बंगाल में आज CM पद की शपथ लेंगे सुवेंदु अधिकारी; मोदी-शाह रहेंगे मौजूद

Suvendu Oath Ceremony Live From Kolkata

बंगाल में आज CM पद की शपथ लेंगे सुवेंदु अधिकारी; मोदी-शाह रहेंगे मौजूद

सुवेंदु अधिकारी आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पीएम मोदी समेत NDA के दिग्गज मौजूद रहेंगे।

बंगाल में आज cm पद की शपथ लेंगे सुवेंदु अधिकारी मोदी-शाह रहेंगे मौजूद

AI इमेज |

पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज ऐतिहासिक दिन माना जा रहा है। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी आज दोपहर 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाले इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,  गृहमंत्री अमित शाह और NDA के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

बीजेपी की यह जीत इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि पार्टी ने पहली बार पश्चिम बंगाल में अपने दम पर सरकार बनाई है। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कोलकाता में सुरक्षा से लेकर सजावट तक बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

विधायक दल की बैठक में सुवेंदु के नाम पर लगी मुहर

शुक्रवार को कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद अमित शाह ने आधिकारिक तौर पर उनके नाम का ऐलान किया।नेता चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके साथ ही बंगाल में नई बीजेपी सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया।

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य तैयारी, बंगाल थीम पर सजा पंडाल

शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड को विशेष तरीके से सजाया गया है। मैदान में विशाल वॉटरप्रूफ टेंट लगाए गए हैं ताकि मौसम का असर कार्यक्रम पर न पड़े।पूरे पंडाल को बंगाल की सांस्कृतिक थीम पर तैयार किया गया है। करीब 20 तरह के फूलों से सजावट की गई है। स्टेज के सामने बड़ी फूलों की रंगोली बनाई गई है, जबकि पीएम मोदी और सुवेंदु अधिकारी के स्वागत के लिए सड़क किनारे बड़े कटआउट भी लगाए गए हैं।

झालमुड़ी से रसगुल्ला तक, मेहमानों के लिए खास इंतजाम

कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए बंगाल के पारंपरिक खानपान की भी व्यवस्था की गई है। मैदान में झालमुड़ी और रसगुल्ला के स्टॉल लगाए जाएंगे।वहीं वीआईपी मेहमानों के लंच मेन्यू में आलू दम, काली दाल, पुलाव, मिक्स वेज, मसाला कुल्चा, अचार और सलाद शामिल रहेगा। इसके अलावा बंगाली डिश बैंगन भाजा साग और आलू पोश्तो भी परोसा जाएगा। मिठाई में गुलाब जामुन रखा गया है।

सुरक्षा में 4000 जवान, लाखों लोगों की भीड़ की तैयारी

शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए कोलकाता में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। करीब 4000 जवानों की तैनाती की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग और एंट्री पॉइंट्स पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।प्रशासन का अनुमान है कि समारोह में करीब एक लाख लोग शामिल हो सकते हैं। इसी वजह से ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर अलग से प्लान तैयार किया गया है।

34 साल के संघर्ष के बाद बंगाल में BJP की पहली सरकार

पश्चिम बंगाल में बीजेपी का यह सफर लंबे संघर्ष के बाद मुकाम तक पहुंचा है। पार्टी ने 1982 में राज्य में पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन 2016 में पहली बार 3 सीटें जीतकर खाता खोला।2021 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 77 सीटें हासिल की थीं और वोट शेयर 38.4% तक पहुंच गया था। इस बार पार्टी ने 45.84% वोट शेयर के साथ 207 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। अब सुवेंदु अधिकारी बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

 

संबंधित सामग्री

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

राज्य

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक से किशाऊ बांध परियोजना के वित्तीय गतिरोध समाप्त हुए और इससे हिमाचल को बड़ी वित्तीय राहत मिली।

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

राज्य

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित बैठक में यमुना नदी पर किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर छह भारतीय राज्यों की सहमति बनी।

गृह मंत्री अमित शाह से मिले हरियाणा CM सैनी, पंजाब चुनाव और संगठनात्मक बदलाव पर हुई चर्चा

राज्य

गृह मंत्री अमित शाह से मिले हरियाणा CM सैनी, पंजाब चुनाव और संगठनात्मक बदलाव पर हुई चर्चा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब चुनाव, हरियाणा की राजनीतिक स्थिति और विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

UP चुनाव: NDA सहयोगी दल सीट बंटवारे पर चर्चा, राजभर-निषाद बोले - हारी हुई सीटें जिता देंगे

राज्य

UP चुनाव: NDA सहयोगी दल सीट बंटवारे पर चर्चा, राजभर-निषाद बोले - हारी हुई सीटें जिता देंगे

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए NDA सहयोगी दलों ने सीटों के बंटवारे पर बातचीत शुरू की। PM नरेंद्र मोदी ने सहयोगियों के साथ बैठक की।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक उज्जैन में, शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना, CM डॉ. यादव ने दी जानकारी

राज्य

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक उज्जैन में, शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना, CM डॉ. यादव ने दी जानकारी

गृह मंत्री अमित शाह ने उज्जैन में 2027 में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक की घोषणा की। मध्यप्रदेश को नक्सल मुक्त बताया गया।