JEE Advanced 2026 में राजस्थान का दबदबा, टॉप-3 रैंक पर कब्जा

Rajasthan Dominates JEE Advanced 2026

JEE Advanced 2026 में राजस्थान का दबदबा, टॉप-3 रैंक पर कब्जा

JEE Advanced 2026 में राजस्थान के छात्रों का दबदबा रहा। कोटा के शुभम कुमार ने AIR-1, कबीर छिल्लर ने AIR-2 और सीकर के जतिन चाहर ने AIR-3 हासिल की। कोटा में जश्न का माहौल है।

jee advanced 2026 में राजस्थान का दबदबा टॉप-3 रैंक पर कब्जा

जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) Advanced 2026 के परिणाम घोषित होते ही राजस्थान के कोटा और सीकर में जश्न का माहौल बन गया। इस बार ऑल इंडिया टॉप-3 रैंक पर राजस्थान में पढ़ाई कर रहे छात्रों का कब्जा रहा। कोटा के शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की, जबकि कबीर छिल्लर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं सीकर के जतिन कुमार चाहर ने तीसरी रैंक प्राप्त की।रिजल्ट घोषित होने के साथ ही कोटा की कोचिंग संस्थानों में ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दी। छात्र और शिक्षक एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सफलता का जश्न मनाते नजर आए।

लगातार तीसरे साल कोटा से निकला ऑल इंडिया टॉपर

कोटा ने एक बार फिर देश की कोचिंग राजधानी होने का दावा मजबूत किया है। लगातार तीसरे वर्ष यहां से JEE Advanced का ऑल इंडिया टॉपर सामने आया है। इस साल शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया।शुभम मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। उनके पिता व्यवसायी हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, कॉन्सेप्ट आधारित तैयारी और परिवार के सहयोग को दिया।

सिर्फ एक अंक से दूसरे स्थान पर रहे कबीर

दिल्ली के रहने वाले कबीर छिल्लर ने 329 अंक हासिल कर ऑल इंडिया दूसरी रैंक प्राप्त की। वे सिर्फ एक अंक से शीर्ष स्थान से चूक गए। कबीर के पिता आईआईटी से पढ़े हुए हैं और निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता स्कूल शिक्षिका हैं।

सीकर के जतिन ने हासिल की तीसरी रैंक

झुंझुनूं जिले के गोठ गांव के रहने वाले जतिन कुमार चाहर ने 319 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया तीसरी रैंक हासिल की। जतिन ने कहा कि उनकी तैयारी का मुख्य फोकस कॉन्सेप्ट्स को गहराई से समझने पर रहा। उल्लेखनीय है कि शीर्ष तीनों छात्र एलन कोचिंग से जुड़े रहे हैं।

गर्ल्स कैटेगरी में भी कोटा की छात्रा अव्वल

गर्ल्स कैटेगरी में आरोही देशपांडे ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 360 में से 280 अंक प्राप्त किए और उनकी कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में 77वीं रैंक रही। आरोही ने भी कोटा में रहकर तैयारी की थी।

55 हजार से अधिक अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए क्वालिफाई

JEE Advanced 2026 के परिणाम के साथ करीब 55 हजार अभ्यर्थी देश के 23 IIT में बीटेक, इंटीग्रेटेड एमटेक और ड्यूल डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग हेतु पात्र घोषित किए गए हैं।

इस साल बढ़ी क्वालीफाइंग कटऑफ

पिछले वर्ष जहां क्वालीफाइंग कटऑफ 74 अंक थी, वहीं इस बार यह बढ़कर 92 अंक पहुंच गई है। परीक्षा में इस वर्ष किसी भी प्रश्न को बोनस नहीं दिया गया। केमिस्ट्री और मैथ्स के प्रश्नपत्रों में भी किसी प्रकार की त्रुटि नहीं पाई गई।

संबंधित सामग्री

CM भजनलाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा - मोदी है तो मुमकिन है

राज्य

CM भजनलाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा - मोदी है तो मुमकिन है

CM भजनलाल शर्मा ने PM मोदी को उनके 12 साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए चिट्ठी लिखी, राजस्थान में विकास की नई परियोजनाओं का उल्लेख किया।

राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने किया एसएमएस अस्पताल का औचक निरीक्षण, मरीजों से बातचीत कर परखी व्यवस्थाएं

राज्य

राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने किया एसएमएस अस्पताल का औचक निरीक्षण, मरीजों से बातचीत कर परखी व्यवस्थाएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल का औचक निरीक्षण कर, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की और सुधार के निर्देश दिए।

राजस्थान में महंत देवानंद महाराज की बेरहमी से हत्या!

राज्य

राजस्थान में महंत देवानंद महाराज की बेरहमी से हत्या!

In Kota, Rajasthan, Mahant Devanand Maharaj was killed with sharp weapons by unknown attackers, sparking tension in the area.

CM भजनलाल ने की वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

राज्य

CM भजनलाल ने की वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जयपुर में बरगद का पौधा लगाकर राजस्थान में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया।

राजस्थान में इबोला वायरस का पहला केस, युगांडा की युवती में मिले लक्षण, अब तक 200 लोगों की मौत

देश-विदेश

राजस्थान में इबोला वायरस का पहला केस, युगांडा की युवती में मिले लक्षण, अब तक 200 लोगों की मौत

युगांडा से जयपुर आई युवती में इबोला जैसे लक्षण मिले। संक्रमण की पुष्टि के लिए सैंपल पुणे भेजा गया। WHO ने इबोला को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया।