वन विभाग की जमीन को लेकर विवाद, भीड़ ने किया अधिकारियों पर हमला, 47 अधिकारी और कर्मचारी घायल

forest-officials-attacked-land-dispute-47-injured

वन विभाग की जमीन को लेकर विवाद, भीड़ ने किया अधिकारियों पर हमला, 47 अधिकारी और कर्मचारी घायल

वन विभाग की जमीन को लेकर विवाद भीड़ ने किया अधिकारियों पर हमला 47 अधिकारी और कर्मचारी घायल

Banaskantha Attacked in Land Dispute: गुजरात के बनासकांठा के दांता तालुका स्थित पाडलिया गांव में हालात अचानक बेकाबू हो गए। वन विभाग की जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा था। लेकिन विवाद उस वक्त हिंसा में बदल गया, जब वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ ने सरकारी टीम पर हमला कर दिया।

500 लोगों की भीड़ ने किया हमला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वन विभाग की जमीन पर नर्सरी और प्लांटेशन का काम चल रहा था। इसी दौरान करीब 500 लोगों की भीड़ वहां पहुंची और पथराव शुरू कर दिया। भीड़ ने सिर्फ पत्थर ही नहीं, बल्कि गोफन, लाठियां और तीर-कमान जैसे हथियारों का भी इस्तेमाल किया। इससे अफरा-तफरी मच गई। [caption id="attachment_122112" align="alignnone" width="535"]भीड़ ने किया पथराव, कई घायल भीड़ ने किया पथराव, कई घायल[/caption] [caption id="attachment_122113" align="alignnone" width="542"]पुलिसकर्मी घायल पुलिसकर्मी घायल[/caption]

Banaskantha Attacked in Land Dispute: गाड़ियां आग के हवाले

स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े, लेकिन हालात काबू में आने के बजाय और बिगड़ गए। आंसू गैस के बाद भीड़ और ज्यादा उग्र हो गई और हमले को तेज कर दिया, और पुलिस को पीछे हटने को मजबूर होना पड़ा। भीड़ ने पुलिस और वन विभाग की गाड़ियों को भी निशाना बनाया। पथराव के बाद इन वाहनों में आग लगा दी। Read More: भोपाल में ब्राह्मण समाज की पुलिस से धक्कामुक्की-झड़प

 47 अधिकारी और कर्मचारी घायल

Banaskantha Attacked in Land Dispute: इस हमले में पुलिस और वन विभाग के कुल 47 अधिकारी और कर्मचारी को चोंट आई है। कई जवानों के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई। सभी घायलों को अंबाजी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का इलाज देर रात तक चलता रहा। [caption id="attachment_122114" align="alignnone" width="533"]घायलों का इलाज जारी घायलों का इलाज जारी[/caption] [caption id="attachment_122115" align="alignnone" width="533"]कलेक्टर ने की घायलों से मुलाकात कलेक्टर ने की घायलों से मुलाकात[/caption] इस झड़प में सबसे गंभीर चोट अंबाजी के पुलिस इंस्पेक्टर आर.बी. गोहिल को लगी। उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें तुरंत पालनपुर रेफर किया गया।डॉक्टरों के मुताबिक, उनके सिर में गहरी चोट आई है।

संबंधित सामग्री

अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं या मेमोरी बढ़ाना चाहते हैं तो आज से डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक

लाइफ स्टाइल

अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं या मेमोरी बढ़ाना चाहते हैं तो आज से डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक

ब्लैक कॉफी के प्रमुख फायदे में वजन घटाने, मानसिक सतर्कता बढ़ाने, और लिवर स्वास्थ्य में सुधार शामिल हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और बायोएक्टिव कंपाउंड्स भी होते हैं।

राजकोट में सनसनीखेज डकैती:बदमाशों ने बुजुर्ग को बनाया बंधक, लूट ले गए 2.47 करोड़ रुपये नकद और कीमती सामान

जुर्म गाथा

राजकोट में सनसनीखेज डकैती:बदमाशों ने बुजुर्ग को बनाया बंधक, लूट ले गए 2.47 करोड़ रुपये नकद और कीमती सामान

राजकोट के शापर-वेरावल क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने एक बुजुर्ग व्यवसायी के घर में देर रात घुसकर करोड़ों रुपये की लूट की।

PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, CM बोले- कांग्रेस के समय गेहूं का भाव 300-400, हम 2625₹ में खरीद रहे

राज्य

PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, CM बोले- कांग्रेस के समय गेहूं का भाव 300-400, हम 2625₹ में खरीद रहे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में PM-KISAN योजना की 23वीं किस्त जारी की, 9.44 करोड़ किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए।

NEET पेपर लीक पर हिमाचल CM सुक्खू का केंद्र पर निशाना: बोले- &quotकांग्रेस शासन में नहीं होती थीं ऐसी घटनाएं&quot

राज्य

NEET पेपर लीक पर हिमाचल CM सुक्खू का केंद्र पर निशाना: बोले- "कांग्रेस शासन में नहीं होती थीं ऐसी घटनाएं"

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा शासन में पेपर लीक की घटनाएं बढ़ी हैं और विवादों में घिरे भर्ती बोर्ड को भंग करने की कार्रवाई की गई।

ग्वालियर में इंसानियत शर्मसार: चोरी के शक में 8 वर्षीय मासूम को बेरहमी से पीटा, मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज

राज्य

ग्वालियर में इंसानियत शर्मसार: चोरी के शक में 8 वर्षीय मासूम को बेरहमी से पीटा, मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज

ग्वालियर में 8 वर्षीय बच्ची चोरी के शक में पड़ोसी द्वारा पिटाई से मर गई। पड़ोसी दंपत्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया, पत्नी फरार।