पहले फेज के नामांकन का आखिरी दिन, सितारों का रहा जलवा, मैथिली और खेसारी लाल ने भरा पर्चा

bihar-assembly-election-2025-first-phase-nominations-stars-maithili-khesari

पहले फेज के नामांकन का आखिरी दिन, सितारों का रहा जलवा, मैथिली और खेसारी लाल ने भरा पर्चा

पहले फेज के नामांकन का आखिरी दिन सितारों का रहा जलवा मैथिली और खेसारी लाल ने भरा पर्चा

Bihar Election first phase nominations: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज के नामांकन का आज आखिरी दिन है। शुक्रवार को सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता और स्टार प्रचारक अपने-अपने उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने पहुंचे। पहले फेज के अंतर्गत राज्य की कई अहम सीटों पर राजनीतिक गतिविधियां जोर पकड़ रही हैं। इस मौके पर नेताओं और स्टार प्रचारकों की भागीदारी ने चुनावी रंगत और बढ़ा दी है।

मंत्री जीवेश मिश्रा ने साइकिल से किया नामांकन

दरभंगा की जाले सीट पर मंत्री जीवेश मिश्रा ने आज नामांकन दाखिल किया। खास बात यह रही कि उन्होंने साइकिल से आकर पर्चा भरा। उनके इस अनोखे अंदाज ने स्थानीय जनता का ध्यान आकर्षित किया। मंत्री जीवेश मिश्रा ने जनता के बीच मिलकर कहा कि उनका यह चुनावी अभियान सादगी और जनता के साथ जुड़ाव का प्रतीक है।

कुंदन कुमार का रोड शो

बेगूसराय सीट से बीजेपी के उम्मीदवार कुंदन कुमार ने नामांकन से पहले रोड शो किया। इस रोड शो में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए। कुंदन कुमार ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जनता की भलाई और विकास कार्यों को गति देना है। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे और इसने चुनावी माहौल को और गर्मा दिया। [caption id="attachment_111496" align="alignnone" width="689"] कुंदन कुमार के नामांकन में शामिल हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कुंदन कुमार के नामांकन में शामिल हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस[/caption]

मैथिली ठाकुर का पाग पहनकर नामांकन

लोकप्रिय लोक गायिका और बीजेपी की नई सदस्य मैथिली ठाकुर ने अलीनगर सीट से नामांकन दाखिल किया। तीन दिन पहले ही बीजेपी की सदस्यता लेने वाली मैथिली ने पाग पहनकर अपने पर्चा दाखिल करने की परंपरा को सम्मान दिया। मैथिली ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह अपनी कला और लोक संस्कृति के माध्यम से जनता से जुड़ना चाहती हैं। पटना साहिब सीट से रत्नेश कुशवाहा ने नामांकन दाखिल किया। उनके साथ इस सीट से सात बार विधायक रह चुके नंदकिशोर यादव भी उपस्थित रहे। कुशवाहा ने कहा कि उनका चुनावी अभियान जनता के मुद्दों पर केंद्रित रहेगा। [caption id="attachment_111498" align="alignnone" width="729"]मैथिली ठाकुर ने अलीनगर सीट से नामांकन दाखिल किया मैथिली ठाकुर ने अलीनगर सीट से नामांकन दाखिल किया[/caption]

Bihar Election first phase nominations: शिवानी शुक्ला का नामांकन

गयाजी के बेलागंज सीट से आरजेडी सांसद सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ यादव ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, वैशाली की लालगंज सीट पर बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला ने आरजेडी के टिकट पर पर्चा भरा। शिवानी शुक्ला ने शुक्रवार को अपनी मां के साथ राबड़ी आवास पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस सीट पर कांग्रेस ने आदित्य कुमार राजा को उम्मीदवार बनाया है।

खेसारी लाल ने भरा पर्चा 

Bihar Election first phase nominations: भोजपुरी फिल्म सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी के चुनाव लड़ने का मामला विवादास्पद हो गया है। RJD ने उन्हें छपरा सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन नामांकन फॉर्म की जांच में यह पाया गया कि वोटर लिस्ट में उनका नाम शामिल नहीं है। इससे उनका नामांकन फिलहाल फंस गया है। [caption id="attachment_111500" align="alignnone" width="640"]खेसारी लाल ने भरा पर्चा  खेसारी लाल ने भरा पर्चा[/caption] वहीं तेजस्वी यादव ने खेसारी लाल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद खेसारी लाल ने कहा कि मैं लड़ूं या वाइफ, एक ही बात हैं। इसके बाद खेसारी लालआज पर्चा भरने पहुंचे।

संबंधित सामग्री

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

राज्य

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

आशीष की हैट्रिक और कप्तान केतन के गोल से भारत ने रचा इतिहास, मुख्यमंत्री ने युवा खिलाड़ियों को बताया देश का भविष्य।

पंजाब: प्रेमिका की बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव सूटकेस में भर जंगल में जलाया; आरोपी गिरफ्तार

देश-विदेश

पंजाब: प्रेमिका की बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव सूटकेस में भर जंगल में जलाया; आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर में 23 वर्षीय युवक ने अपनी प्रेमिका की नाबालिग बेटी की हत्या कर दी और शव को सूटकेस में भरकर जंगल में जला दिया।

Cake Recipe Without Egg: बिना अंडे के घर पर बनाएं टेस्टी चॉकलेट केक!

लाइफ स्टाइल

Cake Recipe Without Egg: बिना अंडे के घर पर बनाएं टेस्टी चॉकलेट केक!

Discover how to create a scrumptious eggless chocolate cake using just biscuits, milk, and baking powder. Ideal for quick and easy baking.

“नशे में संलिप्त 123 सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई, 174 चिट्टा तस्कर पहुंचे जेल,” बोले हिमाचल CM सुक्खू

राज्य

“नशे में संलिप्त 123 सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई, 174 चिट्टा तस्कर पहुंचे जेल,” बोले हिमाचल CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की घोषणा की।

MP बना निवेश का केंद्र, लैटिन अमेरिका के साथ मजबूती, CM डॉ. यादव बोले- एक जैसी हैं हमारी परंपराएं

राज्य

MP बना निवेश का केंद्र, लैटिन अमेरिका के साथ मजबूती, CM डॉ. यादव बोले- एक जैसी हैं हमारी परंपराएं

मध्यप्रदेश ने लैटिन अमेरिका-कैरिबियन देशों के साथ फार्मा, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल क्षेत्रों में साझेदारियां बढ़ाईं।