‘काफिले की आदत छोड़ ही दें’, मंत्रियों को दी गई नसीहत, मीटिंग में कहा- पीएम की अपील का पालन करें

प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

‘काफिले की आदत छोड़ ही दें’, मंत्रियों को दी गई नसीहत, मीटिंग में कहा- पीएम की अपील का पालन करें

भोपाल में निगम, मंडल, बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ, पीएम मोदी की नीतियों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

‘काफिले की आदत छोड़ ही दें’ मंत्रियों को दी गई नसीहत मीटिंग में कहा- पीएम की अपील का पालन करें

राजधानी भोपाल में निगम, मंडल, बोर्ड, आयोग और प्राधिकरणों के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। अटल बिहारी बाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (ABIPA) में चल रहे इस कार्यक्रम में मंत्री दर्जा प्राप्त नेताओं को पीएम नरेंद्र मोदी की अपील का सख्ती से पालन करने की नसीहत दी गई। ट्रेनिंग के दौरान सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए कि काफिले की आदत पूरी तरह छोड़ दें। उत्साह में कार्यकर्ता गाड़ियों के काफिले लेकर आने की प्रवृत्ति पर रोक लगानी होगी। 

पीएम मोदी की अपील का हर हाल में पालन करना

व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से ऊर्जा बचत पर जोर देते हुए कहा गया कि पीएम मोदी की अपील का हर हाल में पालन करना है। कार्यक्रम में विभागीय मंत्री और अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाकर काम करने, शासन प्रक्रियाओं का पालन करने, वित्तीय प्रबंधन की जानकारी और पारदर्शिता बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों को उनके विभागीय नीति, दायित्व, अधिकार और जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। करीब 60 अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य इस प्रशिक्षण में शामिल हैं। 

जनसेवा की भावना से जोड़ना

2 कार्रवाई की खबरइस बीच संगठन ने अनुशासन बनाए रखने के लिए दो बड़ी कार्रवाई की है। भिंड किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह ठाकुर को उनके पद से हटा दिया गया है। वहीं पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर के सभी अधिकार फ्रीज कर दिए गए हैं। ये कार्रवाइयां हालिया प्रदर्शन समीक्षा और अनुशासनहीनता के आधार पर की गई मानी जा रही हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य नए पदाधिकारियों को सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना से जोड़ना है। 

अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित

बीजेपी संगठन नए कार्यकाल में मंत्रियों और पदाधिकारियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा है। प्रशिक्षण सत्र में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक उदाहरण भी दिए जा रहे हैं। संगठन का मानना है कि बिना काफिले और दिखावे के सरल एवं प्रभावी प्रशासन से ही जनता का विश्वास जीता जा सकता है। यह प्रशिक्षण आने वाले दिनों में शासन-प्रशासन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

अब तक हो चुकी हैं दो कार्रवाई

भिंड किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह ठाकुर को पद से पटाया गया है 
पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर के सभी अधिकार फ्रीज हैं

संबंधित सामग्री

रायसेन-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 6 की मौत,CM डॉ यादव ने जताया दुख

राज्य

रायसेन-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 6 की मौत,CM डॉ यादव ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के रायसेन-भोपाल हाईवे पर दो यात्री बसों की टक्कर में छह लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल हुए।

एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी रंगे हाथों पकड़े गए, भोपाल रेलवे कंस्ट्रक्शन ऑफिस में CBI का छापा

राज्य

एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी रंगे हाथों पकड़े गए, भोपाल रेलवे कंस्ट्रक्शन ऑफिस में CBI का छापा

भोपाल में Dy CEE बुंदेला को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया; CBI ने कार्यालय में छापेमारी की और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए।

दादी के घर में ही कर दी लाखों की चोरी, टीटी नगर पुलिस ने 7 लाख का माल किया बरामद

राज्य

दादी के घर में ही कर दी लाखों की चोरी, टीटी नगर पुलिस ने 7 लाख का माल किया बरामद

भोपाल के टीटी नगर में पुलिस ने एक सनसनीखेज नकबजनी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें दादी का नाती भी शामिल था।

कोलार लाइन सुधरी, 10 लाख लोगों को राहत: 75 इलाकों में फिर शुरू हुई पानी की सप्लाई

राज्य

कोलार लाइन सुधरी, 10 लाख लोगों को राहत: 75 इलाकों में फिर शुरू हुई पानी की सप्लाई

भोपाल में पानी की समस्या हल हो गई है क्योंकि नगर निगम ने कोलार लाइन की मरम्मत पूरी कर दी है, और शहर के कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बहाल हो गई है।

‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने लगाया स्वर्ण चंपा का पौधा

राज्य

‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने लगाया स्वर्ण चंपा का पौधा

भोपाल में विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ. मोहन यादव ने 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान शुरू किया, जो पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देता है।