हॉकी के हार्दिक सिंह को मिलेगा खेल रत्न, अर्जुन अवॉर्ड लिस्ट में 24 खिलाड़ी

hardik-singh-khel-ratna-award-2025-arjuna-awards-list

हॉकी के हार्दिक सिंह को मिलेगा खेल रत्न, अर्जुन अवॉर्ड लिस्ट में 24 खिलाड़ी

हॉकी के हार्दिक सिंह को मिलेगा खेल रत्न अर्जुन अवॉर्ड लिस्ट में 24 खिलाड़ी

Hardik Singh Khel Ratna Award 2025 : भारतीय खेल जगत के लिए बड़ी खबर सामने आई है । हॉकी टीम के उपकप्तान हार्दिक सिंह को देश का सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड 2025 देने की सिफारिश की गई है. खास बात यह है कि इस साल खेल रत्न के लिए हार्दिक अकेले खिलाड़ी हैं, जिनके नाम पर चयन समिति ने मुहर लगाई है,

ओलिंपिक ब्रॉन्ज से एशिया कप गोल्ड तक

27 साल के हार्दिक सिंह भारतीय हॉकी के उन खिलाड़ियों में शामिल हैं. जिन्होंने टीम को लगातार ऊंचाइयों तक पहुंचाया है टोक्यो ओलिंपिक 2021 में ब्रॉन्ज मेडल पेरिस ओलिंपिक 2024 में फिर ब्रॉन्ज, 2024 एशिया कप में गोल्ड मेडल जीतने में अहम भूमिका निभाई  मिडफील्ड में हार्दिक की पकड़, गेम की समझ और लीडरशिप उन्हें मौजूदा भारतीय हॉकी टीम की रीढ़ बनाती है । उपकप्तान के तौर पर उन्होंने मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह टीम को मजबूती दी है।

अर्जुन अवॉर्ड के लिए 24 नाम तय

बुधवार को हुई चयन समिति की बैठक में अर्जुन पुरस्कार 2025 के लिए 24 खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश की गई। इस बैठक में IOA उपाध्यक्ष गगन नारंग, पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी अपर्णा पोपट, और पूर्व हॉकी खिलाड़ी एम.एम. सोमैया शामिल थे इस सूची में शतरंज वर्ल्ड चैंपियन दिव्या देशमुख, डेकाथलॉन एथलीट तेजस्विन शंकर समेत कई उभरते और स्थापित खिलाड़ियों को जगह मिली है।

शतरंज और एथलेटिक्स की मजबूत मौजूदगी

इस बार अर्जुन अवॉर्ड की लिस्ट में शतरंज और एथलेटिक्स का दबदबा साफ नजर आता है । दिव्या देशमुख ने हाल के वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है. वहीं तेजस्विन शंकर ने मल्टी-इवेंट एथलेटिक्स में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है।

Hardik Singh Khel Ratna Award 2025: क्रिकेटर क्यों नहीं?

खास चर्चा इस बात की भी है कि इस साल खेल पुरस्कारों की सूची में किसी भी क्रिकेटर का नाम शामिल नहीं है। चयन समिति के फैसले को हालिया अंतरराष्ट्रीय और ओलिंपिक खेलों में अन्य खेलों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है।

संबंधित सामग्री

धार पहुंचे विधायक टी राजा: भोजशाला में की आरती, बोले- ‘अयोध्या के बाद यह हिंदुओं की दूसरी बड़ी विजय, अब काशी-मथुरा की बा

राज्य

धार पहुंचे विधायक टी राजा: भोजशाला में की आरती, बोले- ‘अयोध्या के बाद यह हिंदुओं की दूसरी बड़ी विजय, अब काशी-मथुरा की बा

तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह ने मध्य प्रदेश के धार में भोजशाला का दौरा किया और विवादित बयान देते हुए कई मुद्दों पर निशाना साधा।

हरिद्वार में डंपर ने बस को टक्कर मारी, 1 महिला की मौत, 37 घायल

राज्य

हरिद्वार में डंपर ने बस को टक्कर मारी, 1 महिला की मौत, 37 घायल

हरिद्वार में एक डंपर ने श्रद्धालुओं से भरी बस को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला की मौत हो गई और 37 अन्य घायल हो गए।

गुजरात टाइटंस की टीम बस में शॉर्ट सर्किट, देर रात बीच सड़क पर उतरे खिलाड़ी

खेल

गुजरात टाइटंस की टीम बस में शॉर्ट सर्किट, देर रात बीच सड़क पर उतरे खिलाड़ी

IPL 2026 फाइनल के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बस में शॉर्ट सर्किट से धुआं उठा। सभी खिलाड़ी और स्टाफ सुरक्षित निकाले गए, कोई घायल नहीं हुआ।

बिहार में पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर, CM सम्राट ने दिए ये ऑडर्स

राज्य

बिहार में पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर, CM सम्राट ने दिए ये ऑडर्स

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के पेंशनधारकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए, साथ ही सामाजिक कल्याण योजनाओं की समीक्षा की।

मनोरंजन

'बच्चा होते ही महिलाओं को…..': प्रेग्नेंसी के बाद बॉडी शेमिंग पर खुलकर बोलीं कियारा आडवाणी

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने मातृत्व के दौरान और उसके बाद की सामाजिक आलोचनाओं और बॉडी शेमिंग पर बात की है।