IRCTC लॉन्च करेगा नई वेबसाइट

IRCTC ने लॉन्च किया अपनी वेबसाइट का नया बीटा वर्जन, चार बड़े तकनीकी सुधार

भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग वेबसाइट IRCTC ने अपने नए बीटा वर्जन को लॉन्च किया है, जिसमें यात्रियों के अनुभव को और तेज और आसान बनाने के लिए कई सुधार किए गए हैं।

IRCTC ने लॉन्च किया अपनी वेबसाइट का नया बीटा वर्जन, चार बड़े तकनीकी सुधार

IRCTC ने लॉन्च किया अपनी वेबसाइट का नया बीटा वर्जन

भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट IRCTC का नया वर्जन लॉन्च हो गया है। इस अपग्रेड का मकसद हर दिन टिकट बुक करने वाले लाखों यात्रियों के अनुभव को आसान और तेज बनाना है। अभी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च किया गया, यानी आम यात्रियों से फीडबैक के आधार पर इस वेबसाइट में बदलाव किया जाएगा। 

चार बड़े तकनीकी सुधार

IRCTC की वेबसाइट का बीटा वर्जन 15 जुलाई 2026 को लाइव हो गया है। पिछले महीने जयपुर के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के दौरे पर गए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छात्रों से बातचीत के दौरान इसकी घोषणा की थी कि 15 जुलाई तक IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च कर दी जाएगी। इसमें रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए मुख्य रूप से चार बड़े तकनीकी सुधार किए गए हैं।

  1. अब यूजर्स को अलग-अलग क्लास जैसे- स्लीपर, थर्ड AC, सेकंड एसी के लिए बार-बार सर्च नहीं करना होगा। सभी श्रेणियों में सीटों की उपलब्धता एक साथ स्क्रीन पर दिखेगी। 
  2. अब लॉगिन या बुकिंग के दौरान परेशान करने वाले कैप्चा नहीं दिखाई देगा। साथ ही, फालतू के पॉप-अप, चमकने वाले ग्राफिक्स भी नहीं है। 
  3. IRCTC ने बुकिंग के लिए 'फास्टर चेकआउट' फीचर पेश किया है। टिकट बुक करते वक्त यात्रियों को जितने स्टेप्स से गुजरना पड़ता था, उनकी संख्या कम कर दी गई। स्टेप्स कम होने से बुकिंग की पूरी प्रक्रिया में लगने वाला समय घट जाएगा। 
  4. बार-बार यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए 'इजीअर रिपीट बुकिंग' की सुविधा दी गई है। इसमें यात्रियों की डिटेल्स पहले से सेव होगी। अगली बार टिकट बुक करते वक्त आपको दोबारा नाम, उम्र या अन्य जानकारियां नहीं भरनी होंगी।

संबंधित सामग्री

वाराणसी-नई दिल्ली के बीच चलेगी देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर, प्रयागराज और कानपुर में भी होगा ठहराव

वाराणसी-नई दिल्ली के बीच चलेगी देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर, प्रयागराज और कानपुर में भी होगा ठहराव

वाराणसी और नई दिल्ली के बीच चलने वाली नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को मंजूरी मिली। ट्रेन में कुल 823 बर्थ होंगे और इसका संचालन जल्द शुरु होने की उम्मीद है।

दशहरा-दिवाली पर रेलवे चलाएगा 102 स्पेशल ट्रेनें, टिकट बुकिंग शुरू; जानें रूट और टाइमिंग

दशहरा-दिवाली पर रेलवे चलाएगा 102 स्पेशल ट्रेनें, टिकट बुकिंग शुरू; जानें रूट और टाइमिंग

दशहरा और दिवाली के दौरान यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने सोलापुर डिवीजन से विभिन्न शहरों के बीच 102 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स की घोषणा की है।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू-तेजस्वी समेत 9 पर आरोप तय, 7 आरोपी बरी

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू-तेजस्वी समेत 9 पर आरोप तय, 7 आरोपी बरी

दिल्ली की अदालत ने लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी समेत 9 आरोपियों के खिलाफ IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय किए।

रक्षाबंधन पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, भोपाल-रीवा के बीच चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें; 25 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त सेवाएं

रक्षाबंधन पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, भोपाल-रीवा के बीच चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें; 25 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त सेवाएं

रक्षाबंधन के लिए भोपाल-रीवा के बीच विशेष ट्रेन सर्विसेज की शुरूआत, यात्रियों को मिलेगी अधिक सुविधा और विकल्प।

बाढ़ या भारी बारिश से ट्रेन रद्द होने पर यात्रियों को मिलेगा पूरा टिकट रिफंड

बाढ़ या भारी बारिश से ट्रेन रद्द होने पर यात्रियों को मिलेगा पूरा टिकट रिफंड

मानसून की वजह से रद्द ट्रेनों का टिकट रिफंड प्रक्रिया सरल है। IRCTC और PRS दोनों के लिए यात्री अपने पैसे पूरी तरह वापस पा सकते हैं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर