इंडोनेशिया में भूकंप के बाद सुनामी का खतरा, धरती फटी

indonesia-earthquake-tsunami-alert-ground-fissures

इंडोनेशिया में भूकंप के बाद सुनामी का खतरा, धरती फटी

इंडोनेशिया में भूकंप के बाद सुनामी का खतरा धरती फटी

Indonesia earthquake and tsunami: इंडोनेशिया में भयंकर भूकंप आया। भूकंप के बाद एक और खतरा मंडरा रहा है। वह खतरा है सुनामी का। जी हां इंडोनेशिया में भूकंप के बाद अब सुनामी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इंडोनेशिया के जलक्षेत्र में आज सुबह जोरदार भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई। इसके बाद भूकंप से सुनामी की छोटी लहरें उठने लगी। इस भूकंप-सुनामी के डेडली कॉम्बिनेशन में 1 व्यक्ति की मौत हो गई और घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा।

इंडोनेशिया में भूकंप

भूकंप के बाद सुनामी

एक अमेरिकी निगरानी एजेंसी ने भूकंप के केंद्र से 1,000 किलोमीटर के दायरे में सुनामी की संभावना को लेकर चेतावनी जारी की। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 7.4 थी और इसका केंद्र मोलूका सागर में 35 किलोमीटर की गहराई पर था। बताया जा रहा है कि भूकंप के केंद्र से 1,000 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक सुनामी लहरें उठ सकती हैं, खासकर इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया के तटीय इलाकों में। USGS ने भी भूकंप के केंद्र से उतनी ही दूरी पर स्थित क्षेत्रों में खतरनाक सुनामी लहरों की संभावना के संबंध में चेतावनी दी। 

https://youtube.com/shorts/upcX-3tpzyI?si=t8GTG8MIQVbgf1li

Indonesia earthquake and tsunami: 1 की मौत

भूकंप की वजह से कुछ घरों, इमारतों और कब्रों को भी नुकसान पहुंचा है। भूकंप का झटका इतना तेज़ था कि लोग चीखते हुए अपने घरों से बाहर भाग निकले। इस भूकंप में 1 की मौत हो गई। कुछ लोग घायल भी हुए हैं। कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

[caption id="attachment_144729" align="alignnone" width="1349"]रेस्क्यू में लगी टीम रेस्क्यू में लगी टीम[/caption]

लेह में भूकंप

इधर, गुरुवार सुबह केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं, राजधानी दिल्ली के उत्तरी हिस्से में भी आज सुबह भूकंप का एक हल्का झटका महसूस किया गया। हालांकि तीव्रता काफी कम होने के कारण लोगों को इसका पता नहीं चला और किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

संबंधित सामग्री

मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर 52 गांवों के आदिवासियों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकाला पैदल मार्च

राज्य

मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर 52 गांवों के आदिवासियों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकाला पैदल मार्च

धमतरी के आदिवासी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट का घेराव किया, जिसमें 52 गांवों के ग्रामीण शामिल हुए।

मोबाइल की बढ़ती लत आंखों के लिए बन रही खतरा, तेजी से बढ़ रहे ड्राई आई सिंड्रोम के मामले

लाइफ स्टाइल

मोबाइल की बढ़ती लत आंखों के लिए बन रही खतरा, तेजी से बढ़ रहे ड्राई आई सिंड्रोम के मामले

विशेषज्ञों के अनुसार, अत्यधिक स्क्रीन समय ड्राई आई सिंड्रोम को बढ़ावा दे रहा है, जिसमें आँसू की कमी से आँखों में सूखापन और जलन होती है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मिस्र और केप वर्डे ने दिखाया दमखम

खेल

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मिस्र और केप वर्डे ने दिखाया दमखम

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मिस्र ने न्यूजीलैंड को हराया और केप वर्डे ने उरुग्वे के साथ ड्रॉ खेला। दोनों टीमों ने नॉकआउट दौर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।

जन्मदिन पर चर्चा में थलपति विजय, सीएम बनने के बाद 1 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रोजेक्ट्स को दी रफ्तार

मनोरंजन

जन्मदिन पर चर्चा में थलपति विजय, सीएम बनने के बाद 1 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रोजेक्ट्स को दी रफ्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय के नेतृत्व में उद्योगों का विकास हुआ है, जिसमें बड़े निवेश और रोजगार सृजन की बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या, बोला- खाना नहीं देते थे

राज्य

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या, बोला- खाना नहीं देते थे

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 16 वर्षीय लड़के ने अपने भाई, भाभी और भतीजे की हत्या कर दी। भतीजी ने घटना देखी और चिल्लाती हुई बाहर भागी।