बंगाल समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान

five-state-elections-announcement-today

बंगाल समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान

बंगाल समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान

assembly election 2026: नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आज बड़ी घोषणा होने वाली है। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) रविवार को पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों का पूरा कार्यक्रम जारी करेगा.चुनाव आयोग की ओर से यह घोषणा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। जैसे ही चुनाव कार्यक्रम का ऐलान होगा, इन सभी राज्यों में तुरंत प्रभाव से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी।

इस बार कम चरणों में हो सकता है मतदान

सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग इस बार मतदान प्रक्रिया को कम चरणों में पूरा करने पर विचार कर रहा है। वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान कराया गया था। हालांकि इस बार आयोग मतदान के चरणों की संख्या कम करने की तैयारी में है। इसके लिए विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में केंद्रीय सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की योजना बनाई जा रही है, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

assembly election 2026: अप्रैल-मई में हो सकता है मतदान

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून 2026 के बीच समाप्त हो रहा है। ऐसे में संभावना है कि इन राज्यों में अप्रैल और मई के दौरान मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना उसके बाद निर्धारित तिथि पर होगी।चुनाव आयोग ने इन राज्यों में मतदाता सूची से संबंधित आपत्तियों और अपीलों की प्रक्रिया पूरी कर ली है। आयोग ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी कर ली है और अब आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा बाकी है।

बंगाल का दौरा कर चुकी है आयोग की टीम

चुनाव कार्यक्रम घोषित करने से पहले चुनाव आयोग ने जमीनी स्थिति का आकलन भी किया है। हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में आयोग की एक उच्च स्तरीय टीम ने कोलकाता का दौरा किया था।इस दौरे में चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विनीत जोशी भी शामिल थे। आयोग की इस टीम ने राज्य के विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुनावी कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था और निष्पक्ष मतदान को लेकर उनके सुझाव और चिंताएं सुनीं।

संबंधित सामग्री

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की एकता के लिए उनका बलिदान अविस्मरणीय

राज्य

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की एकता के लिए उनका बलिदान अविस्मरणीय

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई कार्यक्रमों की घोषणा की गई।

अनूपपुर: आरती की घंटियां सुन मंदिर पहुंच जाते हैं भालू, प्रसाद लेकर लौट जाते हैं जंगल,  लोग मानते हैं जावंत

राज्य

अनूपपुर: आरती की घंटियां सुन मंदिर पहुंच जाते हैं भालू, प्रसाद लेकर लौट जाते हैं जंगल, लोग मानते हैं जावंत

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में भालू मंदिर में प्रसाद ग्रहण करने आते हैं। यह अनोखी घटना 2013 से जारी है, जिसमें भालू बिना किसी उपद्रव के प्रसाद लेकर वापस जंगल जाते हैं।

भोपाल को मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा! 2900 करोड़ के वेस्टर्न बायपास को मिली बड़ी मंजूरी

राज्य

भोपाल को मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा! 2900 करोड़ के वेस्टर्न बायपास को मिली बड़ी मंजूरी

भोपाल में प्रस्तावित वेस्टर्न बायपास परियोजना को राज्य स्तरीय साधिकार समिति की बैठक में मंजूरी मिली। परियोजना पर 2900 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान।

Womens T20 WC 2026: विमेंस T-20 वर्ल्डकप में होंगे आज तीन मुकाबले

खेल

Womens T20 WC 2026: विमेंस T-20 वर्ल्डकप में होंगे आज तीन मुकाबले

विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज स्कॉटलैंड-न्यूजीलैंड, श्रीलंका-आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच मुकाबले होंगे।

उज्जैन में बनेगा स्थायी सिंहस्थ कार्यालय, किसानों को शून्य ब्याज ऋण योजना जारी रखने पर फैसला आज

राज्य

उज्जैन में बनेगा स्थायी सिंहस्थ कार्यालय, किसानों को शून्य ब्याज ऋण योजना जारी रखने पर फैसला आज

मध्य प्रदेश सरकार ने उज्जैन में स्थायी सिंहस्थ मेला कार्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है, जो पूरे वर्ष कार्यरत रहेगा और सिंहस्थ महाकुंभ की निरंतर तैयारी करेगा।