मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर लगाएं गंभीर आरोप, सरकार से की मदद की अपील!

kumbh-girl-monalisa-harassment-allegations-against-director-sanoj-mishra

मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर लगाएं गंभीर आरोप, सरकार से की मदद की अपील!

मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर लगाएं गंभीर आरोप सरकार से की मदद की अपील

Monalisa Allegation Against Director Sanoj: कुंभ मेले से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने 24 मार्च केरल के कोच्चि में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी और उन्होंने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग के दौरान गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। साथ ही सरकार से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि- मुझे और मेरे पति को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

सनोज मिश्रा पर मोनालिसा का गंभीर आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा ने कहा कि- 'सनोज मिश्रा अच्छा इंसान नहीं है। उसने मुझे 10 बार गलत तरीके से छुआ। मैंने अपने परिवार को बताया कि सनोज मिश्रा ने मुझे छुआ, लेकिन उन्होंने मेरा साथ नहीं दिया। मुझे पता है कि मैंने क्या सहा है। मेरे साथ गलत व्यवहार हुआ है। मुझे सिर्फ न्याय चाहिए। सनोज मिश्रा ने मुझे जब छुआ। मैंने यह बात अपने पूरे परिवार को बताई, लेकिन कहा गया कि यह तुम्हारी पहली फिल्म है।'

सरकार से मांगी सुरक्षा

मोनालिसा ने केंद्र सरकार और केरल, मध्यप्रदेश सरकार से मदद मांगते हुए कहा कि- 'उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उनके पोस्टर जलाए जा रहे हैं। साथ ही कुछ लोग उन्हें लगातार धमका रहे हैं। डायरेक्टर उनके बारे में गलत बातें फैला रहा है और कहा कि -उन्हें अपनी फिल्मों में काम नहीं देगा।

उन्होंने आगे कहा कि- डायरेक्टर उनकी शादी को लव जिहाद बता रहा है और समाज में तनाव फैलाने की कोशिश कर रहा है। मोनालिसा ने सभी धर्मों के प्रति सम्मान जताया। साथ ही कहा कि- अगर उन्हें उनके पति से अलग करने की कोशिश की गई तो दोनों आत्महत्या कर लेंगे।

मोनालिसा के पति का आरोप

पति फरमान ने डायरेक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि, उनका जन्म मुस्लिम परिवार में होने और उनका नाम फरमान खान होने की वजह से उन्हें आतंकवादी बताया गया।

फरमान ने आगे कहा कि-

वह श्री नारायण गुरु में विश्वास रखते हैं और उन्होंने उसी के एक मंदिर में शादी की है। अगर उन्हें सुरक्षा नहीं मिली तो वे आत्महत्या कर सकते हैं।

बता दें कि, दोनों ने हालहि में हिंदू रिति-रिवाज से केरल में शादी की है। हालांकि मोनालिसा का परिवार इस शादी से खुश नहीं है।

संबंधित सामग्री

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

राज्य

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार उठा रही बड़ा कदम, - कई विभागों ने प्रजेंटेशन के जरिये पेश किए अपने सुझाव, हाई लेवल कमेटी ने दर्ज किए मौखिक और लिखित विचार

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

राज्य

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद उभरा है। बजरंग दल का विरोध, नगर निगम में याचिका और अदालत में समीक्षा जारी है।

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।