा की है।