Modi Diwali Navy: मोदी ने INS विक्रांत पर नौसैनिकों के बीच दिवाली मनाई..

modi-diwali-navy

Modi Diwali Navy: मोदी ने INS विक्रांत पर नौसैनिकों के बीच दिवाली मनाई..

modi diwali navy मोदी ने ins विक्रांत पर नौसैनिकों के बीच दिवाली मनाई

Modi Diwali Navy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गोवा में भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत INS Vikrant पर नौसैनिकों के बीच दिवाली मनाई। यह लगातार 12वीं बार था जब उन्होंने देश के सुरक्षाबलों के साथ दिवाली का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने नौसेना के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि INS Vikrant आत्मनिर्भर भारत और ‘मेक इन इंडिया’ का गौरवशाली प्रतीक है। उन्होंने कहा, “जिसका नाम ही दुश्मन का चैन छीन ले, वह है INS Vikrant। हाल में इसने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी थी।” [caption id="attachment_111948" align="alignnone" width="300"]Modi Diwali Navy Modi Diwali Navy[/caption]

Modi Diwali Navy: परिवर्तन सुरक्षा बलों के बलिदान और परिश्रम से संभव हुआ

मोदी ने अपने संबोधन में बताया कि पहले देश के 125 जिले नक्सल हिंसा की गिरफ्त में थे, लेकिन पिछले एक दशक की मेहनत से अब केवल 11 जिले ही इससे प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में कभी माओवादी सड़कें और स्कूल नहीं बनने देते थे, आज वहां नए उद्योग, हाईवे और शिक्षा के केंद्र स्थापित हो रहे हैं। यह परिवर्तन सुरक्षा बलों के बलिदान और परिश्रम से संभव हुआ है।

Modi Diwali Navy: देश की समुद्री सीमाओं की दिन-रात रक्षा कर रहे

[caption id="attachment_111949" align="alignnone" width="300"]Modi Diwali Navy Modi Diwali Navy[/caption] प्रधानमंत्री ने विदेशी मिशनों में भारतीय नौसेना के साहसिक कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि नौसेना ने विदेशों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित लाने और आपदाओं के दौरान सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय तटरक्षक बल की भी सराहना करते हुए कहा कि वे नौसेना के साथ मिलकर देश की समुद्री सीमाओं की दिन-रात रक्षा कर रहे हैं।

Modi Diwali Navy: विकास की राह पर आगे बढ़ाने में सहयोग कर रहा

[caption id="attachment_111950" align="alignnone" width="300"]Modi Diwali Navy Modi Diwali Navy[/caption] मोदी ने कहा कि भारत की परंपरा हमेशा शक्ति, विज्ञान और मानवता की सेवा पर आधारित रही है। आज हिंद महासागर क्षेत्र में भारतीय नौसेना विश्वस्तरीय सुरक्षा का प्रतीक बन चुकी है। उन्होंने बताया कि अब भारत के हर द्वीप पर नौसेना का तिरंगा लहरा रहा है, जो राष्ट्र की सामर्थ्य का प्रतीक है। भारत अब ग्लोबल साउथ के देशों को भी विकास की राह पर आगे बढ़ाने में सहयोग कर रहा है।

सूची में शामिल होने की दिशा में आगे बढ़ रहा

[caption id="attachment_111951" align="alignnone" width="300"]Modi Diwali Navy Modi Diwali Navy[/caption] प्रधानमंत्री ने बताया कि आज हर 40 दिन में स्वदेशी युद्धपोत या पनडुब्बी नौसेना में शामिल की जा रही है। ब्रह्मोस और आकाश जैसी मिसाइलें भारत की आत्मनिर्भरता का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि अब अनेक देश भारतीय हथियार प्रणालियों को खरीदना चाहते हैं। भारत का रक्षा निर्यात पिछले दशक में 30 गुना बढ़ा है और देश तेजी से दुनिया के प्रमुख रक्षा निर्यातकों की सूची में शामिल होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अंत में नौसैनिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका साहस और सेवा भाव ही भारत की नई ताकत और पहचान बना रहा है।

संबंधित सामग्री

मोबाइल की बढ़ती लत आंखों के लिए बन रही खतरा, तेजी से बढ़ रहे ड्राई आई सिंड्रोम के मामले

लाइफ स्टाइल

मोबाइल की बढ़ती लत आंखों के लिए बन रही खतरा, तेजी से बढ़ रहे ड्राई आई सिंड्रोम के मामले

विशेषज्ञों के अनुसार, अत्यधिक स्क्रीन समय ड्राई आई सिंड्रोम को बढ़ावा दे रहा है, जिसमें आँसू की कमी से आँखों में सूखापन और जलन होती है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मिस्र और केप वर्डे ने दिखाया दमखम

खेल

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मिस्र और केप वर्डे ने दिखाया दमखम

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मिस्र ने न्यूजीलैंड को हराया और केप वर्डे ने उरुग्वे के साथ ड्रॉ खेला। दोनों टीमों ने नॉकआउट दौर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।

जन्मदिन पर चर्चा में थलपति विजय, सीएम बनने के बाद 1 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रोजेक्ट्स को दी रफ्तार

मनोरंजन

जन्मदिन पर चर्चा में थलपति विजय, सीएम बनने के बाद 1 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रोजेक्ट्स को दी रफ्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय के नेतृत्व में उद्योगों का विकास हुआ है, जिसमें बड़े निवेश और रोजगार सृजन की बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या, बोला- खाना नहीं देते थे

राज्य

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या, बोला- खाना नहीं देते थे

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 16 वर्षीय लड़के ने अपने भाई, भाभी और भतीजे की हत्या कर दी। भतीजी ने घटना देखी और चिल्लाती हुई बाहर भागी।

मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, सुझाव देने की समय-सीमा आज समाप्त

राज्य

मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, सुझाव देने की समय-सीमा आज समाप्त

मध्य प्रदेश सरकार ने यूसीसी लागू करने के लिए तैयारियां तेज की। नागरिकों से सुझाव प्राप्त करने की अंतिम तिथि आज, विधेयक जुलाई में पेश होगा।