देश में मानसून की चाल सुस्त, अभी सिर्फ 19 राज्यों तक पहुंचा मानसून

मानसून की चाल सुस्त

देश में मानसून की चाल सुस्त, अभी सिर्फ 19 राज्यों तक पहुंचा मानसून

भारत में मानसून ने 4 जून को केरल में दस्तक दी, लेकिन इसकी चाल बहुत सुस्त है, जिससे मुंबई सहित कई जगहों पर देरी हो रही है।

देश में मानसून की चाल सुस्त अभी सिर्फ 19 राज्यों तक पहुंचा मानसून

देशभर में मानसून की रफ्तार अचानक थम गई है। 4 जून को केरल में दस्तक देने के बाद तेजी से आगे बढ़ा मानसून अब पश्चिमी तट पर अटक गया है। हालात ऐसे हैं कि मुंबई में इसकी एंट्री 7-8 दिन तक टल सकती है। इसका असर देशभर में दिख रहा है, जहां 723 जिलों में से सिर्फ 103 जिलों में ही सामान्य बारिश दर्ज हुई है, जबकि कई राज्यों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।

मुंबई में मानसून की एंट्री क्यों लेट हुई?

मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में मजबूत लो-प्रेशर सिस्टम नहीं बनने से मानसून को जरूरी ताकत नहीं मिल पा रही है। यही वजह है कि 8 जून से इसकी प्रगति लगभग ठहरी हुई है और मुंबई को अभी एक सप्ताह तक इंतजार करना पड़ सकता है।

10 राज्यों में अब भी 40 डिग्री से ज्यादा तापमान

मानसून की सुस्त चाल के बीच राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों में गर्मी का असर जारी है। वाराणसी देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान-MP समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

हालांकि प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं। राजस्थान के 23 जिलों और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भी अगले दो दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बताया कब बढ़ेगा मानसून

मौसम विभाग का कहना है कि ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय जेट स्ट्रीम फिलहाल मानसून की रफ्तार को प्रभावित कर रही है। इसके कमजोर पड़ते ही अगले 4 से 5 दिनों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और मध्य भारत के अन्य हिस्सों में मानसून आगे बढ़ सकता है।

 

संबंधित सामग्री

IND A Vs SL A ODI 2026: श्रीलंका-A ने सुपर ओवर में जीता, वैभव- विशेन के बीच हुई धक्का-मुक्की!

खेल

IND A Vs SL A ODI 2026: श्रीलंका-A ने सुपर ओवर में जीता, वैभव- विशेन के बीच हुई धक्का-मुक्की!

श्रीलंका-A ने IND A को सुपर ओवर में हराया। खेल के बाद भारतीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई विशेन हलंबागे के बीच तीखी बहस हुई।

RE-NEET से पहले Telegram पर रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

देश-विदेश

RE-NEET से पहले Telegram पर रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

केंद्र सरकार ने RE-NEET 2026 परीक्षा से पहले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है ताकि पेपर लीक और धोखाधड़ी को रोका जा सके।

रेत के बवंडर और तेज आंधी से उत्तर भारत बेहाल, यूपी-छत्तीसगढ़ सीमा तक पहुंचा मानसून

देश-विदेश

रेत के बवंडर और तेज आंधी से उत्तर भारत बेहाल, यूपी-छत्तीसगढ़ सीमा तक पहुंचा मानसून

रेतीले बवंडर और तेज आंधियों से उत्तर भारत के कई राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ, विमान सेवाएं भी प्रभावित हुईं। मानसून की गति में भी धीमापन दर्ज किया गया।

बीना-ग्वालियर पैसेंजर में 16 लाख की ज्वेलरी चोरी, चलती ट्रेन में शातिरों ने काटा ट्रॉली बैग

राज्य

बीना-ग्वालियर पैसेंजर में 16 लाख की ज्वेलरी चोरी, चलती ट्रेन में शातिरों ने काटा ट्रॉली बैग

मध्य प्रदेश के बीना-ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन में 16 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है।

अलवर में 86 किमी लंबा सुपर एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू, 2 चरणों में होगा काम

राज्य

अलवर में 86 किमी लंबा सुपर एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू, 2 चरणों में होगा काम

अलवर के सोड़ावास से बड़ौदामेव के बीच 86 किमी लंबे सुपर एक्सप्रेस-वे का निर्माण जोरों पर है। यह एक्सप्रेस-वे क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देगा।