सिंधु जल संधि के निलंबन के बीच जम्मू-कश्मीर में दुलहस्ती जलविद्युत परियोजना को हरी झंडी

dulhasti-hydropower-project-phase-2-jammu-kashmir

सिंधु जल संधि के निलंबन के बीच जम्मू-कश्मीर में दुलहस्ती जलविद्युत परियोजना को हरी झंडी

सिंधु जल संधि के निलंबन के बीच जम्मू-कश्मीर में दुलहस्ती जलविद्युत परियोजना को हरी झंडी

dulhasti hydropower project phase 2 jammu kashmir: श्रीनगर। भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि के निलंबन की पृष्ठभूमि में जम्मू-कश्मीर की जलविद्युत क्षमता को बड़ा बल मिला है . किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर प्रस्तावित दुलहस्ती जलविद्युत परियोजना के दूसरे चरण को पर्यावरण संबंधी मंजूरी मिल गई है. जिससे इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया  है। Read More:-Janhvi Kapoor on Bangladesh Violence बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहें अत्याचार पर जाह्नवी कपूर की कड़ी प्रतिक्रिया!

पर्यावरण मंत्रालय से मिली अहम मंजूरी

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) की विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति (EAC) ने 19 दिसंबर को इस परियोजना को पर्यावरणीय स्वीकृति प्रदान की यह 260 मेगावाट क्षमता की रन-ऑफ-द-रिवर परियोजना है. जिस पर करीब 3200 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है. मंजूरी के बाद अब परियोजना के लिए निविदाएं जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी।

सिंधु जल संधि के संदर्भ में क्यों अहम है यह फैसला?

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि (Indus Water Treaty) को निलंबित कर दिया है और चिनाब नदी की जलविद्युत संभावनाओं पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित किया जा रहा है हालांकि आधिकारिक दस्तावेजों में यह स्पष्ट किया गया है कि दुलहस्ती परियोजना संधि के तकनीकी प्रावधानों के दायरे में ही विकसित की जा रही है ।

पहले भी मिल चुकी है बड़ी परियोजना को मंजूरी

इससे पहले चिनाब नदी पर प्रस्तावित 1,856 मेगावाट की सावलकोट जलविद्युत परियोजना को भी मंजूरी दी जा चुकी है। यह जम्मू-कश्मीर की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना मानी जाती है 1960 के दशक में परिकल्पित यह परियोजना पाकिस्तान की आपत्तियों के चलते दशकों तक अटकी रही थी, जिसे अब राष्ट्रीय महत्व की परियोजना के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है।

क्या है दुलहस्ती परियोजना का दूसरा चरण?

दुलहस्ती जलविद्युत परियोजना का दूसरा चरण, पहले से संचालित 390 मेगावाट के दुलहस्ती चरण-I का विस्तार है.पहला चरण वर्ष 2007 में NHPC लिमिटेड द्वारा शुरू किया गया था । जनवरी 2021 में NHPC और जम्मू-कश्मीर सरकार के बीच इस परियोजना को 40 वर्षों के BOOT मॉडल (निर्माण-स्वामित्व-संचालन-हस्तांतरण) पर लागू करने के लिए समझौता हुआ था।

dulhasti hydropower project phase 2 jammu kashmir: तकनीकी संरचना और उत्पादन क्षमता

परियोजना में मौजूदा बांध और जलाशय का उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही 3.6 किलोमीटर लंबी नई सुरंग दो 130 मेगावाट की इकाइयों वाला भूमिगत पावर हाउस अतिरिक्त बिजली उत्पादन के लिए 215 मीटर लंबी सहायक सुरंग का निर्माण किया जाएगा. पूरी होने पर इस परियोजना से सालाना करीब 1093 मिलियन यूनिट बिजली के उत्पादन की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

राज्य

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

आशीष की हैट्रिक और कप्तान केतन के गोल से भारत ने रचा इतिहास, मुख्यमंत्री ने युवा खिलाड़ियों को बताया देश का भविष्य।

पंजाब: प्रेमिका की बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव सूटकेस में भर जंगल में जलाया; आरोपी गिरफ्तार

देश-विदेश

पंजाब: प्रेमिका की बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव सूटकेस में भर जंगल में जलाया; आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर में 23 वर्षीय युवक ने अपनी प्रेमिका की नाबालिग बेटी की हत्या कर दी और शव को सूटकेस में भरकर जंगल में जला दिया।

Cake Recipe Without Egg: बिना अंडे के घर पर बनाएं टेस्टी चॉकलेट केक!

लाइफ स्टाइल

Cake Recipe Without Egg: बिना अंडे के घर पर बनाएं टेस्टी चॉकलेट केक!

Discover how to create a scrumptious eggless chocolate cake using just biscuits, milk, and baking powder. Ideal for quick and easy baking.

“नशे में संलिप्त 123 सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई, 174 चिट्टा तस्कर पहुंचे जेल,” बोले हिमाचल CM सुक्खू

राज्य

“नशे में संलिप्त 123 सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई, 174 चिट्टा तस्कर पहुंचे जेल,” बोले हिमाचल CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की घोषणा की।

MP बना निवेश का केंद्र, लैटिन अमेरिका के साथ मजबूती, CM डॉ. यादव बोले- एक जैसी हैं हमारी परंपराएं

राज्य

MP बना निवेश का केंद्र, लैटिन अमेरिका के साथ मजबूती, CM डॉ. यादव बोले- एक जैसी हैं हमारी परंपराएं

मध्यप्रदेश ने लैटिन अमेरिका-कैरिबियन देशों के साथ फार्मा, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल क्षेत्रों में साझेदारियां बढ़ाईं।