कर्नाटक कैबिनेट विस्तार

कर्नाटक में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक

कर्नाटक में नई कांग्रेस सरकार ने अगले सप्ताह मंत्रिमंडल विस्तार की योजना बनाई है, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की अगुवाई में दिल्ली में चर्चाएँ हुईं।

By : शिवम् पांडेय
कर्नाटक में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक

कर्नाटक कैबिनेट विस्तार

कर्नाटक में नई कांग्रेस सरकार के गठन के करीब दो महीने बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर और राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर कैबिनेट विस्तार पर चर्चा की। माना जा रहा है कि बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर अंतिम फैसला हो सकता है।

कैबिनेट में 34 मंत्री हो सकते हैं शामिल 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक सरकार में करीब 20 नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। यदि सब कुछ तय रहा तो अगले सप्ताह नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। फिलहाल मुख्यमंत्री समेत राज्य मंत्रिमंडल में केवल 14 मंत्री हैं, जबकि संवैधानिक प्रावधान के अनुसार कर्नाटक में मुख्यमंत्री सहित 34 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

दिल्ली में हुई अहम बैठक

मुख्यमंत्री डी.के.शिवकुमार और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पहुंचे। बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार और संभावित नामों पर विस्तार से चर्चा हुई। अब अंतिम सूची पर जल्द फैसला होने की उम्मीद जताई जा रही है।

जातीय संतुलन पर होगा फोकस 

मंत्रिमंडल विस्तार के दूसरे चरण में पुराने और नए नेताओं को जगह मिल सकती है। मंत्रियों के चयन में जातीय, क्षेत्रीय और धार्मिक संतुलन का ध्यान रखा गया है। पार्टी अनुभवी विधायकों के साथ पहली बार चुने गए युवा नेताओं को भी मंत्री बनाने की तैयारी में है।

संबंधित सामग्री

बंगाल उपचुनाव में बवाल: हुमायूं कबीर हिरासत में, कांग्रेस का गंभीर आरोप

बंगाल उपचुनाव में बवाल: हुमायूं कबीर हिरासत में, कांग्रेस का गंभीर आरोप

भारत के चार राज्यों में उपचुनावों के दौरान विवाद और तनाव बढ़ा, खासकर पश्चिम बंगाल में, जहां कांग्रेस और AJUP ने संगीन आरोप लगाए हैं।

पंचायत चुनाव के बाद CM भजनलाल शर्मा खुद APO हो जाएंगे? डोटासरा बोले- उन्हें पोस्टिंग भी नहीं मिलने वाली

पंचायत चुनाव के बाद CM भजनलाल शर्मा खुद APO हो जाएंगे? डोटासरा बोले- उन्हें पोस्टिंग भी नहीं मिलने वाली

राजस्थान कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर पंचायत चुनाव के बाद बड़ा बयान दिया, सरकारी तबादलों पर भी सवाल उठाए।

दुर्ग में पुतला दहन मामले में कोर्ट की पेशी, कांग्रेस के 9 नेता पहुंचे.. मिनी माता चौक पर हुआ था प्रदर्शन

दुर्ग में पुतला दहन मामले में कोर्ट की पेशी, कांग्रेस के 9 नेता पहुंचे.. मिनी माता चौक पर हुआ था प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में राकेश ठाकुर समेत 9 कांग्रेस नेताओं की अदालत में पेशी हुई। यह मामला पहले हुए प्रदर्शन और पुतला दहन से जुड़ा है।

डीबी मॉल के सामने बिजली के खंभे में करंट आने से दिव्यऋषि तिवारी की मौत, कांग्रेस ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की

डीबी मॉल के सामने बिजली के खंभे में करंट आने से दिव्यऋषि तिवारी की मौत, कांग्रेस ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की

भोपाल के डीबी मॉल के सामने विद्युत खंभे में करंट आने से अधिवक्ता दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई। जिम्मेदारी तय न होने पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

राहुल गांधी बालाघाट में मृत आदिवासी बच्चों के परिवारों से मिलेंगे, बीमारी से बच्चों की मौत के दावों पर सियासत तेज

राहुल गांधी बालाघाट में मृत आदिवासी बच्चों के परिवारों से मिलेंगे, बीमारी से बच्चों की मौत के दावों पर सियासत तेज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बालाघाट में बच्चों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरे को बीजेपी ने राजनीतिक स्टंट कहा, जबकि कांग्रेस ने इसे जमीनी हकीकत उजागर करने की कोशिश बताई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर