60 साल के फूफा के प्यार में डूबी 27 साल की पत्नी ने करवा दिया पति का मर्डर

bihar-wife-fufa-love-murder-case-aurangabad-2025

60 साल के फूफा के प्यार में डूबी 27 साल की पत्नी ने करवा दिया पति का मर्डर

60 साल के फूफा के प्यार में डूबी 27 साल की पत्नी ने करवा दिया पति का मर्डर

bihar wife fufa love murder case aurangabad 2025: शादी के मंडप से ही रच ली थी साजिश, झारखंड से बुलाए शूटर

bihar wife fufa love murder case aurangabad 2025 : बिहार के औरंगाबाद जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने इंसानी रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया। 27 साल की महिला गुंजा ने अपने 60 साल के फूफा जीवन सिंह के प्यार में अपने ही पति प्रियांशु उर्फ छोटू (27) की हत्या करवा दी। यह मर्डर पूरी प्लानिंग के साथ शादी के महज 33 दिन बाद किया गया।

प्यार में बाधा बना पति, मंडप से शुरू हुई मर्डर की कहानी

गुंजा और प्रियांशु की शादी 21 मई 2025 को हुई थी। लेकिन गुंजा इस शादी से खुश नहीं थी क्योंकि उसका अपने ही फूफा जीवन सिंह के साथ पिछले 15 साल से अफेयर चल रहा था। गुंजा बचपन से फूफा के ही घर में रहकर बड़ी हुई थी।
गुंजा ने पुलिस को बताया: "मैं उनसे बचपन से प्यार करती थी। वो उम्र में मुझसे बहुत बड़े हैं, लेकिन प्यार तो उम्र नहीं देखता। वरमाला डालते हुए ही मैंने तय कर लिया था कि इस शादी को खत्म करना है।"

bihar wife fufa love murder case aurangabad 2025 

झारखंड से बुलवाए शूटर, पत्नी देती रही लोकेशन

गुंजा और जीवन सिंह ने मिलकर हत्या की साजिश रची। उन्होंने झारखंड से शूटर जयशंकर चौबे और मुकेश शर्मा को बुलाया। 24 जून की रात, प्रियांशु वाराणसी से ट्रेन पकड़कर लौट रहा था। रास्ते में पत्नी गुंजा को अपनी लोकेशन देता रहा, और वह शूटर्स को अपडेट करती रही।
जैसे ही प्रियांशु नवीनगर थाना क्षेत्र के लेंबोखाप गांव के पास पहुंचा, बाइक पर सवार शूटरों ने उस पर 4 गोलियां दाग दीं। घायल प्रियांशु को गांव के दो लड़कों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 कॉल डिटेल ने खोले राज

हत्या के बाद SP अंबरीश राहुल के निर्देश पर बनी SIT टीम ने जांच शुरू की। पहले तो गांव के दोनों साथियों को उठाया गया, लेकिन उनसे कुछ हासिल नहीं हुआ। बाद में पुलिस ने प्रियांशु की कॉल डिटेल और मोबाइल डेटा खंगाला। इसमें गुंजा से हुई बातचीत ने शक की सुई उसकी ओर मोड़ दी। गुंजा के मोबाइल में एक ऐसा नंबर मिला, जिससे 50 से अधिक बार संपर्क हुआ था। जब पुलिस ने उसका फोन मांगा तो वह टालमटोल करने लगी। शक गहराया और पूछताछ में गुंजा टूट गई। उसने कबूल किया कि वह अपने फूफा से शादी करना चाहती थी, इसलिए उसने अपने पति को मरवा दिया।

