मानसून का प्रकोप

मानसून ने ढहाया कहर: गुजरात में बाढ़ जैसे हालात , केरल में लैंडस्लाइड से 3 मौतें; 18 राज्यों में अलर्ट

भारत में मानसून की भारी बारिश ने गुजरात में बाढ़ और केरल में लैंडस्लाइड का कारण बना, जिससे कई जाने गईं और 18 राज्यों में अलर्ट जारी हुआ।

By : नरेंद्र सिंह
मानसून ने ढहाया कहर: गुजरात में बाढ़ जैसे हालात , केरल में लैंडस्लाइड से 3 मौतें; 18 राज्यों में अलर्ट

देशभर में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। गुजरात के सूरत में पिछले 24 घंटे के दौरान 24 इंच बारिश दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं, केरल में लगातार हो रही बारिश के कारण इडुक्की और कोट्टायम में लैंडस्लाइड की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने गुजरात और केरल के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली समेत 18 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

सूरत में बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड

गुजरात के सूरत में 24 घंटे में 24 इंच बारिश दर्ज की गई। राज्य के 12 अन्य इलाकों में भी 10 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। नवसारी समेत कई जिलों में निचले इलाके जलमग्न हैं और प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटा है।

केरल में लैंडस्लाइड, 3 लोगों की मौत

केरल के इडुक्की और कोट्टायम जिलों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ। अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव अभियान जारी है।

18 राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD ने गुजरात और केरल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट, जबकि पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, बिहार समेत 12 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा रोकी गई

रुद्रप्रयाग जिले में लगातार बारिश को देखते हुए एहतियातन केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। दक्षिण कन्नड़ में भी भारी बारिश के कारण स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

असम में बाढ़ से 82 मौतें

असम में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में दो और लोगों की मौत के बाद राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है।

दिल्ली में H1N1 के मामले बढ़े

बारिश और मौसम में बदलाव के बीच दिल्ली-एनसीआर में H1N1 इन्फ्लूएंजा के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। डॉक्टरों के अनुसार, तापमान में गिरावट के कारण वायरस तेजी से फैल रहा है और गले में खराश, खांसी, नाक बहना व सिरदर्द जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं।

 

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह न थकेंगे और न रुकेंगे।

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर