ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर हमला, PM मोदी ने की पजशकियान से बात

pm-modi-pezeshkian-call-iran-natanz-nuclear-attack-news

ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर हमला, PM मोदी ने की पजशकियान से बात

ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर हमला pm मोदी ने की पजशकियान से बात

Natanz Nuclear Center Attacked: मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। जंग के 22वें दिन ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर अमेरिका और इजरायल के हमले ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। रिपोर्ट में कहा गया कि इस हमले में अभी तक किसी भी तरह का रेडियोएक्टिव रिसाव नहीं हुआ है। इस इलाके के आसपास रहने वाले लोगों को कोई खतरा नहीं है।

परमाणु केंद्र पर निशाना

ईरानी मीडिया के मुताबिक, नतांज परमाणु केंद्र पहले भी निशाने पर रहा। अमेरिका ने कई बार इसे निशाना बनाया। साल 2025 से अब तक इस सेंटर पर लगातार हमले होते आए है। 2 मार्च को इस प्लांट पर हमला किया था। यह ईरान का सबसे बड़ा न्यूक्लियर सेंटर है, यहां यूरेनियम इनरिचमेंट किया जाता है। खास बात यह है कि इसका बड़ा हिस्सा जमीन के नीचे बना हुआ है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि हमले से इसे बचाया जा सके।

[caption id="attachment_142388" align="alignnone" width="1324"]नतांज परमाणु केंद्र की तस्वीर नतांज परमाणु केंद्र की तस्वीर[/caption]

Natanz Nuclear Center Attacked: पैसेंजर जहाजों पर हमला

रूस ने नतांज न्यूक्लियर सेंटर पर हुए हमले की कड़ी आलोचना की है। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन है। ईरान ने इस हमले की जानकारी अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी को भी दी। ईरान ने कहा है कि अमेरिका-इज़राइल फारस की खाड़ी में चल रहे प्राइवेट और पैसेंजर जहाजों पर हमले कर रहे हैं। IRGC ने कहा कि ये हमले जानबूझकर किए जा रहे हैं। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर फिर हुआ, तो वह कड़ा जवाब देगा। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी जावा किया गया कि ईरान ने खुद भी कुछ जहाजों पर हमला किया है।

[caption id="attachment_142389" align="alignnone" width="1299"]इजराइल की एक सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्जर तोप ने शुक्रवार को लेबनान के दक्षिणी हिस्से की ओर गोले दागे। इजराइल की एक सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्जर तोप ने शुक्रवार को लेबनान के दक्षिणी हिस्से की ओर गोले दागे।[/caption]

तेल बेचने की इजाजत

वहीं अमेरिका ने कहा है कि ईरान को तेल बेचने की इजाजत देने के बाद भी उसे ज्यादा पैसा नहीं मिलेगा। दरअसल, अमेरिका ने कुछ समय के लिए करीब 14 करोड़ बैरल तेल बेचने की छूट दी है, लेकिन यह सिर्फ उस तेल पर लागू होगी जो पहले से जहाजों में भरा हुआ है। अमेरिका के वित्त मंत्री ने कहा कि ईरान के लिए इस पैसे तक पहुंच पाना मुश्किल होगा। यह छूट सिर्फ 19 अप्रैल तक ही लागू रहेगी।

PM ने की ईरान के राष्ट्रपति के बात

वहीं पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान से फोन बात की और उन्हें ईद और नवरोज की बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस त्योहार के वक्त पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता आए। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में जरूरी जगहों पर हो रहे हमले सही नहीं हैं, क्योंकि इससे हालात खराब होते हैं और दुनिया के व्यापार पर असर पड़ता है।

संबंधित सामग्री

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

राज्य

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार उठा रही बड़ा कदम, - कई विभागों ने प्रजेंटेशन के जरिये पेश किए अपने सुझाव, हाई लेवल कमेटी ने दर्ज किए मौखिक और लिखित विचार

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

राज्य

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद उभरा है। बजरंग दल का विरोध, नगर निगम में याचिका और अदालत में समीक्षा जारी है।

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।