गुंजा गिरफ्तार, फूफा फरार

पुलिस ने गुंजा और दोनों शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन मुख्य साजिशकर्ता जीवन सिंह अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
SP अंबरीश राहुल ने कहा: “हत्या के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग है। पति की हत्या की पूरी प्लानिंग गुंजा और जीवन सिंह ने की थी। हत्या के बाद शूटर्स ने गुंजा को ‘काम हो गया’ का मैसेज भी भेजा था।”

bihar wife fufa love murder case aurangabad 2025 

  शादी के एक महीने बाद पति की हत्या

  • भतीजी और फूफा का 15 साल पुराना रिश्ता
  • दो शादियां पहले ही फूफा ने तुड़वा दी थीं
  • तीसरी शादी के एक महीने बाद पति की हत्या
  • हत्या की लोकेशन पत्नी ने खुद दी
  • झारखंड से बुलाए गए शूटरों ने गोली मारी
औरंगाबाद का यह मामला प्रेम, लालच और धोखे की एक भयावह मिसाल बन चुका है। शादी, परिवार और समाज जैसे संस्थानों की नींव तब डगमगाती है जब निजी स्वार्थ रिश्तों पर हावी हो जाते हैं। अब सवाल यह है—क्या फूफा जीवन सिंह कानून की पकड़ में आएगा? और अगर आएगा, तो क्या उसे उम्र भर की सजा मिलेगी?  Watch Now :- रायपुर सूटकेस मर्डर केस | दोस्त बना हैवान, प्रॉपर्टी के लालच में की प्लानिंग ? | पूरी कहानी जानिए Read More :- भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्दः ट्रंप ने 9 जुलाई डेडलाइन दी

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने की नवाचारों की प्रशंसा, कहा- गांव से लेकर शहर तक बढ़ाएं सौर ऊर्जा का उपयोग

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने की नवाचारों की प्रशंसा, कहा- गांव से लेकर शहर तक बढ़ाएं सौर ऊर्जा का उपयोग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा, सोलर उपकरणों की उपलब्धता-उपयोग को प्राथमिकता से किया जाए सुनिश्चित

स्वास्थ्य सेवाओं में आयुष पर बड़ा फोकस, CM डॉ यादव बोले- "हर नागरिक तक पहुंचे नवाचारों का लाभ"

राज्य

स्वास्थ्य सेवाओं में आयुष पर बड़ा फोकस, CM डॉ यादव बोले- "हर नागरिक तक पहुंचे नवाचारों का लाभ"

मध्यप्रदेश सरकार ने आयुष विभाग के तहत पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए नई पहलें शुरू की हैं।

MP में ‘एक विधि’ की ओर बड़ा कदम, CM डॉ यादव ने लॉन्च की UCC वेबसाइट; 15 जून तक मांगे सुझाव

राज्य

MP में ‘एक विधि’ की ओर बड़ा कदम, CM डॉ यादव ने लॉन्च की UCC वेबसाइट; 15 जून तक मांगे सुझाव

मध्यप्रदेश सरकार ने UCC के लिए वेबसाइट लॉन्च की। इसे जनभागीदारी और विचार संग्रह का माध्यम बनाया जाएगा। 15 जून 2026 तक सुझाव दर्ज किए जा सकेंगे।

खाद्य विभाग के नवाचारों से बदली व्यवस्था, मप्र सीएम डॉ यादव बोले- “उपभोक्ता हित सर्वोपरि”

राज्य

खाद्य विभाग के नवाचारों से बदली व्यवस्था, मप्र सीएम डॉ यादव बोले- “उपभोक्ता हित सर्वोपरि”

मध्यप्रदेश में खाद्य और उपभोक्ता सेवाओं की पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सरकार ने नवाचारों की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

Parent-Child Relationship: गलती पर डांटना जरूरी, लेकिन डांटने के बाद भूलकर न करें ये गलतियां

लाइफ स्टाइल

Parent-Child Relationship: गलती पर डांटना जरूरी, लेकिन डांटने के बाद भूलकर न करें ये गलतियां

Conflicts between parents and children are natural and can sometimes lead to negative emotional impacts. It's crucial to mend the relationship after such incidents to maintain trust and love.