Indian Film Boong Makes History: मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने जीता 'BAFTA Awards', PM ने दी बधाई..

pm-modi-congratulates-bafta-win-indian-film-boong

Indian Film Boong Makes History: मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने जीता 'BAFTA Awards', PM ने दी बधाई..

indian film boong makes history मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने जीता bafta awards pm ने दी बधाई

Indian Film Boong Makes History: मणिपुरी भाषा की डेब्यू फीचर फिल्म ‘बूंग’ने इतिहास रच दिया। 79वें बाफ्टा अवॉर्ड में फिल्म ‘बूंग’ ने चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया। वह पहली भारतीय फिल्म है , जिसे 'BAFTA Awards' से सम्मानित किया गया है। यह भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के एक्स पर एक पोस्ट कर 'बूंग' फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी है।

PM मोदी ने 'बूंग' फिल्म की टीम को दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने 'बूंग' फिल्म की टीम को बधाई दी और उन्होंने एक्स पर लिखा कि- 'यह पूरे देश, खासकर मणिपुर के लिए गर्व का क्षण है और यह भारत की रचनात्मक प्रतिभा को दर्शाता है।'

BAFTA Awards का रखा गया आयोजन

79वें BAFTA Awards (ब्रिटिश फिल्म एवं टेलीविजन कला अकादमी पुरस्कार) समारोह का आयोजन लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में किया गया। इस दौरान फिल्म ‘बूंग’ ने बाल एवं पारिवारिक फिल्म श्रेणी में इस अवॉर्ड को अपने नाम कर इतिहास रच दिया और यह भारतीय सिनेमा की पहली फिल्म बन गई, जिसने यह अवॉर्ड जीता।

लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया बूंग फिल्म का निर्देशन

‘बूंग’फिल्म को लक्ष्मीप्रिया देवी ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसके प्रोड्यूसर फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी, विकेश भुटानी, एलन मैकएलेक्स और शुजात सौदागर हैं। इस फिल्म ‘बूंग’ का अर्थ मणिपुर भाषा में एक छोटा लड़का होता है। इस फिल्म में एक छोटे बच्चे की कहानी वो अपनी मां को बचपन से अकेला देखता आया, तो वो उन्हें खुश करने के लिए एक खास तोहफा देना चाहता है। इस वजह से वो पिता की तलाश करने निकल पड़ता है, उसे लगता है। यह तोहफा उसकी मां के लिए बेस्ट होगा। उसका दोस्त इसमें उसका साथ देता है। लापता पिता की खोज में बूंग को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

फिल्म की स्टार कॉस्ट

फिल्म ‘बूंग’ में गुगुन किपगेन के अलावा बाला हिजाम, नेमेतिया नगंगबाम, जेनी खुरई, हामोम सदानंद,एंगम सनामतम, विक्रम कोचर, थौदम ब्रजबिधु और मोधुबाला थौदम जैसे कई एक्टर्स इस फिल्म में अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के बाल कलाकारों का अभिनय बहुत ही सहज और तारीफ का काबिल है। यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में सितंबर 2025 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म की डायरेक्टर लक्ष्मीप्रिया देवी है। इस फिल्म के प्राड्यूसर फरहान के साथ विकेश भूटानी, एलन मैकएलेक्स, रितेश सिधवानी और शुजात सौदागर है।    

संबंधित सामग्री

धार पहुंचे विधायक टी राजा: भोजशाला में की आरती, बोले- ‘अयोध्या के बाद यह हिंदुओं की दूसरी बड़ी विजय, अब काशी-मथुरा की बा

राज्य

धार पहुंचे विधायक टी राजा: भोजशाला में की आरती, बोले- ‘अयोध्या के बाद यह हिंदुओं की दूसरी बड़ी विजय, अब काशी-मथुरा की बा

तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह ने मध्य प्रदेश के धार में भोजशाला का दौरा किया और विवादित बयान देते हुए कई मुद्दों पर निशाना साधा।

हरिद्वार में डंपर ने बस को टक्कर मारी, 1 महिला की मौत, 37 घायल

राज्य

हरिद्वार में डंपर ने बस को टक्कर मारी, 1 महिला की मौत, 37 घायल

हरिद्वार में एक डंपर ने श्रद्धालुओं से भरी बस को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला की मौत हो गई और 37 अन्य घायल हो गए।

गुजरात टाइटंस की टीम बस में शॉर्ट सर्किट, देर रात बीच सड़क पर उतरे खिलाड़ी

खेल

गुजरात टाइटंस की टीम बस में शॉर्ट सर्किट, देर रात बीच सड़क पर उतरे खिलाड़ी

IPL 2026 फाइनल के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बस में शॉर्ट सर्किट से धुआं उठा। सभी खिलाड़ी और स्टाफ सुरक्षित निकाले गए, कोई घायल नहीं हुआ।

बिहार में पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर, CM सम्राट ने दिए ये ऑडर्स

राज्य

बिहार में पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर, CM सम्राट ने दिए ये ऑडर्स

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के पेंशनधारकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए, साथ ही सामाजिक कल्याण योजनाओं की समीक्षा की।

मनोरंजन

'बच्चा होते ही महिलाओं को…..': प्रेग्नेंसी के बाद बॉडी शेमिंग पर खुलकर बोलीं कियारा आडवाणी

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने मातृत्व के दौरान और उसके बाद की सामाजिक आलोचनाओं और बॉडी शेमिंग पर बात की है।