कोटा में एयरपोर्ट का शिलान्यास, PM बोले - विकास को मिलेगी नई उड़ान

pm-modi-kota-airport-foundation-stone-rajasthan-development

कोटा में एयरपोर्ट का शिलान्यास, PM बोले - विकास को मिलेगी नई उड़ान

कोटा में एयरपोर्ट का शिलान्यास pm बोले - विकास को मिलेगी नई उड़ान

Kota Airport PM: राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र में कोटा–बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना की शुरुआत हो गई है। कोटा में आयोजित कार्यक्रम में एयरपोर्ट का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से, और जनता को संबोधित किया। 

एयरपोर्ट का शिलान्यास

कोटा–बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट 

कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष और कोटा–बूंदी सांसद ओम बिरला और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू भी मौजूद रहे। नेताओं ने इस परियोजना को हाड़ौती क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। एयरपोर्ट बनने से क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार और पर्यटन के नए द्वार खुलेंगे।

Kota Airport PM: वादा किया पूरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोटा में एयरपोर्ट बनना हाड़ौती क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि नवंबर 2020 में उन्होंने कोटा की जनता से एयरपोर्ट बनाने का वादा किया था। अब उस वादे को पूरा करने की दिशा में कदम उठाया गया है और जल्द ही एयरपोर्ट का निर्माण शुरू होगा। PM ने कहा कि एयरपोर्ट बनने के बाद कोटा और आसपास के जिलों के लोगों को हवाई यात्रा के लिए जयपुर या जोधपुर नहीं जाना पड़ेगा। इससे यात्रा आसान होगी और वक्त की भी बचत होगी।

युवाओं को मिलेगा रोजगार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोटा ऊर्जा उत्पादन का एक महत्वपूर्ण केंद्र है और यहां उद्योगों की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलने से नए उद्योग स्थापित होंगे और व्यापार को नई गति मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एयरपोर्ट बनने के बाद मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व और रामगढ़ अभयारण्य जैसे प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। इससे रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। 

‘उत्पाती छात्र को संभालते है बिरला’

प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की सराहना करते हुए कहा कि वे जितने अच्छे सांसद हैं उतने ही बेहतरीन लोकसभा अध्यक्ष भी हैं। वे संसद में सभी दलों को साथ लेकर चलने का कोशिश करते हैं। PM मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा, कभी-कभी कुछ बड़े घरानों के अहंकारी और उत्पाती छात्र सदन में आ जाते हैं, तो भी वे सदन के मुखिया की तरह सबको संभालते हैं। स्पीकर किसी को अपमानित नहीं करते और सबके कड़वे बोल भी धैर्य से झेल लेते हैं।

[caption id="attachment_139378" align="alignnone" width="1326"]ओम बिरला, CM, राम मोहन नायडू ओम बिरला, CM, राम मोहन नायडू[/caption]

नहीं हुआ पेपर लीक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वो करते हैं और जो करते हैं, वहीं कहते हैं। कोटा में आये थे तो एयरपोर्ट बनाने का वादा किया था, और आज यहां नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनने जा रहा हैं। मुख्यमंत्री शर्मा ने राज्य में जलप्रदाय परियोजनाओं की दिशा में किये जा रहे कार्य भी गिनाए। CM भजनलाल ने समारोह के दौरान प्रदेश सरकार की भी उपब्धियां गिनाई। कहा - हमने 2 साल में बनाई 8261 मेगावाट बिजली और 22 जिलों में किसानों को दिन में बिजली दे रहे है। 2 साल में एक भी पेपर लीक नहीं होने दिया।

[caption id="attachment_139371" align="alignnone" width="1329"]CM ने प्रदेश सरकार की भी उपब्धियां गिनाई CM ने प्रदेश सरकार की भी उपब्धियां गिनाई[/caption]

संबंधित सामग्री

30 जून तक चलाएं पैक्स का सदस्यता अभियान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए जरूरी निर्देश

राज्य

30 जून तक चलाएं पैक्स का सदस्यता अभियान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए जरूरी निर्देश

22 मई 2026 को भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस का प्री-समिट आयोजित होगा, जिसमें वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर चर्चा होगी।

जनजातीय क्षेत्रों में जैविक खेती को मिलेगा प्रोत्साहन, सीएम डॉ. यादव की ये है प्लानिंग

राज्य

जनजातीय क्षेत्रों में जैविक खेती को मिलेगा प्रोत्साहन, सीएम डॉ. यादव की ये है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय क्षेत्रों में जैविक खेती, शिक्षा और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समीक्षा की और विभिन्न निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की पशुपालन और डेयरी विभाग के कार्यों की समीक्षा

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की पशुपालन और डेयरी विभाग के कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने के प्रयासों की समीक्षा की और राज्य के डेयरी उत्पादन में वृद्धि की जानकारी दी।

नागरिकों की सुविधा के लिए जल्द शुरू करें सुगम परिवहन सेवा योजना, CM डॉ. यादव ने दिए निर्देश

राज्य

नागरिकों की सुविधा के लिए जल्द शुरू करें सुगम परिवहन सेवा योजना, CM डॉ. यादव ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए सुगम परिवहन सेवा योजना को जल्दी शुरू करने का निर्देश दिया।

मध्यप्रदेश में नया व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, मुख्यमंत्री ने की अध्यक्षता

राज्य

मध्यप्रदेश में नया व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, मुख्यमंत्री ने की अध्यक्षता

मध्यप्रदेश में नया व्यापारी कल्याण बोर्ड की स्थापना हुई, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कर रहे हैं। इसका उद्देश्य व्यापारी समुदाय का कल्याण और निर्यात वृद्धि है।