ईरान जंग में रसोई गैस की किमातों में लगी आग, घरेलू सिलेंडर 60 रुपए महंगा

india-lpg-cylinder-price-hike-60-rupees-middle-east-war-impact

ईरान जंग में रसोई गैस की किमातों में लगी आग, घरेलू सिलेंडर 60 रुपए महंगा

ईरान जंग में रसोई गैस की किमातों में लगी आग घरेलू सिलेंडर 60 रुपए महंगा

[caption id="attachment_139210" align="alignnone" width="1059"]रसोई गैस रसोई गैस[/caption] lpg cylinder price hike : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ऊर्जा बाजार में हलचल के बीच देश में रसोई गैस के दाम बढ़ गए हैं। आम घरों की रसोई पर सीधा असर पड़ा है। सरकारी तेल कंपनी Indian Oil Corporation ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़ा दी है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा कर दिया गया है.

lpg cylinder price hike: आज से नई दरे लागू

नई दरें 7 मार्च से लागू हो चुकी हैं और कंपनी की वेबसाइट पर भी अपडेट कर दी गई हैं. दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर अब 913 रुपये का हो गया है, जो पहले 853 रुपये में मिलता था। यानी सीधे 60 रुपये की बढ़ोतरी।

lpg cylinder price hike: बढ़े शहरों में नए दाम

शहर नए दाम (₹) पुराने दाम (₹) अंतर (₹)
दिल्ली 913.00 853.00 ▲60.00
कोलकाता 939.00 879.00 ▲60.00
मुंबई 912.50 852.50 ▲60.00
चेन्नई 928.50 868.50 ▲60.00
भोपाल 918.50 858.50 ▲60.00
जयपुर 916.50 856.50 ▲60.00
पटना 1011.00 951.00 ▲60.00
रायपुर 984.00 824.00 ▲60.0

दाम बढ़ने के दो बड़े कारण

1. होर्मुज जलडमरूमध्य पर खतरा मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का सबसे बड़ा असर ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ पर दिख रहा है। करीब 167 किलोमीटर लंबा यह समुद्री रास्ता फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है.दुनिया के कुल पेट्रोलियम का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। सऊदी अरब, इराक और कुवैत जैसे देश भी अपने तेल निर्यात के लिए इसी रूट पर निर्भर हैं। भारत की बात करें तो देश अपनी जरूरत का करीब, 50% कच्चा तेल, 54% LNG  इसी रास्ते से मंगाता है। ऐसे में अगर यह मार्ग प्रभावित होता है तो सप्लाई पर दबाव बढ़ सकता है। 2. कतर में LNG उत्पादन प्रभावित पिछले हफ्ते अमेरिका और इजराइल की स्ट्राइक के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान कतर के LNG प्लांट पर ड्रोन हमलों की खबरें सामने आईं, जिसके बाद वहां कुछ समय के लिए उत्पादन रोक दिया गया.भारत के लिए यह चिंता की बात है, क्योंकि देश अपनी लगभग 40% LNG यानी करीब 2.7 करोड़ टन सालाना गैस कतर से आयात करता है।

जाने कैसे तय होती है गैस सिलेंडर की कीमत

LPG सिलेंडर की कीमत तेल कंपनियां हर महीने तय करती हैं। इसमें पिछले महीने के अंतरराष्ट्रीय LPG दाम, डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट और ट्रांसपोर्ट जैसे खर्च शामिल होते हैं.इसके बाद टैक्स, ट्रांसपोर्ट और डीलर कमीशन जोड़कर अंतिम खुदरा कीमत तय की जाती है। सब्सिडी वाले सिलेंडर में सरकार कुछ हिस्सा देती है, जबकि गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर की पूरी कीमत उपभोक्ता को ही चुकानी पड़ती है।  

संबंधित सामग्री

10 हजार फीट की ऊंचाई पर गूंजी हनुमान चालीसा, इंदौर के एडवोकेट का वीडियो वायरल

राज्य

10 हजार फीट की ऊंचाई पर गूंजी हनुमान चालीसा, इंदौर के एडवोकेट का वीडियो वायरल

इंदौर के वकील दिलीप नागर ने मनाली में पैराग्लाइडिंग करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिसका वीडियो वायरल हुआ।

Chhattisgarh Railway  NEWS:: रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत: 76 एक्सप्रेस समेत 86 ट्रेनें फिर चलेंगी, रद्द आदेश वापस

राज्य

Chhattisgarh Railway NEWS:: रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत: 76 एक्सप्रेस समेत 86 ट्रेनें फिर चलेंगी, रद्द आदेश वापस

SECR ने बिलासपुर मंडल में 7 से 19 जून के बीच रद्द की 86 ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।

MP Transfer Policy 2026: आज से शुरू होंगे तबादले, 15 जून तक चलेगी प्रक्रिया

राज्य

MP Transfer Policy 2026: आज से शुरू होंगे तबादले, 15 जून तक चलेगी प्रक्रिया

मध्य प्रदेश में 1 जून से तबादलों पर लगा प्रतिबंध हट गया है। 15 जून तक अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशासनिक एवं स्वैच्छिक तबादले किए जाएंगे।

एमपी में लागू होगी UCC, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- जनता जरूर साझा करे सुझाव

राज्य

एमपी में लागू होगी UCC, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- जनता जरूर साझा करे सुझाव

मध्यप्रदेश में जल्द ही UCC लागू किया जाएगा, समिति बनाई गई है और विभिन्न धर्मों के लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल को CM डॉ. मोहन यादव ने जन्मदिवस की दीं शुभकामनाएं, लोकभवन में पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिवादन

राज्य

राज्यपाल मंगुभाई पटेल को CM डॉ. मोहन यादव ने जन्मदिवस की दीं शुभकामनाएं, लोकभवन में पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिवादन

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें बधाई दी और उनके समर्पण और सेवा की प्रशंसा की।