लैंड फॉर जॉब केस में व्हील चेयर पर कोर्ट पहुंचे लालू, बोले - लड़ाई लड़ेंगे

lalu-yadav-land-for-job-case-court-appearance-wheelchair

लैंड फॉर जॉब केस में व्हील चेयर पर कोर्ट पहुंचे लालू, बोले - लड़ाई लड़ेंगे

लैंड फॉर जॉब केस में व्हील चेयर पर कोर्ट पहुंचे लालू बोले - लड़ाई लड़ेंगे

Lalu Family Land for Job Case: बिहार की विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी लैंड फॉर जॉब स्कैम में घिरे हैं। इस केस की जांच CBI के पास है। CBI ने इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी  है। लालू और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने CBI की ओर से लगाए गए आरोप स्वीकार करने से इनकार किया। 

[caption id="attachment_134552" align="alignnone" width="1359"]व्हील चेयर पर कोर्ट पहुंचे लालू व्हील चेयर पर कोर्ट पहुंचे लालू[/caption]

व्हील चेयर पर अदालत पहुंचे लालू 

लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार की दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। लालू यादव व्हील चेयर पर अदालत पहुंचे। उनके साथ राबड़ी देवी और उनकी सांसद बेटी मीसा भारती भी रहीं। कोर्ट रूम के अंदर जब जज ने औपचारिक रूप से आरोपों की जानकारी दी और पूछा कि क्या वे आरोप स्वीकार करते हैं, तो लालू ने दो-टूक लहजे में कह कि, आरोप मंजूर नहीं, हम केस लड़ेंगे। 

इधर, सुनवाई से पहले मीसा ने कहा है कि, मामला कोर्ट में है और हमें कोर्ट पर विश्वास है कि हमें न्याय जरूर मिलेगा। एक ही केस में बहुत से केस बनाने से परेशानी हो रही है।

लालू ने दो-टूक लहजे में कह कि, आरोप मंजूर नहीं, हम केस लड़ेंगे।

Lalu Family Land for Job Case: लालू-राबड़ी को राहत

राबड़ी दोवी और लालू के वकीलों ने कोर्ट को जानकारी दी कि दोनों की सेहत ठीक नहीं है। इस दलील को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया और स्वास्थ्य कारणों से दोनों को व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी है। इस छूट के बाद लालू-राबड़ी को हर तारीख पर दिल्ली की कोर्ट में मौजूद रहने की कोई जरूरत नहीं होगी।

लालू परिवार पर आरोप

लालू परिवार के साथ कुल 41 लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। इन लोगों पर अब मुकदमा चलेगा। अबतक कोर्ट ने 52 लोगों को इन मामलों में बरी किया है। करीब 18 दिन पहले, सुनवाई के दौरान स्पेशल जज विशाल गोग्ने ने अपने आदेश में कड़ी टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था, ‘लालू और उनका परिवार एक आपराधिक गिरोह की तरह काम कर रहा था। सरकारी नौकरियों के बदले संपत्ति हासिल करने की साजिश रची गई थी।

संबंधित सामग्री

NEET परीक्षा केंद्रों पर अभूतपूर्व सुरक्षा,  कुछ सेकंड की देरी से 3 छात्राएं परीक्षा से वंचित

राज्य

NEET परीक्षा केंद्रों पर अभूतपूर्व सुरक्षा, कुछ सेकंड की देरी से 3 छात्राएं परीक्षा से वंचित

राजधानी भोपाल में NEET परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा और पांच-स्तरीय जांच की गई। छात्राओं को मामूली देरी पर भी प्रवेश नहीं दिया गया।

फैमिली आईडी में आय सत्यापन को लेकर बड़ी राहत, हरियाणा CM सैनी का ऐलान; ग्राम सभाएं तय करेंगी परिवारों की वास्तविक आय

राज्य

फैमिली आईडी में आय सत्यापन को लेकर बड़ी राहत, हरियाणा CM सैनी का ऐलान; ग्राम सभाएं तय करेंगी परिवारों की वास्तविक आय

हरियाणा सरकार ने स्थानीय ग्राम सभाओं के माध्यम से परिवार पहचान पत्रों में आय सत्यापन के प्रक्रिया को प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में कदम उठाया।

इछावर में शिवराज सिंह के दौरे में विकास घोषणाओं के साथ कांग्रेस ने काफिला रोककर विरोध जताया

राज्य

इछावर में शिवराज सिंह के दौरे में विकास घोषणाओं के साथ कांग्रेस ने काफिला रोककर विरोध जताया

इछावर में आयोजित जनकल्याण शिविर में शिवराज सिंह चौहान ने विकास कार्यों और योजनाओं की नई घोषणाएँ की, जिसमें 36 नई सड़कों की स्वीकृति शामिल है।

फर्जी वीडियो विवाद पर फॉरेंसिक रिपोर्ट का दावा: पंजाब CM मान बोले- &quotसच सामने आ गया, साजिश हुई बेनकाब&quot

राज्य

फर्जी वीडियो विवाद पर फॉरेंसिक रिपोर्ट का दावा: पंजाब CM मान बोले- "सच सामने आ गया, साजिश हुई बेनकाब"

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि विवादित वीडियो फर्जी है और इसका उद्देश्य उनकी छवि को नुकसान पहुंचाना था।

BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम की घोषणा की

खेल

BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम की घोषणा की

BCCI ने 21 जून को इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे टीम का ऐलान किया। कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर होंगे।