राघव का आप पर वार - खामोश हूं, हारा नहीं हूं

raghav-chadha-statement-aap-controversy-silent-not-defeated

राघव का आप पर वार - खामोश हूं, हारा नहीं हूं

राघव का आप पर वार - खामोश हूं हारा नहीं हूं

Raghav Chadha vs AAP: आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सचिवालय को लेटर लिखकर अपने सांसद राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के डिप्टी लीडर के पद से हटाने का आग्रह किया। अब इस पर राघव चड्ढा ने प्रतिक्रिया दी। इशारों-इशारों में राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने पार्टी को मैसेज देते हुए कहा, मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझना, मैं वो दरिया हूं तो वक्त आने पर सैलाब बनता हूं।

राघव चड्ढा

‘हारा नहीं हूं’

सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए 'आम आदमी पार्टी' को मैसेज देते हुए लिखा, खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं। राघव ने कहा कि मैंने पब्लिक के मुद्दे उठाए, इससे AAP को क्या नुकसान हुआ? वीडियो के आखिर में उन्होंने AAP को चेतावनी दी कि आवाज खामोश कराने वालों के सामने मैं सैलाब बनकर जरूर आऊंगा। हालांकि, राघव चड्ढा ने न तो पार्टी के किसी नेता का नाम लिया और न ही पार्टी छोड़ने या आगे की रणनीति को लेकर कुछ कहा।

https://youtube.com/shorts/twBo1a7jr1s?feature=share

Raghav Chadha vs AAP: मोदी से डर

उधर, AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने कहा कि राघव सदन में पार्टी के मुद्दे उठाने के बजाय एयरपोर्ट की कैंटीन में समोसे सस्ते करवाने की बात करते थे। सदन में पार्टी के लाए प्रस्ताव पर भी भाई साहब ने साइन करने से भी मना कर दिया। निडरता पहली पहचान है हमारी। कोई मोदी से डर जाए तो देश के लिए लड़ेगा क्या? पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा कि कई बार फैसले विपक्ष के साथ मिलकर भी लेने पड़ते हैं। अगर कोई पार्टी लाइन के खिलाफ जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होती है।

अशोक मित्तल बने उपनेता

बता दे, AAP ने गुरुवार को राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया था। पंजाब से ही राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को उनकी जगह उपनेता बनाया गया। AAP ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर जानकारी दी थी। लेटर में कहा कि राघव चड्ढा को सदन में पार्टी की तरफ से बोलने का समय न दिया जाए। AAP ने इस फैसले की वजह नहीं बताई।

संबंधित सामग्री

एक्ट्रेस सामंथा ने की तमिलनाडु के CM विजय से मुलाकात, तस्वीरें हुईं वायरल

मनोरंजन

एक्ट्रेस सामंथा ने की तमिलनाडु के CM विजय से मुलाकात, तस्वीरें हुईं वायरल

साउथ की प्रसिद्ध एक्ट्रेस सामंथा रुथप्रभू तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व अभिनेता थलापति विजय से मिलने चेन्नई पहुंचीं। इस मुलाकात की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं और वायरल हो गईं।

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की कवायद तेज, ऑनलाइन पूछे जा रहे 12 सवाल

राज्य

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की कवायद तेज, ऑनलाइन पूछे जा रहे 12 सवाल

मध्य प्रदेश सरकार ने UCC लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके ड्राफ्ट पर काम अंतिम चरण में है और इसे जल्द ही विधानसभा में पेश किया जाएगा।

FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर दर्ज की जीत

खेल

FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर दर्ज की जीत

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर शानदार शुरुआत की। हैरी केन और मार्कस रैशफोर्ड ने प्रमुख गोल किए।

रणथंभौर एक्सप्रेस के पहिए में लगी आग, पटरी पर कूदे यात्री

राज्य

रणथंभौर एक्सप्रेस के पहिए में लगी आग, पटरी पर कूदे यात्री

रतलाम के लूणी-रीछा स्टेशन पर रणथंभौर एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहियों से धुआं उठने पर यात्री दहशत में आ गए। इमरजेंसी ब्रेक लगने से स्थिति उत्पन्न हुई।

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर, गर्लफ्रेंड बोली ताऊ को रास्ते से हटा दो, बॉयफ्रेंड ने की हच्या

राज्य

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर, गर्लफ्रेंड बोली ताऊ को रास्ते से हटा दो, बॉयफ्रेंड ने की हच्या

प्रयागराज में हुए ट्रिपल मर्डर में पुलिस ने बॉयफ्रेंड हिमांशु यादव समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया। हिमांशु ने अपनी गर्लफ्रेंड की बात मानते हुए अपने चाची-चाचा को मार डाला।