सरिस्का-रणथंभौर में मोबाइल पर बैन, नियम तोड़ा तो खैर नहीं

mobile-phone-ban-sariska-ranthambore-tiger-reserves-fir-fine

सरिस्का-रणथंभौर में मोबाइल पर बैन, नियम तोड़ा तो खैर नहीं

सरिस्का-रणथंभौर में मोबाइल पर बैन नियम तोड़ा तो खैर नहीं

Sariska Ranthambore mobile ban: अगर आप राजस्थान के मशहूर सरिस्का या रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। अब जंगल की सैर के दौरान आप अपनी जेब से मोबाइल नहीं निकाल पाएंगे। वन विभाग ने साफ कह दिया है कि जैसे ही आप सफारी गाड़ी में बैठेंगे, आपको अपना मोबाइल वहां मौजूद गाइड या ड्राइवर को देना होगा। 

मोबाइल पर बैन

अगर कोई पर्यटक चोरी-छिपे मोबाइल का इस्तेमाल करते पकड़ा जाता है, तो उस पर न सिर्फ भारी जुर्माना लगेगा, बल्कि FIR तक दर्ज की जा सकती है। दरअसल, सरिस्का और रणथंभौर टाइगर रिजर्व में पिछले कुछ वक्त से एक अजीब सा चलन देखने को मिल रहा है। लोग जंगल की शांति का मजा लेने के बजाय रील बनाने और फोटो खींचने में ज्यादा व्यस्त रहते थे। यही नहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालकर पर्यटक बाघों के बिल्कुल करीब चले जाते थे। इसी को लेकर वन विभाग ने यह कदम उठाया। 

[caption id="attachment_135505" align="alignnone" width="1059"]सरिस्का-रणथंभौर में मोबाइल पर बैन सरिस्का-रणथंभौर में मोबाइल पर बैन[/caption]

Sariska Ranthambore mobile ban: 4 टाइगर रिजर्व

राजस्थान में फिलहाल 4 टाइगर रिजर्व है। इनमें रणथंभौर टाइगर रिजर्व, सरिस्का टाइगर रिजर्व (अलवर), मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व (कोटा) और रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व (बूंदी) शामिल हैं। धौलपुर-करौली और कुंभलगढ़ को भी टाइगर रिजर्व बनाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है, लेकिन ये अभी पूरी नहीं हो पाई है।

Also Read-PM दौरे को लेकर CM भजनलाल ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए निर्देश

कैमरा पर बैन नहीं

टाइगर रिजर्व के अधिकारियों का कहना है कि फोटो के चक्कर में पर्यटक जानवरों के बेहद करीब जाने की कोशिश करते हैं, जिससे जानवर परेशान होते हैं। सफारी गाड़ियां एक जगह इकट्ठी हो जाती हैं। इससे जंगल का शांत माहौल खराब होता है। हालांकि आदेश के तहत सिर्फ मोबाइल पर रोक रहेगी। डिजिटल कैमरे और DSLR कैमरे बिना किसी चार्ज के ले जा सकेंगे। साथ ही सैलानियों को निर्देश भी दिए गए है कि वे जानवरों के पास नहीं जाएं, नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

संबंधित सामग्री

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

राज्य

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार उठा रही बड़ा कदम, - कई विभागों ने प्रजेंटेशन के जरिये पेश किए अपने सुझाव, हाई लेवल कमेटी ने दर्ज किए मौखिक और लिखित विचार

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

राज्य

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद उभरा है। बजरंग दल का विरोध, नगर निगम में याचिका और अदालत में समीक्षा जारी है।

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।