उत्तराखंड को “Best State for Promotion of Aviation Ecosystem” के लिए मिला पुरस्कार

best-state-for-promotion-of-aviation-ecosystem

उत्तराखंड को “Best State for Promotion of Aviation Ecosystem” के लिए मिला पुरस्कार

उत्तराखंड को “best state for promotion of aviation ecosystem” के लिए मिला पुरस्कार

Best State for Promotion of Aviation Ecosystem: उत्तराखण्ड को “Best State for Promotion of Aviation Ecosystem” अंतरराष्ट्रीय विमानन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी Wings India 2026 में प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया. [caption id="attachment_131394" align="alignnone" width="300"]UTTRAKHAND UTTRAKHAND[/caption] बता दें की ये सम्मान नागरिक उड्डयन क्षेत्र में राज्य सरकार की ओर से किए गए प्रभावी प्रयासों,नीति समर्थन और विमानन पारिस्थितिकी तंत्र के प्रयासों से ही हुए है. यह पुरस्कार बेगमपेट एयरपोर्ट, हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा की ओर से प्रदान किया गया. Best State for Promotion of Aviation Ecosystem: इस कार्यक्रम के दौरान इस अवसर पर उत्तराखण्ड के नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सचिव सचिन कुर्वे सहित कई लोग शामिल हुए. बता दें की Wings India 2026 देश का प्रमुख विमानन मंच है, जिसमें देश-विदेश के नीति निर्माता, उद्योग विशेषज्ञ, निवेशक और विमानन क्षेत्र से जुड़े हितधारक भाग लेते हैं. इस मंच पर उत्तराखण्ड को मिला यह सम्मान राज्य के लिए गौरव का विषय है और भविष्य में निवेश और विकास के नए अवसर खोलेगा. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसको लेकर कहा कि.. यह पुरस्कार उत्तराखण्ड की समग्र विमानन नीति, बेहतर प्रशासनिक समन्वय और प्रदेश में हवाई संपर्क को मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है. साथ ही उन्होंने कहा कि.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से ली सेवाओं के विस्तार, उड़ान योजना के सफल क्रियान्वयन और आधुनिक विमानन अवसंरचना के विकास से उत्तराखण्ड तेजी से एक उभरते विमानन हब के रूप में स्थापित हो रहा है.

संबंधित सामग्री

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

राज्य

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार उठा रही बड़ा कदम, - कई विभागों ने प्रजेंटेशन के जरिये पेश किए अपने सुझाव, हाई लेवल कमेटी ने दर्ज किए मौखिक और लिखित विचार

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

राज्य

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद उभरा है। बजरंग दल का विरोध, नगर निगम में याचिका और अदालत में समीक्षा जारी है।

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।