आंध्र प्रदेश में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में भीषण आग, 1 यात्री की मौत, दो AC कोच खाक

andhra-pradesh-train-fire-tatanagar-ernakulam-express-incident

आंध्र प्रदेश में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में भीषण आग, 1 यात्री की मौत, दो AC कोच खाक

आंध्र प्रदेश में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में भीषण आग 1 यात्री की मौत दो ac कोच खाक

Andhra Pradesh Train Fire: रविवार रात का सन्नाटा अचानक चीख-पुकार में बदल गया, जब आंध्र प्रदेश में चलती टाटानगर एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो AC कोचों में आग भड़क उठी. घबराए यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रुकवाई, लेकिन तब तक एक बुजुर्ग यात्री की जान जा चुकी थी. विशाखापट्टनम से करीब 66 किलोमीटर दूर येलमंचिली रेलवे स्टेशन के पास हुई इस घटना ने एक बार फिर ट्रेन सुरक्षा और AC कोचों में आग के खतरे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। Also Read-असम में ट्रेन की चपेट में आया हाथियों का झुंड, 7 हाथियों की मौत, बच्चा घायल

Andhra Pradesh Train Fire: कैसे लगी आग

आग रविवार रात करीब 12:45 बजे ट्रेन में आग लगने की खबर मिली उस समय ट्रेन अनाकापल्ली जिले के येलमंचिली स्टेशन पर पहुंच चुकी थी.B1 से M2 कोच तक फैली आग शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे पहले आग B1 AC कोच में लगी और कुछ ही देर में यह M2 कोच तक फैल गई. B1 कोच में 82 यात्री, जबकि M2 कोच में 76 यात्री सवार थेआग की लपटें देखते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। किसी ने इमरजेंसी चेन खींची, तो कोई जान बचाने के लिए सामान छोड़कर ट्रेन से कूद पड़ा। Also Read-छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा तोहफा, रायपुर में रेल संचालन क्षमता होगी दोगुनी

Andhra Pradesh Train Fire: एक यात्री की मौत

पुलिस को B1 कोच से एक शव मिला है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय चंद्रशेखर सुंदरम के रूप में हुई है। बाकी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, हालांकि कई लोगों का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए दो फोरेंसिक टीमों को मौके पर भेजा गया है। आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

हाल के महीनों में ट्रेन में आग की घटनाएं

अक्टूबर 2025 पंजाब से बिहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में सरहिंद स्टेशन के पास AC बोगी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। नवंबर 2025 इटारसी स्टेशन पर रीवा-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के इंजन में धुआं उठने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 6 बजे हुई इस घटना में आग लगने की वजह को लेकर रेलवे अधिकारी भी स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए।  

संबंधित सामग्री

चिकित्सा पेशा नहीं, मानव सेवा का है माध्यम,CM डॉ. यादव - स्वास्थ्य विभाग एवं सेवांकुर भारत प्रकल्प के बीच समझौता ज्ञापन

राज्य

चिकित्सा पेशा नहीं, मानव सेवा का है माध्यम,CM डॉ. यादव - स्वास्थ्य विभाग एवं सेवांकुर भारत प्रकल्प के बीच समझौता ज्ञापन

मध्य प्रदेश ने स्वास्थ्य सेवा को मानव सेवा के रूप में विकसित करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया, जिससे डॉक्टरों की एक नई पीढ़ी तैयार होगी जो समाज में परिवर्तन के वाहक बनेंगे।

गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में मिली महिला की सिर कटी लाश! जांच जारी

राज्य

गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में मिली महिला की सिर कटी लाश! जांच जारी

A woman's severed body was discovered inside a suspicious box in the S-1 coach of the Gomtinagar Express from Chhapra to Lucknow.

MP के मंत्रियों की परीक्षा: खराब परफॉर्मेंस पर बीजेपी सख्त, कई दिग्गजों की हो सकती है छुट्टी, ‘रिपोर्ट कार्ड’ में जानें

राज्य

MP के मंत्रियों की परीक्षा: खराब परफॉर्मेंस पर बीजेपी सख्त, कई दिग्गजों की हो सकती है छुट्टी, ‘रिपोर्ट कार्ड’ में जानें

Following a performance review, the BJP has praised some ministers for their work in MP, while others face criticism and potential dismissal.

‘काफिले की आदत छोड़ ही दें’, मंत्रियों को दी गई नसीहत, मीटिंग में कहा- पीएम की अपील का पालन करें

राज्य

‘काफिले की आदत छोड़ ही दें’, मंत्रियों को दी गई नसीहत, मीटिंग में कहा- पीएम की अपील का पालन करें

भोपाल में निगम, मंडल, बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ, पीएम मोदी की नीतियों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

ट्विशा सुसाइड केस अपडेट: Chat वायरल, लिखा - फंस गई हूं, सास बोली - ड्रग्स लेती थी

राज्य

ट्विशा सुसाइड केस अपडेट: Chat वायरल, लिखा - फंस गई हूं, सास बोली - ड्रग्स लेती थी

ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में भोपाल पुलिस ने SIT गठित की है। परिवार ने समर्थ सिंह और उसके परिवार पर हत्या के आरोप लगाए हैं।