सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

बाजार में गिरावट जारी: सेंसेक्स 100 अंक फिसला, निफ्टी भी कमजोर

19 अगस्त को सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखी गई। मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयरों में बिकवाली जारी, एशियाई बाजारों से मिले मिले-जुले संकेत।

By : चंचल खेडकर
बाजार में गिरावट जारी: सेंसेक्स 100 अंक फिसला, निफ्टी भी कमजोर

19 अगस्त को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत दबाव के साथ हुई। सेंसेक्स करीब 100 अंक गिरकर 77,100 के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी भी करीब 50 अंक नीचे 24,100 के स्तर पर है। शुरुआती कारोबार में मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयरों में ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है।बाजार में यह कमजोरी ऐसे समय आई है, जब इससे एक दिन पहले भी भारतीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। इसके अलावा एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं।

मेटल और ऑटो शेयरों पर दबाव

बुधवार के कारोबार में मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव ज्यादा नजर आ रहा है। इससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पर असर पड़ा है।निवेशकों की नजर अब दिनभर के कारोबार में सेक्टरवार उतार-चढ़ाव और वैश्विक बाजारों के संकेतों पर रहेगी।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

भारतीय बाजार के लिए एशियाई बाजारों से संकेत पूरी तरह सकारात्मक नहीं रहे। दक्षिण कोरिया का KOSPI, जापान का Nikkei और हांगकांग का Hang Seng अलग-अलग दिशा में कारोबार करते नजर आए।

इंडेक्स

लेवल

बदलाव

KOSPI

6,491

-363 (-5.56%)

Nikkei

65,724

-1,736 (-2.57%)

Hang Seng

25,487

+16 (+0.15%)

अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए

18 अगस्त को अमेरिकी शेयर बाजार में भी कमजोरी रही। Nasdaq में 1.33% की गिरावट दर्ज की गई। S&P 500 भी 0.69% नीचे रहा, जबकि Dow Jones में 0.22% की गिरावट आई।

इंडेक्स

लेवल

बदलाव

Dow Jones

53,343

-116 (-0.22%)

Nasdaq

26,290

-355 (-1.33%)

S&P 500

7,692

-53 (-0.69%)

7 दिन में FII ने 886 करोड़ रुपए के शेयर बेचे

विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी बाजार के लिए चिंता का एक पहलू बनी हुई है। पिछले 7 दिनों में FII/FPI ने भारतीय शेयर बाजार में 886 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं।इसके उलट घरेलू संस्थागत निवेशक यानी DII लगातार खरीदारी कर रहे हैं। पिछले 7 दिनों में DII की खरीदारी 12,390 करोड़ रुपए रही है।

निवेशक

ताजा आंकड़ा

बीते 7 दिन

बीते 30 दिन

DII

+2,579 करोड़

+12,390 करोड़

+37,447 करोड़

FII/FPI

+1,652 करोड़

-886 करोड़

+3,121 करोड़

एक दिन पहले भी बाजार में बड़ी गिरावट

18 अगस्त को सेंसेक्स 493 अंक टूटकर 77,235 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 133 अंक गिरा और 24,155 पर बंद हुआ।अब बुधवार के कारोबार में निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि शुरुआती कमजोरी आगे भी कायम रहती है या बाजार निचले स्तरों से रिकवरी करता है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह न थकेंगे और न रुकेंगे।

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर