सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों में वंदे मातरम् गाना अनिवार्य, केंद्र ने जारी किया आदेश

vande-mataram-mandatory-government-programs-schools-centre-order

सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों में वंदे मातरम् गाना अनिवार्य, केंद्र ने जारी किया आदेश

सरकारी कार्यक्रमों स्कूलों में वंदे मातरम् गाना अनिवार्य केंद्र ने जारी किया आदेश

Vande Mataram Guidelines: राष्ट्रगीत वंदे मातरम् पर केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। नए निर्देशों के मुताबिक अब सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों और आयोजनों में वंदे मातरम् गाया जाएगा। अगर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ साथ में गाए या बजाए जाएं, तो पहले वंदे मातरम् गाया जाएगा। नए नियमों के मुताबिक, राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सभी 6 अंतरे गाए जाएंगे। इनकी कुल समय अवधि 3 मिनट 10 सेकंड है। अब तक इस गीत के पहले 2 अंतरे ही गाए जाते थे।

[caption id="attachment_133757" align="alignnone" width="1339"] वंदे मातरम् गाना अनिवार्य वंदे मातरम् गाना अनिवार्य[/caption]

आदेश में क्या लिखा?

आदेश में साफ लिखा है कि जब राष्ट्रगीत गाया जाएगा, इस दौरान हर व्यक्ति को सावधान मुद्रा में खड़ा रहना होगा। यह आदेश 28 जनवरी को जारी हुआ, लेकिन इसकी जानकारी 11 फरवरी को आई।  सभी स्कूलों में दिन की शुरुआत राष्ट्रगीत बजाने के बाद ही होगी। 

कब-कब गाया जाएगा?

हालांकि, आदेश में यह भी लिखा गया कि किन-किन मौकों पर राष्ट्रगीत गाया जा सकता है, इसकी पूरी लिस्ट देना संभव नहीं है। यह पहली बार है जब राष्ट्रगीत को लेकर डिटेल में प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं। केंद्र सरकार इस समय वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम मना रहा है।  तिरंगा फहराने, राष्ट्रपति के आगमन, राष्ट्र के नाम उनके भाषणों और संबोधनों से पहले और बाद में, और राज्यपालों के आगमन और संबोधन से पहले और बाद में सहित कई आधिकारिक अवसरों पर वंदे मातरम बजाना अनिवार्य होगा।

Vande Mataram Guidelines: खड़ा रहना अनिवार्य

10 पेजों के आदेश में, सिविलियन पुरस्कार समारोहों, जैसे कि पद्म पुरस्कार समारोह या ऐसे किसी भी कार्यक्रम में जहां राष्ट्रपति मौजूद हों, वहां भी वन्दे मातरम बजाया जाएगा। हालांकि, थिएटर को नए नियमों से दूर रखा गया है। यानी फिल्म शुरू होने से पहले ‘वंदे मातरम’ बजाना और खड़ा रहना अनिवार्य नहीं होगा। 

मंत्रालय ने कहा कि अब से राष्ट्रगीत का आधिकारिक संस्करण ही गाया या बजाया जाएगा और इसे सामूहिक गायन के साथ गाया जाएगा। 

[caption id="attachment_133758" align="alignnone" width="1351"]सावधान में खड़ा रहना अनिवार्य सावधान में खड़ा रहना अनिवार्य[/caption]

क्यों छिड़ा विवाद?

बंकिम चंद्र चटर्जी ने वंदे मातरम् गीत की रचना की थी। उन्होंने अपने उपन्यास आनंदमठ में इस गीत का जिक्र किया। इस गीत में मातृभूमि और इसकी महानता के बारें में बताया गया। साल 1870 में वंदे मातरम् लिखा गया और साल 1882 में जारी हुआ। शुरुआती दौर में यह गीत बंगाल में गाया जाता था। धीरे-धीरे यह पूरे देशमें गाया जाने लगा। 

हिंदू देवी-देवताओं का जिक्र

गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने इस गीत को साल 1896 में पहली बार गाया था। उसी के बाद से इसका विरोध शुरू हुआ। विरोध की वजह थी वो शब्द जिसमें देवी का जिक्र किया गया। मुस्लिम नेताओं का कहना था कि कि इस गीत में देवी का वर्णन है। यह मूर्ति पूजा का हिस्सा है और इस्लाम को यह मंजूर नहीं है। यह भी कहा गया कि वंदे मातरम् में देश को देवी दुर्गा के रूप में दिखाया गया। 

कमेटी का फैसला

Vande Mataram Guidelines: मुस्लिमों का विरोध बढ़ने पर कांग्रेस ने एक कमेटी बनाई। उस कमेटी में गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, मौलाना अबुल कलाम आजाद और पंडित जवाहरलाल नेहरू शामिल थे। समिति का कहना था कि इस गीत के शुरुआती 2 अंतरे मातृभूमि की प्रशंसा में लिखे गए बाद के अंतरे हिन्दू देवी-देवताओं पर हैं। इसलिए फैसला किया गया था कि वंदे मातरम् के शुरुआती 2 पदों को ही राष्ट्रगीत के रूप में गाया जाएगा।

संबंधित सामग्री

30 जून तक चलाएं पैक्स का सदस्यता अभियान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए जरूरी निर्देश

राज्य

30 जून तक चलाएं पैक्स का सदस्यता अभियान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए जरूरी निर्देश

22 मई 2026 को भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस का प्री-समिट आयोजित होगा, जिसमें वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर चर्चा होगी।

जनजातीय क्षेत्रों में जैविक खेती को मिलेगा प्रोत्साहन, सीएम डॉ. यादव की ये है प्लानिंग

राज्य

जनजातीय क्षेत्रों में जैविक खेती को मिलेगा प्रोत्साहन, सीएम डॉ. यादव की ये है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय क्षेत्रों में जैविक खेती, शिक्षा और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समीक्षा की और विभिन्न निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की पशुपालन और डेयरी विभाग के कार्यों की समीक्षा

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की पशुपालन और डेयरी विभाग के कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने के प्रयासों की समीक्षा की और राज्य के डेयरी उत्पादन में वृद्धि की जानकारी दी।

नागरिकों की सुविधा के लिए जल्द शुरू करें सुगम परिवहन सेवा योजना, CM डॉ. यादव ने दिए निर्देश

राज्य

नागरिकों की सुविधा के लिए जल्द शुरू करें सुगम परिवहन सेवा योजना, CM डॉ. यादव ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए सुगम परिवहन सेवा योजना को जल्दी शुरू करने का निर्देश दिया।

मध्यप्रदेश में नया व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, मुख्यमंत्री ने की अध्यक्षता

राज्य

मध्यप्रदेश में नया व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, मुख्यमंत्री ने की अध्यक्षता

मध्यप्रदेश में नया व्यापारी कल्याण बोर्ड की स्थापना हुई, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कर रहे हैं। इसका उद्देश्य व्यापारी समुदाय का कल्याण और निर्यात वृद्धि है।