समंदर की गहराइयों में राष्ट्रपति: INS वाघषीर में द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक यात्रा

president-droupadi-murmu-ins-vaghsheer-submarine-journey-navy

समंदर की गहराइयों में राष्ट्रपति: INS वाघषीर में द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक यात्रा

समंदर की गहराइयों में राष्ट्रपति ins वाघषीर में द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक यात्रा

President Murmu Travels in INS Vaghsheer Submarine: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्नाटक के कारवार नेवल बेस पर उन्होंने कलवरी क्लास की अत्याधुनिक पनडुब्बी INS वाघषीर में यात्रा की और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया. इस यात्रा के साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू पनडुब्बी में बैठने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति बन गईं। उनसे पहले यह सम्मान केवल डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को मिला था । Read More:- इजराइल ने सोमालिलैंड को स्वतंत्र देश की मान्यता दी: दुनिया में ऐसा करने वाला पहला राष्ट्र

नौसेना की वर्दी और नेतृत्व का संदेश

राष्ट्रपति जब नौसेना की वर्दी पहनकर INS वाघषीर में दाखिल हुईं  तो वह दृश्य सिर्फ तस्वीरों तक सीमित नहीं रहा । यह संदेश साफ था कि देश की सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति भी सशस्त्र बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। इस दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी राष्ट्रपति के साथ मौजूद रहे. उन्होंने पनडुब्बी की क्षमताओं, संचालन प्रणाली और सुरक्षा पहलुओं की जानकारी दी।

INS वाघषीर क्यों है खास

INS वाघषीर, प्रोजेक्ट 75 स्कॉर्पीन के तहत बनी छठी और अंतिम पनडुब्बी है. इसे इसी साल जनवरी में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था । यह पनडुब्बी आधुनिक तकनीक स्टील्थ क्षमता और लंबी दूरी तक निगरानी की ताकत से लैस है। कलवरी क्लास की इन पनडुब्बियों को भारत की समुद्री सुरक्षा की रीढ़ माना जाता है. INS वाघषीर का नौसेना बेड़े में शामिल होना हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक पकड़ को और मजबूत करता है।

President Murmu Travels in INS Vaghsheer Submarine: कलाम से जुड़ती विरासत

जब भी राष्ट्रपति और विज्ञान की बात होती है डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का नाम अपने आप सामने आ जाता है.  2006 में उनकी पनडुब्बी यात्रा को आज भी साहस और जिज्ञासा के प्रतीक के रूप में देखा जाता है राष्ट्रपति मुर्मू की यह यात्रा उसी परंपरा को आगे बढ़ाती दिखी।

संबंधित सामग्री

मोबाइल की बढ़ती लत आंखों के लिए बन रही खतरा, तेजी से बढ़ रहे ड्राई आई सिंड्रोम के मामले

लाइफ स्टाइल

मोबाइल की बढ़ती लत आंखों के लिए बन रही खतरा, तेजी से बढ़ रहे ड्राई आई सिंड्रोम के मामले

विशेषज्ञों के अनुसार, अत्यधिक स्क्रीन समय ड्राई आई सिंड्रोम को बढ़ावा दे रहा है, जिसमें आँसू की कमी से आँखों में सूखापन और जलन होती है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मिस्र और केप वर्डे ने दिखाया दमखम

खेल

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मिस्र और केप वर्डे ने दिखाया दमखम

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मिस्र ने न्यूजीलैंड को हराया और केप वर्डे ने उरुग्वे के साथ ड्रॉ खेला। दोनों टीमों ने नॉकआउट दौर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।

जन्मदिन पर चर्चा में थलपति विजय, सीएम बनने के बाद 1 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रोजेक्ट्स को दी रफ्तार

मनोरंजन

जन्मदिन पर चर्चा में थलपति विजय, सीएम बनने के बाद 1 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रोजेक्ट्स को दी रफ्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय के नेतृत्व में उद्योगों का विकास हुआ है, जिसमें बड़े निवेश और रोजगार सृजन की बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या, बोला- खाना नहीं देते थे

राज्य

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या, बोला- खाना नहीं देते थे

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 16 वर्षीय लड़के ने अपने भाई, भाभी और भतीजे की हत्या कर दी। भतीजी ने घटना देखी और चिल्लाती हुई बाहर भागी।

मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, सुझाव देने की समय-सीमा आज समाप्त

राज्य

मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, सुझाव देने की समय-सीमा आज समाप्त

मध्य प्रदेश सरकार ने यूसीसी लागू करने के लिए तैयारियां तेज की। नागरिकों से सुझाव प्राप्त करने की अंतिम तिथि आज, विधेयक जुलाई में पेश होगा।