T20 World Cup Final: भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार जीता खिताब

t20-world-cup-final-kiwis-win-toss-chose-to-bowl-india-make-a-blasting-start

T20 World Cup Final: भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार जीता खिताब

t20 world cup final भारत ने रचा इतिहास न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार जीता खिताब

T20 World Cup final: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की।

इस जीत के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप का खिताब डिफेंड करने वाली पहली टीम भी बन गई है। साथ ही, मेजबान देश के रूप में टूर्नामेंट जीतने का कारनामा करने वाली भी पहली टीम बन गई।

भारत की ऐतिहासिक जीत

अहमदाबाद के खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया। मैच के निर्णायक क्षण में अभिषेक शर्मा ने आखिरी विकेट लेकर न्यूजीलैंड की पारी को समाप्त किया।

लॉन्ग-ऑन पर तिलक वर्मा ने बेहतरीन कैच पकड़कर न्यूजीलैंड की उम्मीदों पर अंतिम चोट की। जैसे ही आखिरी विकेट गिरा, पूरे स्टेडियम में जश्न का माहौल छा गया और भारतीय खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।

[caption id="attachment_139648" align="alignnone" width="915"]भारतीय खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। भारतीय खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।[/caption]

टूर्नामेंट में भारत का दबदबा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। कई हाई-वोल्टेज मुकाबलों के बीच भारत ने लगातार दमदार जीत दर्ज की और फाइनल में न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हराया।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी का शानदार संतुलन दिखाया, जिसने उन्हें खिताब तक पहुंचाया।

भारतीय ओपनर्स की तेज शुरुआत

भारत की पारी की शुरुआत थोड़ी संभलकर हुई। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पहले ओवर में तीन डॉट गेंदें डालकर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, संजू सैमसन ने जल्द ही आक्रामक अंदाज अपनाते हुए एक शानदार छक्का जड़कर भारतीय पारी का खाता खोला।

इसके बाद अभिषेक शर्मा भी लय में आ गए और उन्होंने लगातार चौके लगाकर टीम को तेजी से आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने कीवी गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए तेज गति से रन बनाए। पावरप्ले में भारत ने 92 रन ठोक दिए, जबकि टीम ने महज आठ ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया।

अभिषेक शर्मा ने शानदार फॉर्म में लौटते हुए मात्र 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया और 52 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर आउट हुए।

सैमसन और किशन का मध्य ओवरों में बना रहा दबदबा

अभिषेक के आउट होने के बाद संजू सैमसन ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया। दूसरे छोर पर ईशान किशन ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए उनका अच्छा साथ दिया।

दोनों बल्लेबाजों ने सिर्फ 26 गेंदों में 50 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 12वें ओवर तक 150 रन तक पहुंचा दिया। ईशान किशन ने भी महज 23 गेंदों में तेज अर्धशतक पूरा किया। भारत ने पांच ओवर बाकी रहते ही 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन। मैच के शुरुआती ओवरों में भारत ने मजबूत शुरुआत की है और फाइनल मुकाबले में बड़े स्कोर की नींव रखने की कोशिश कर रहा है।

संबंधित सामग्री

रायपुर NDPS कोर्ट ने गांजा मामले में आरोपी को सुनाई 10 साल की सजा

राज्य

रायपुर NDPS कोर्ट ने गांजा मामले में आरोपी को सुनाई 10 साल की सजा

रायपुर की विशेष NDPS कोर्ट ने गांजा रखने के आरोप में अंकित जाटव को 10 साल का कारावास और 1 लाख रुपये जुर्माना लगाया।

स्कूल होंगे अपग्रेड, किसान कल्याण पर फोकस, जानें सीएम डॉ.मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए फैसले?

राज्य

स्कूल होंगे अपग्रेड, किसान कल्याण पर फोकस, जानें सीएम डॉ.मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए फैसले?

मुख्यमंत्री यादव ने मंत्रालय में कई योजनाओं को मंजूरी दी, जिसमें कन्या विवाह सहायता और शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर किसान ऋण शामिल हैं।

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: SIT मौके पर पहुंची, बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर, 33 कोचिंग और 3 होलट सील

राज्य

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: SIT मौके पर पहुंची, बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर, 33 कोचिंग और 3 होलट सील

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई। इमारत अवैध थी और इसे पहले ही गिराने का आदेश था। अग्निकांड के बाद सख्त कार्रवाई की गई है।

यमुना जल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, CM भजनलाल का दिल्ली मिशन सफल?

राज्य

यमुना जल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, CM भजनलाल का दिल्ली मिशन सफल?

राजस्थान के लिए यमुना जल परियोजना को लेकर नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

भरत तिवारी के एनकाउंटर सवाल, बिना जवाब दिए चले गए CM सम्राट

राज्य

भरत तिवारी के एनकाउंटर सवाल, बिना जवाब दिए चले गए CM सम्राट

भरत तिवारी के एनकाउंटर के बाद सरेंडर के बावजूद पुलिस द्वारा गोली मारने की घटना पर विवाद जारी है। इस मामले में 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।