पश्चिम बंगाल में राज्यपाल ने विधानसभा को किया भंग, ममता सत्ता से बाहर, 9 को होगा शपथग्रहण

बंगाल विधानसभा भंग

पश्चिम बंगाल में राज्यपाल ने विधानसभा को किया भंग, ममता सत्ता से बाहर, 9 को होगा शपथग्रहण

पश्चिम बंगाल में गवर्नर आरएन रवि ने विधानसभा भंग कर दी है, जिससे ममता बनर्जी का कार्यकाल समाप्त हो गया है। नए चुनाव में BJP ने जीत हासिल की।

पश्चिम बंगाल में राज्यपाल ने विधानसभा को किया भंग ममता सत्ता से बाहर 9 को होगा शपथग्रहण

पश्चिम बंगाल में राज्यपाल ने विधानसभा को किया भंग |

पश्चिम बंगाल में राज्यपाल RN रवि ने विधानसभा भंग कर दी है। लोकभवन से इसका नोटिफिकेशन जारी हुआ। इसका मतलब है कि ममता कैबिनेट के किसी भी मंत्री के पास अब पावर नहीं रहेगी। बता दे कि ममता ने बुधवार को कहा था कि वे CM पद से इस्तीफा नहीं देंगी। इसके मद्देनजर 2026 के चुनाव प्रक्रिया के पूरा होने के बाद बंगाल के मौजूदा गवर्नर आरएन रवि ने एक बड़ा कदम उठाया है। 

ममता सत्ता से बाहर

यह घोषणा बुधवार, 6 मई, 2026 को पब्लिश हुए एक स्पेशल गजट नोटिफिकेशन में की गई। सरकार के पार्लियामेंट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी इस निर्देश के मुताबिक, मौजूदा विधानसभा 7 मई, 2026 से औपचारिक रूप से भंग हो जाएगी।

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में BJP ने राज्य की 293 सीटों में से 207 पर जीत हासिल की है और बंगाल में अब पहली बार BJP की सरकार बनने जा रही है। इस चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी को हार का सामना करना पड़ा और 15 सालों के बाद ममता सत्ता से बाहर हो गयी हैं।

ममता की विधानसभा भंग 

चुनाव के बाद ममता दीदी ने करीब 100 सीटों पर वोट चोरी का आरोप लगाया था और कहा था कि वह हारी नहीं हैं, बल्कि उन्हें हराया गया है। इसके साथ ही उन्होंने CM पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। CM पद से इस्तीफा देने के इनकार के बाद राज्यपाल की ओर से ही विधानसभा भंग करने का निर्णय किया गया है। इससे सीएम ममता के रूप में खुद ममता बनर्जी का कार्यकाल समाप्त हो गया।

9 को शपथग्रहण

दूसरी तरफ, BJP ने नई सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को BJP के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होगी। इस बैठक में विधायक दल के नेता का चयन होगा। उसके बाद 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। हालांकि अभी तक सीएम कौन होगा इसकी घोषणा नहीं की गई है, लेकिन 4 नामों पर चर्चा है। इनमें शुवेंदू अधिकारी का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। 

संबंधित सामग्री

‘गुरु-द्रोही’ करार दिए जाने के बाद घिरे पंजाब CM मान, BJP ने तेज की इस्तीफे की मांग

राज्य

‘गुरु-द्रोही’ करार दिए जाने के बाद घिरे पंजाब CM मान, BJP ने तेज की इस्तीफे की मांग

भगवंत मान पर श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा 'गुरु-द्रोही' का आरोप लगने के बाद BJP ने इस्तीफे की मांग की। विवादित वीडियो की जांच में नए तथ्य सामने आए।

रेत विवाद में भाजपा नेता और रिश्तेदार की हत्या पर CM साय सख्त, बोले- दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत

राज्य

रेत विवाद में भाजपा नेता और रिश्तेदार की हत्या पर CM साय सख्त, बोले- दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत उत्खनन विवाद के दौरान भाजपा नेता भरत सिंह और वीरू सिंह की मौत हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़े उपायों का आश्वासन दिया।

झारखंड राज्यसभा चुनाव: BJP ने की विधायकों की किलेबंदी, CM सोरेन आज करेंगे अहम रणनीतिक बैठक

राज्य

झारखंड राज्यसभा चुनाव: BJP ने की विधायकों की किलेबंदी, CM सोरेन आज करेंगे अहम रणनीतिक बैठक

झारखंड में राज्यसभा की दो रिक्त सीटों के लिए चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसमें दलों ने विधायकों को एकजुट रखने के प्रयास तेज किए हैं।

हरियाणा CM सैनी के आवास पर परिवार सहित डिनर करने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई, 15 दिनों में तीसरी मुलाकात

राज्य

हरियाणा CM सैनी के आवास पर परिवार सहित डिनर करने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई, 15 दिनों में तीसरी मुलाकात

हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के बीच बढ़ती नजदीकियों से राजनीतिक हलचल तेज। मुलाकातों और डिनर के दौरान राजनीतिक समीकरण बनने की संभावना।

 20 TMC सांसद नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी में हुए विलय, कोकिला बोली - NDA के साथ करेंगे काम

देश-विदेश

20 TMC सांसद नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी में हुए विलय, कोकिला बोली - NDA के साथ करेंगे काम

पश्चिम बंगाल के 20 टीएमसी सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी में विलय करने और एनडीए के साथ काम करने की घोषणा की है।