ईरान बोला - जहाज छोड़ो 1 लीटर तेल भी ईरान से बाहर नहीं जाएगा

iran-oil-export-threat-strait-of-hormuz-tanker-crisis

ईरान बोला - जहाज छोड़ो 1 लीटर तेल भी ईरान से बाहर नहीं जाएगा

ईरान बोला - जहाज छोड़ो 1 लीटर तेल भी ईरान से बाहर नहीं जाएगा

Iran oil export threat: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की उस चेतावनी का कड़ा जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर तेल की सप्लाई रोकी गई तो ईरान पर बड़ा हमला किया जाएगा। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने डॉनाल्ड ट्रंप को सख्त जवाब देते हुए कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल की खेप तो छोड़िए, एक लीटर तेल भी ईरान से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। 

ईरान की शर्त

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का 11वां दिन हैं। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से तेल के जहाजों के गुजरने को लेकर एक नई शर्त रखी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की सेना IRGC ने कहा है कि कुछ देशों के जहाजों को इस रास्ते से गुजरने दिया जा सकता है, लेकिन इसके लिए उन देशों को पहले इजराइल और अमेरिका के राजदूतों को अपने-अपने देश से निकालना होगा।

[caption id="attachment_140066" align="alignnone" width="1303"]ट्रंप की धमकी पर ईरान का जवाब ट्रंप की धमकी पर ईरान का जवाब[/caption]

ट्रम्प की धमकी

बता दे कि ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर उसने होर्मुज स्ट्रेट से तेल की आवाजाही रोकने की कोशिश की तो अमेरिका अब तक से 20 गुना ज्यादा ताकत से हमला करेगा। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि अगर ईरान तेल के प्रवाह को रोकने के लिए कोई कदम उठाता है, तो अमेरिका ऐसे ठिकानों को निशाना बनाएगा जिन्हें आसानी से नष्ट किया जा सकता है।

सिक्योरिटी टैक्स लगाने की योजना

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया का बहुत अहम समुद्री रास्ता है। हर साल दुनिया के करीब 20% तेल की सप्लाई इसी रास्ते से होती है। हालांकि अमेरिकी मीडिया ने कहा है कि ईरान इस रास्ते से गुजरने वाले तेल टैंकरों और व्यापारिक जहाजों पर सिक्योरिटी टैक्स लगाने की योजना बना रहा है, खासकर उन जहाजों पर जो अमेरिका के साथी देशों के हैं।

[caption id="attachment_140067" align="alignnone" width="1261"]स्ट्रेट ऑफ होर्मुज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज[/caption]

Iran oil export threat: रूस को फायदा

इस जंग में सबसे ज्यादा फायदा रूस को हुआ है। ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के राजदूतों को संबोधित करते हुए यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने कहा कि ऊर्जा की कीमतें बढ़ने से रूस को ज्यादा आय मिल रही है, जिससे वह यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को वित्तीय मदद दे सकता है।

जंग से किन देशों को नुकसान

  1. भारत
  2. पाकिस्तान
  3. बांग्लादेश
  4. वियतनाम 
  5. मिस्त्र
  6. थाइलैंड
  7. साऊदी अरब
  8. अफगानिस्तान 
  9. सिरीया
  10. लेबनान

संबंधित सामग्री

भोपाल में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी ABVP, कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने की मांग

राज्य

भोपाल में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी ABVP, कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने की मांग

भोपाल में छात्र-छात्राओं ने ABVP के बैनर तले MLB कॉलेज के पास स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग की, सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर हुआ कुल्हाड़ी से हमला!

मनोरंजन

एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर हुआ कुल्हाड़ी से हमला!

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई विजेंद्र नाथ पर जमीन विवाद के कारण कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज पटना में जारी है।

देहरादून में सिटी बस ने 5 लोगों को कुचला, मांस के टुकड़े सड़क पर बिखरें

राज्य

देहरादून में सिटी बस ने 5 लोगों को कुचला, मांस के टुकड़े सड़क पर बिखरें

देहरादून में एक सिटी बस ने पांच लोगों को कुचल दिया, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना लालपुल क्षेत्र में हुई, जहां बस अनियंत्रित हो गई।

रायसेन में पहली बारिश बनी मुसीबत, घरों में घुसा पानी तो रहवासियों ने किया चक्का जाम

राज्य

रायसेन में पहली बारिश बनी मुसीबत, घरों में घुसा पानी तो रहवासियों ने किया चक्का जाम

मध्य प्रदेश में मानसून आने के बाद कई शहरों में जलभराव की समस्या उजागर हुई है, जिससे रहवासी परेशान हैं और प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

TMC ने चुनाव आयोग को नई वर्किंग कमेटी की सूची भेजी, ममता को बताया अध्यक्ष

देश-विदेश

TMC ने चुनाव आयोग को नई वर्किंग कमेटी की सूची भेजी, ममता को बताया अध्यक्ष

तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पार्टी के पदाधिकारियों और नेशनल वर्किंग कमेटी की नई लिस्ट भेजी, जिसमें ममता बनर्जी को अध्यक्ष और अभिषेक बनर्जी को महासचिव बताया गया।