1 मई से शुरू आदि कैलाश यात्रा, जानिए कैसे करें आवेदन?

kailash-mansarovar-yatra-2026-registration-guide

1 मई से शुरू आदि कैलाश यात्रा, जानिए कैसे करें आवेदन?

1 मई से शुरू आदि कैलाश यात्रा जानिए कैसे करें आवेदन

Uttarakhand Kailash Yatra: उत्तराखंड में 1 मई को शिव-पार्वती मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही आदि कैलाश यात्रा शुरू हो जाएगी। पिथौरागढ़ में 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस पावन धाम के द्वार खुलना यात्रा के औपचारिक शुभारंभ का प्रतीक है। इसके साथ ही, ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों के सीमांत गांवों में शीतकालीन प्रवास खत्म कर ग्रामीणों की वापसी का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा।

आदि कैलाश यात्रा

1 मई को खुलेंगे कपाट

कुटी गांव में ग्राम प्रधान नगेंद्र सिंह कुटियाल और पुजारियों की बैठक हुई, जिसमें रं समाज की परंपरा के तहत व्यवस्थाओं पर चर्चा के बाद कपाट खोलने का फैसला लिया गया। इस दौरान पुजारी चेत सिंह कुटियाल, गोपाल सिंह, बिरेंद्र सिंह और हरीश कुटियाल ने अपनी राय रखी। ग्राम प्रधान के मुताबिक, इस द्वार के खुलने से सीमांत गांवों में एक बार फिर रौनक लौट आएगी। ग्रामीण अपना शीतकालीन प्रवास खत्म कर वापस अपने गांवों की ओर लौटना शुरू करेंगे। इसके साथ ही, श्रद्धालु आदि कैलाश और पार्वती सरोवर के दर्शन और पूजन कर सकेंगे।

सफाई का रखें ध्यान

ग्राम प्रधान ने कहा, ज्योलिंगकांग क्षेत्र में कचरा फैलने की समस्या को देखते हुए इस बार श्रद्धालुओं को कूड़ा एकत्र करने के लिए बैग और पानी की बोतलें देंगे। साथ ही पर्यटकों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक भी किया जाएगा। 

Uttarakhand Kailash Yatra: कैसे लें परमिट?

आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट धारचूला स्थित SDM कार्यालय से ऑफलाइन लिया जा सकता है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और फोटो जरूरी होते हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते है। पिछले साल की बात करें तो यात्रा 3 मई से 30 नवंबर तक चली थी। बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन द्वारा सड़क निर्माण के बाद यात्रा पहले की तुलना में काफी आसान हो गई है। जिससे पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है।

संबंधित सामग्री

23 जून से मौसम लेगा यू-टर्न! मानसून आगे बढ़ने को तैयार, बिजली-बारिश ने 16 लोगों की ली जान 

देश-विदेश

23 जून से मौसम लेगा यू-टर्न! मानसून आगे बढ़ने को तैयार, बिजली-बारिश ने 16 लोगों की ली जान 

मौसम विभाग के अनुसार, 23 जून को मानसून छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ सकता है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार में बढ़ सकती है बारिश।

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की SIT जांच में बड़े खुलासे, चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्र पर गिरेगी गाज

राज्य

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की SIT जांच में बड़े खुलासे, चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्र पर गिरेगी गाज

SIT ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 150 संदिग्धों की पहचान की, 25 पर कार्रवाई संभव। चंपत राय, अनिल मिश्र और गोपाल राव पर कड़ी कार्रवाई संभव।

उत्तराखंड के चम्पावत में कार 200 मीटर खाई में गिरी, 2 की मौत, 3 घायल

राज्य

उत्तराखंड के चम्पावत में कार 200 मीटर खाई में गिरी, 2 की मौत, 3 घायल

चम्पावत में टाटा पंच कार गहरी खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हुए। SDRF और पुलिस ने घायलों को बचाया।

स्लीवलेस ड्रेस पहनी, बिना हिजाब परफॉर्म किया, ईरानी सिंगर को 74 कोड़े की सजा

देश-विदेश

स्लीवलेस ड्रेस पहनी, बिना हिजाब परफॉर्म किया, ईरानी सिंगर को 74 कोड़े की सजा

ईरान में परस्तू अहमदी को बिना हिजाब के परफॉर्म करने पर 74 कोड़ों की सजा, और कलात्मक गतिविधियों पर दो साल का प्रतिबंध सुनाया गया।

झारखंड में गिरी बिजली, राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में बढ़ा तापमान

देश-विदेश

झारखंड में गिरी बिजली, राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में बढ़ा तापमान

मानसून ने भारत के 19 राज्यों को कवर किया है, पर तेलंगाना में रुका हुआ है। ऊँचे तापमान और बिजली गिरने से मौतें भी हुई हैं।