फालता विधानसभा सीट पर दौबारा मतदान, 24 मई को रिजल्ट आएगा

फालता विधानसभा चुनाव पुनर्मतदान

फालता विधानसभा सीट पर दौबारा मतदान, 24 मई को रिजल्ट आएगा

पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर हुआ पुनर्मतदान। ईवीएम में गड़बड़ी और जहांगीर खान के उम्मीदवारी वापसी की खबरें। रिजल्ट 24 मई को।

फालता विधानसभा सीट पर दौबारा मतदान 24 मई को रिजल्ट आएगा

फालता विधानसभा चुनाव पुनर्मतदान |

पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। कुल 285 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। शाम 5 बजे तक 86.11% वोटिंग हुई। फालता में मुख्य मुकाबला TMC और BJP के बीच है। TMC उम्मीदवार जहांगीर खान अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का एलान कर चुके हैं।

BJP के बटन पर टेप

हालांकि TMC उम्मीदवार की ओर से ये बात लिखित में दिए जाने की सूचना नहीं है। EVM में उनका नाम और सिंबल मौजूद रहा। वोटिंग वाले दिन जहांगीर खान का कोई पता नहीं चला। उनके घर और पार्टी कार्यालय, दोनों जगह ताला लटका हुआ था। फालता में पिछली बार 29 अप्रैल को वोटिंग हुई। आरोप था कि कुछ बूथ पर EVM में BJP के बटन पर टेप चिपका था। कई अन्य बूथों पर EVM में गड़बड़ी की खबरें आईं। इसके बाद चुनाव आयोग ने रीपोलिंग का आदेश दिया। रिजल्ट 24 मई को आएगा।

छेड़छाड़ करने की कोशिश

दरअसल 29 अप्रैल को मतदान के बाद फालता क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया था। उस दिन कई बूथों से शिकायतें मिली थीं कि EVM पर BJP के सिंबल पर टेप चिपकाया गया। तत्कालीन ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्ता ने खुद निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया और जांच की। कम से कम 60 बूथों में छेड़छाड़ के होने के सबूत मिले। EVM में कथित हेरफेर के अलावा, जांच में यह भी सामने आया कि कई केंद्रों पर लगे वेब कैमरों में फुटेज के साथ भी छेड़छाड़ करने की कोशिशें की गई थीं।

संबंधित सामग्री

मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन रद्द करने को बताया गलत, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

राज्य

मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन रद्द करने को बताया गलत, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर चुनाव आयोग और भाजपा पर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए। मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।

UP चुनाव: NDA सहयोगी दल सीट बंटवारे पर चर्चा, राजभर-निषाद बोले - हारी हुई सीटें जिता देंगे

राज्य

UP चुनाव: NDA सहयोगी दल सीट बंटवारे पर चर्चा, राजभर-निषाद बोले - हारी हुई सीटें जिता देंगे

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए NDA सहयोगी दलों ने सीटों के बंटवारे पर बातचीत शुरू की। PM नरेंद्र मोदी ने सहयोगियों के साथ बैठक की।

MP के तीनों उम्मीदवारों को जीत का सर्टिफिकेट देने की तैयारी, बीजेपी कार्यालय में नवागत सांसदों का हुआ स्वागत

राज्य

MP के तीनों उम्मीदवारों को जीत का सर्टिफिकेट देने की तैयारी, बीजेपी कार्यालय में नवागत सांसदों का हुआ स्वागत

मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए BJP के तीन उम्मीदवारों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ, कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद।

क्या अकेली रह जाएगी ममता दीदी? सयानी-शत्रुघ्न बने बागी, कल्याण ने भी दिया अल्टीमेटम

देश-विदेश

क्या अकेली रह जाएगी ममता दीदी? सयानी-शत्रुघ्न बने बागी, कल्याण ने भी दिया अल्टीमेटम

ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली टीएमसी में विद्रोह की लहर। 60 विधायकों और 20 लोकसभा सांसदों ने समर्थन वापस लिया, नेतृत्व परिवर्तन की मांग तेज।

चुनाव आयोग की चुप्पी के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस, आज राष्ट्रपति से मुलाकात

राज्य

चुनाव आयोग की चुप्पी के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस, आज राष्ट्रपति से मुलाकात

मध्य प्रदेश में राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर, पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।