MPSC विवाद में सुलझन की उम्मीद

MPSC छात्रों का 2 अक्टूबर का आंदोलन स्थगित, CM फडणवीस से बैठक के बाद कई मांगों पर बनी सहमति

महाराष्ट्र सरकार और MPSC छात्रों के बीच बैठक के बाद कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी है, जिसमें परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया में सुधार शामिल है।

By : सोनिया रायकवार
MPSC छात्रों का 2 अक्टूबर का आंदोलन स्थगित, CM फडणवीस से बैठक के बाद कई मांगों पर बनी सहमति

महाराष्ट्र में MPSC की तैयारी कर रहे छात्रों और सरकार के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद फिलहाल बातचीत के बाद थमता नजर आ रहा है। 30 सितंबर को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने छात्र प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। बैठक के बाद छात्रों ने 2 अक्टूबर को पुणे में प्रस्तावित आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया।

ऑफलाइन ही होंगी MPSC परीक्षाएं

बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं ऑफलाइन ही आयोजित की जाएंगी। परीक्षा प्रणाली में किसी भी बदलाव से पहले छात्र संगठनों और संबंधित पक्षों से चर्चा की जाएगी। यह छात्रों की प्रमुख मांगों में शामिल था।

MPSC सचिव के तबादले पर सहमति

सरकार ने MPSC सचिव के तत्काल तबादले पर भी सहमति जताई है। छात्रों की ओर से आयोग के कामकाज और सचिव की भूमिका को लेकर सवाल उठाए गए थे। सरकार के इस फैसले को छात्रों की प्रमुख मांगों में से एक पर कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

अध्यक्ष और सदस्यों के खिलाफ न्यायिक जांच

MPSC के पूर्व और वर्तमान अध्यक्षों तथा सदस्यों के कामकाज को लेकर छात्रों की शिकायतों पर तीन महीने के भीतर न्यायिक जांच कराने की बात कही गई है। सरकार के मुताबिक जांच संविधान के अनुच्छेद 317 के तहत कराई जाएगी। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई का फैसला होगा। छात्रों ने आयोग के पूर्व और वर्तमान अध्यक्षों तथा सदस्यों को हटाने की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि MPSC अध्यक्ष का पद संवैधानिक है और उन्हें हटाने की प्रक्रिया संविधान में तय प्रावधानों के अनुसार ही हो सकती है।

बड़ी संख्या में भर्तियों का आश्वासन

सरकार ने MPSC के जरिए होने वाली भर्तियों में रिक्त पदों की संख्या बढ़ाने की बात भी कही है। खास तौर पर ग्रुप-C पदों पर बड़ी संख्या में भर्ती की योजना बताई गई है। सरकार की ओर से तीन साल की रिक्तियों और भर्ती का विस्तृत प्लान तैयार करने की भी बात सामने आई है। इन फैसलों के बाद MPSC छात्रों ने 2 अक्टूबर को पुणे में प्रस्तावित आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया है। अब छात्रों की नजर सरकार की ओर से किए गए इन फैसलों के अमल पर रहेगी।

संबंधित सामग्री

महाराष्ट्र में MPSC पर घमासान: CM फडणवीस ने जांच कमेटी की सिफारिश, अध्यक्ष-सदस्य भी दायरे में

महाराष्ट्र में MPSC पर घमासान: CM फडणवीस ने जांच कमेटी की सिफारिश, अध्यक्ष-सदस्य भी दायरे में

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने MPSC की कार्यप्रणाली की जांच के लिए रिटायर्ड हाईकोर्ट जज के नेतृत्व में समिति गठित की। जांच समिति को तीन महीने में रिपोर्ट सौंपनी होगी।

हनी सिंह महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने नहीं हुए पेश, गिरफ्तारी वारंट की तैयारी

हनी सिंह महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने नहीं हुए पेश, गिरफ्तारी वारंट की तैयारी

रैपर हनी सिंह महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने पेश नहीं हुए, जिसके बाद पुलिस गिरफ्तारी वारंट और LOC के लिए अदालत का रुख करेगी।

CM फडणवीस ने ठाकरे भाइयों को बताया ‘गजनी’, बोले- मैं याद दिला देता हूं

CM फडणवीस ने ठाकरे भाइयों को बताया ‘गजनी’, बोले- मैं याद दिला देता हूं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव और राज ठाकरे के 'विराट गर्जना मोर्चा' की आलोचना करते हुए उन्हें 'गजनी' कहा।

भोपाल में स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन, फिजिक्स टीचर पर लगाए घर के काम करवाने के आऱोप,परीक्षा में पैसे मांगने का आरोप

भोपाल में स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन, फिजिक्स टीचर पर लगाए घर के काम करवाने के आऱोप,परीक्षा में पैसे मांगने का आरोप

भोपाल के छात्रों ने उनकी फिजिक्स शिक्षिका के तानाशाहीपूर्ण व्यवहार और अन्य आरोपों के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन किया।

लातूर में सूखे की मार: पशुओं के चारे का भी संकट, बच्चों ने गुल्लक फोड़कर दिए 2 लाख

लातूर में सूखे की मार: पशुओं के चारे का भी संकट, बच्चों ने गुल्लक फोड़कर दिए 2 लाख

लातूर में सूखे से जूझते किसानों को सहायता देने के लिए अहमदपुर के स्कूली बच्चों ने अपनी गुल्लक तोड़कर दो लाख रुपये जुटाए।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर