बारां पुलिस ने किया अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्ता...

baran-police-interstate-tractor-theft-gang-busted

बारां पुलिस ने किया अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया गया ट्रैक्टर बरामद

बारां पुलिस ने किया अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़ एक आरोपी गिरफ्तार चोरी किया गया ट्रैक्टर बरामद

 रिपोर्ट दर्ज, ट्रैक्टर चोरी का मामला आया सामने Interstate Tractor Theft Gang Baran: खबर राजस्थान के बारां जिले से है जहां छबड़ा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरी का मामला सामने आया है। फरियादी ओमप्रकाश धाकड़ निवासी चावलखेड़ी रोड, छबड़ा ने 21 मई 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 मई की रात उनके घर के सामने खड़ा ट्रैक्टर (RJ 28 RB 6190) अज्ञात चोर चुरा ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना छबड़ा में प्राथमिकी क्रमांक 188/2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बनी विशेष टीम

बतादें कि जिला पुलिस अधीक्षक राज कुमार चौधरी के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपरविजन में, वृताधिकारी विकास कुमार और थानाधिकारी राजेश खटाना के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में स्थानीय थानों के अधिकारी, अनुसंधानकर्ता और साइबर सेल के सदस्य शामिल थे, जिन्होंने तकनीकी और गोपनीय तरीके से जांच को अंजाम दिया। read more: रायपुर में स्थापित होगा देश का प्रमुख AI डेटा सेंटर

तकनीकी अनुसंधान से गिरोह का हुआ खुलासा

जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर एक संगठित अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह का पता चला जो योजनाबद्ध तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने संदिग्धों की धरपकड़ के लिए जिले में नाकाबंदी की और सघन पूछताछ की।

 18 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर बरामद

पुलिस ने सावतखेड़ी, जिला गुना (मध्यप्रदेश) निवासी 18 वर्षीय हृदेश उर्फ पूनम कुशवाह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने ट्रैक्टर चोरी करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया। आरोपी अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है और पूर्व में भी कई राज्यों में ट्रैक्टर चोरी की वारदातों में शामिल रहा है।

 सात दिन की पुलिस रिमांड, आगे की जांच जारी

Interstate Tractor Theft Gang Baran: पुलिस ने आरोपी को न्यायालय छबड़ा में पेश कर 7 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया है। रिमांड के दौरान जिले में हुई अन्य ट्रैक्टर चोरी की घटनाओं के खुलासे की उम्मीद है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में भी जुटी है और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। read more: चित्रकूट धाम के समेकित विकास को मिली रफ्तार, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया स्थल निरीक्षण

 

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने की नवाचारों की प्रशंसा, कहा- गांव से लेकर शहर तक बढ़ाएं सौर ऊर्जा का उपयोग

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने की नवाचारों की प्रशंसा, कहा- गांव से लेकर शहर तक बढ़ाएं सौर ऊर्जा का उपयोग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा, सोलर उपकरणों की उपलब्धता-उपयोग को प्राथमिकता से किया जाए सुनिश्चित

स्वास्थ्य सेवाओं में आयुष पर बड़ा फोकस, CM डॉ यादव बोले- "हर नागरिक तक पहुंचे नवाचारों का लाभ"

राज्य

स्वास्थ्य सेवाओं में आयुष पर बड़ा फोकस, CM डॉ यादव बोले- "हर नागरिक तक पहुंचे नवाचारों का लाभ"

मध्यप्रदेश सरकार ने आयुष विभाग के तहत पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए नई पहलें शुरू की हैं।

MP में ‘एक विधि’ की ओर बड़ा कदम, CM डॉ यादव ने लॉन्च की UCC वेबसाइट; 15 जून तक मांगे सुझाव

राज्य

MP में ‘एक विधि’ की ओर बड़ा कदम, CM डॉ यादव ने लॉन्च की UCC वेबसाइट; 15 जून तक मांगे सुझाव

मध्यप्रदेश सरकार ने UCC के लिए वेबसाइट लॉन्च की। इसे जनभागीदारी और विचार संग्रह का माध्यम बनाया जाएगा। 15 जून 2026 तक सुझाव दर्ज किए जा सकेंगे।

खाद्य विभाग के नवाचारों से बदली व्यवस्था, मप्र सीएम डॉ यादव बोले- “उपभोक्ता हित सर्वोपरि”

राज्य

खाद्य विभाग के नवाचारों से बदली व्यवस्था, मप्र सीएम डॉ यादव बोले- “उपभोक्ता हित सर्वोपरि”

मध्यप्रदेश में खाद्य और उपभोक्ता सेवाओं की पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सरकार ने नवाचारों की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

Parent-Child Relationship: गलती पर डांटना जरूरी, लेकिन डांटने के बाद भूलकर न करें ये गलतियां

लाइफ स्टाइल

Parent-Child Relationship: गलती पर डांटना जरूरी, लेकिन डांटने के बाद भूलकर न करें ये गलतियां

Conflicts between parents and children are natural and can sometimes lead to negative emotional impacts. It's crucial to mend the relationship after such incidents to maintain trust and love.