अमेरिका की करेंसी में बड़ा बदलाव, अब डॉलर पर होंगे ट्रंप के साइन

trump-signature-on-us-dollar-currency-change-2026

अमेरिका की करेंसी में बड़ा बदलाव, अब डॉलर पर होंगे ट्रंप के साइन

अमेरिका की करेंसी में बड़ा बदलाव अब डॉलर पर होंगे ट्रंप के साइन

Trump signature on dollar: अमेरिका की करेंसी में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का साइन अब डॉलर पर दिखाई देगा। यह अमेरिका के इतिहास में पहली बार होगा जब किसी राष्ट्रपति के साइन करेंसी पर होंगे। 

 ट्रंप का साइन अब डॉलर पर

65 साल पुरानी परंपरा खत्म 

अमेरिका पना 250वां स्वतंत्रता वर्ष मना रहा है। इस मौके पर अमेरिका में 2 बड़े फैसले लिए गए हैं। पहला एक खास सोने का सिक्का जारी करने की घोषणा की, जिस पर मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फोटो होगी। अब 165 साल पुरानी परंपरा खत्म करते हुए बड़ा ऐलान किया गया। अब अमेरिकन करेंसी डॉलर पर राष्ट्रपति ट्रंप के साइन होंगे। ऐसे में 165 साल में पहली बार अमेरिकी करेंसी में बदलाव होगा।

ट्रंप के साइन

बता दें कि अमेरिकी सरकार की करेंसी को लेकर बदलाव की घोषणा पर पूरी दुनिया की नजरें हैं। अमेरिका के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि पद पर बैठे किसी राष्ट्रपति के साइन करेंसी पर होंगे। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने इस घोषणा संबंधी प्रेस नोट जारी किया। 1861 से अब तक डॉलर पर ‘ट्रेजरर ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स’ के साइन होते थे, जिसे हटाया जाएगा और ट्रंप के साइन अंकित किए जाएंगे।

[caption id="attachment_143545" align="alignnone" width="941"]ट्रंप की फोटो वाला सोने का सिक्का ट्रंप की फोटो वाला सोने का सिक्का[/caption]

Trump signature on dollar: जून से आएंगे नए नोट

आदेश के मुताबिक, जून 2026 से 100 डॉलर के नए नोट छापेंगे। नए नोटों पर ही राष्ट्रपति ट्रंप और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के सिग्नेचर होंगे। इसके बाद धीरे-धीरे करके दूसरे नोट छापे जाएंगे। वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि यह पहल देश की आर्थिक प्रगति और ऐतिहासिक उपलब्धी का प्रतीक होगी। US ट्रेजरर ब्रैंडन बीच ने भी ट्रंप सरकार के फैसले का समर्थन किया है और नए नोट जारी करने के मौके पर कार्यक्रम करने का प्रस्ताव दिया है।

फोटो को मंजूरी मिलना बाकी

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की फोटो वाला सोने का सिक्का जारी करने का ऐलान किया गया था। 24 कैरेट गोल्ड कॉइन में ट्रंप की फोटो ‘रिजॉल्यूट डेस्क’ पर झुके हुए और मुट्ठी भींचे हुए होगी। हालांकि अमेरिकी ‘कमीशन ऑफ फाइन आर्ट्स’ ने 19 मार्च 2026 को सिक्के के डिजाइन को मंजूरी दी थी। लेकिन सिक्के पर ट्रंप की फोटो के लिए स्वीकृति मिलनी बाकी है।

संबंधित सामग्री

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

राज्य

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार उठा रही बड़ा कदम, - कई विभागों ने प्रजेंटेशन के जरिये पेश किए अपने सुझाव, हाई लेवल कमेटी ने दर्ज किए मौखिक और लिखित विचार

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

राज्य

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद उभरा है। बजरंग दल का विरोध, नगर निगम में याचिका और अदालत में समीक्षा जारी है।

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।