Indian Navy Day : भारतीय नौसेना दिवस 4 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है

indian-navy-day

Indian Navy Day : भारतीय नौसेना दिवस 4 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है

indian navy day  भारतीय नौसेना दिवस 4 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है

Indian Navy Day : नौसेना दिवस हर साल 4 दिसंबर को मनाया जाता है, ताकि 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' में भारतीय नौसेना की सफलताओं और बहादुरी का सम्मान किया जा सके। इस दिन को नौसेना के समुद्री हितों की सुरक्षा के योगदान और बलिदान को याद करने के लिए समर्पित है

भारतीय सेना का नाम दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में लिया जाता है। भारत की तीनों सेनाएं थल, जल और वायु देश की सीमाओं की सुरक्षा में तत्पर हैं। इतिहास पर नजर डालें तो दुश्मन देश ने जब भी भारत पर आक्रमण की कोशिश की जो जमीन के जरिए ही की। नौसेना की कड़ी सुरक्षा ने कभी विरोधियों को जल तक आने नहीं दिया। भारतीय नौसेना के जवानों को जल प्रहरी कहा जाता है जो अपने नाम की ही तरह जल मार्ग की सुरक्षा में मुस्तैद रहते हैं। उनके अदम्य साहस, पराक्रम को सलाम करते है

थीम क्या है

नौसेना की तरपफ से दी गई नेवी डे 2025 जानकारी के अनुसार नौसेना को कॉम्बैट रेडी, कोहिसिव, क्रेडिबल औक आत्मनिर्भर फोर्स के रूप में रेखांकित किया गया है यहथीम रक्षा में नौसेना की बढ़ती भागीदारी और भारत की सुरक्षा में नौसेना की अहमियत की याद दिलाती है

read more :नए आधार ऐप से घर बैठे बदल सकेंगे मोबाइल नंबर: नाम–पता अपडेट की सुविधा भी जल्द

Indian Navy Day : 4 दिसंबर को ही क्यों मनाते हैं नौसेना दिवस

भारत के लिए यह दिन विजय दिवस की तरह ही है। 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भारतीय नौसेना ने अहम योगदान दिया। जब 3 दिसंबर को भारतीय हवाई अड्डे पर पाकिस्तान ने हमला किया तो उसका जवाब देने के लिए हमारी नौसेना ने 4 और 5 की रात जवाबी हमला करते हुए सैकड़ों पाकिस्तानी नौसैनिकों को मार गिराया। इस मिशन का नेतृत्व कमोडोर कासरगोड पट्टणशेट्टी गोपाल राव ने किया।

नौसेना का इतिहास और उपलब्धि

भारतीय नौसेना 1612 में अस्तित्व में आई, जब ईस्ट इंडिया कंपनी ने रायल इंडियन नेवी नाम से नौसेना बनाई। ईस्ट इंडिया कंपनी ने व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के उद्देश्य से एक नौसैनिक दल का गठन किया था। स्वतंत्रता के बाद 1950 में इसे भारतीय नौसेना के तौर पर पुनर्गठित किया गया। सबसे पहली बार यह दिन 21 अक्टूबर 1944 को मनाया गया था, जब भारत में ब्रिटिश शासनकाल के दौरान रॉयल इंडियन नेवी ने इस दिन को नेवी डे के रूप में चुना था।

संबंधित सामग्री

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मिस्र और केप वर्डे ने दिखाया दमखम

खेल

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मिस्र और केप वर्डे ने दिखाया दमखम

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मिस्र ने न्यूजीलैंड को हराया और केप वर्डे ने उरुग्वे के साथ ड्रॉ खेला। दोनों टीमों ने नॉकआउट दौर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।

जन्मदिन पर चर्चा में थलपति विजय, सीएम बनने के बाद 1 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रोजेक्ट्स को दी रफ्तार

मनोरंजन

जन्मदिन पर चर्चा में थलपति विजय, सीएम बनने के बाद 1 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रोजेक्ट्स को दी रफ्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय के नेतृत्व में उद्योगों का विकास हुआ है, जिसमें बड़े निवेश और रोजगार सृजन की बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या, बोला- खाना नहीं देते थे

राज्य

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या, बोला- खाना नहीं देते थे

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 16 वर्षीय लड़के ने अपने भाई, भाभी और भतीजे की हत्या कर दी। भतीजी ने घटना देखी और चिल्लाती हुई बाहर भागी।

मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, सुझाव देने की समय-सीमा आज समाप्त

राज्य

मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, सुझाव देने की समय-सीमा आज समाप्त

मध्य प्रदेश सरकार ने यूसीसी लागू करने के लिए तैयारियां तेज की। नागरिकों से सुझाव प्राप्त करने की अंतिम तिथि आज, विधेयक जुलाई में पेश होगा।

लोकल से ग्लोबल: एमएसएमई, ओडीओपी और जीआई टैग से वैश्विक पटल पर चमक रहा MP

राज्य

लोकल से ग्लोबल: एमएसएमई, ओडीओपी और जीआई टैग से वैश्विक पटल पर चमक रहा MP

प्रधानमंत्री मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यकाल में भारत और मध्यप्रदेश तेजी से आत्मनिर्भर बनते जा रहे हैं।