Asia Cup Trophy Controversy: BCCI और ACC में टकराव जारी, मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी देने से किया इनकार!

bcci-vs-acc-conflict-mohsin-naqvi-refuses-trophy

Asia Cup Trophy Controversy: BCCI और ACC में टकराव जारी, मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी देने से किया इनकार!

asia cup trophy controversy bcci और acc में टकराव जारी मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी देने से किया इनकार

Asia Cup Trophy Controversy: एशिया कप 2025 खत्म हुए लगभग 15 दिन हो चुके हैं, लेकिन भारत को अब तक ट्रॉफी नहीं सौंपी गई है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने अपने स्टाफ से सख्त निर्देश दिए हैं कि उनकी मंजूरी और मौजूदगी के बिना ट्रॉफी न तो ऑफिस से बाहर जाए और न ही किसी को सौंपी जाए। Read More: ENG W vs SL W World Cup 2025: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रन से हराकर तीसरी जीत की दर्ज, नैट सिवर-ब्रंट का धमाकेदार शतक…

टॉफी अभी भी दुबई के ACC ऑफिस में..?

सूत्रो ने मीडिया एजेंसी से बात करते हुए बताया कि- एशिया कप की ट्रॉफी अब भी दुबई स्थित ACC ऑफिस में ही रखी हुई है। सूत्र के मुताबिक, नकवी अब भी इस बात पर अड़े हैं कि ट्रॉफी भारतीय टीम को उन्हीं से लेनी होगी। यह मामला अब राजनीतक रंग भी पकड़ रहा है क्योंकि नकवी सिर्फ ACC के चेयरमैन ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ और पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं।

भारत ने एशिया कप में पाक को हराकर जीता था खिताब...

भारत ने 28 सितंबर को खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया था। फाइनल के बाद ट्रॉफी सेरेमनी में विवाद खड़ा हो गया, जब जीत के बाद जब ट्रॉफी लेने की बात आई तो टीम इंडिया ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था Asia Cup Trophy Controversy (1) यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में लिया गया था, जिसमें भारतीय सुरक्षा बलों के जवान शहीद हुए थे। टीम इंडिया ने साफ कहा कि वे ACC के किसी अन्य अधिकारी से ट्रॉफी ले सकते हैं, लेकिन नकवी से नहीं। इस पर नकवी मंच से उतर गए और ट्रॉफी व मेडल्स को अपने साथ ले गए।

पूरे टूर्नामेंट में दिखा भारत-पाकिस्तान तनाव...

टूर्नामेंट के दौरान भी दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच तनाव दिखा। भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया। वहीं, पाकिस्तानी खिलाड़ी बार-बार “6-0” के इशारे कर रहे थे — जो कथित तौर पर पाकिस्तान के उस झूठे दावे पर आधारित था कि उन्होंने "ऑपरेशन सिंदूर" में भारत के 6 फाइटर जेट गिराए थे।

नकवी बोले – “मैं तो कार्टून की तरह खड़ा था”

एशिया कप फाइनल के बाद, BCCI ने ACC की वार्षिक बैठक में भारत को ट्रॉफी न दिए जाने पर कड़ा विरोध जताया। इस पर नकवी ने सफाई दी कि उन्हें इस बात की कोई लिखित सूचना नहीं मिली थी कि भारतीय टीम उनसे ट्रॉफी नहीं लेगी। नकवी ने कहा – “मैं तो वहां बिना वजह एक कार्टून की तरह खड़ा था, मुझे किसी ने कुछ नहीं बताया।”

ACC दफ्तर में जमा कराई गई ट्रॉफी...

1 अक्टूबर को खबर आई कि नकवी ने बढ़ते विवाद के बाद एशिया कप ट्रॉफी ACC ऑफिस में जमा करा दी है। BCCI ने ACC की AGM में नकवी से ट्रॉफी जल्द से जल्द भारत को सौंपने की मांग की थी।

भारत ने चेतावनी दी – ट्रॉफी नहीं लौटाई तो कार्रवाई....

भारतीय बोर्ड के अधिकारियों ने ACC में स्पष्ट कहा कि - अगर नकवी ट्रॉफी भारत को नहीं सौंपते हैं, तो महाभियोग लाकर उन्हें ACC चेयरमैन पद से हटाया जा सकता है। फिलहाल, ACC ऑफिस ने इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन ट्रॉफी वहीं सुरक्षित रखी गई है।

विवाद कब सुलझेगा, इंतजार जारी...

भारत को ट्रॉफी न मिल पाने का यह मामला अब BCCI और ACC के बीच बड़ी कूटनीतिक टकराव बनता जा रहा है। एशिया कप जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की ट्रॉफी अगर लंबे समय तक “कस्टडी में” रहेगी, तो यह क्रिकेट के इतिहास में पहली बार होगा।  

संबंधित सामग्री

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

राज्य

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

आशीष की हैट्रिक और कप्तान केतन के गोल से भारत ने रचा इतिहास, मुख्यमंत्री ने युवा खिलाड़ियों को बताया देश का भविष्य।

पंजाब: प्रेमिका की बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव सूटकेस में भर जंगल में जलाया; आरोपी गिरफ्तार

देश-विदेश

पंजाब: प्रेमिका की बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव सूटकेस में भर जंगल में जलाया; आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर में 23 वर्षीय युवक ने अपनी प्रेमिका की नाबालिग बेटी की हत्या कर दी और शव को सूटकेस में भरकर जंगल में जला दिया।

Cake Recipe Without Egg: बिना अंडे के घर पर बनाएं टेस्टी चॉकलेट केक!

लाइफ स्टाइल

Cake Recipe Without Egg: बिना अंडे के घर पर बनाएं टेस्टी चॉकलेट केक!

Discover how to create a scrumptious eggless chocolate cake using just biscuits, milk, and baking powder. Ideal for quick and easy baking.

“नशे में संलिप्त 123 सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई, 174 चिट्टा तस्कर पहुंचे जेल,” बोले हिमाचल CM सुक्खू

राज्य

“नशे में संलिप्त 123 सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई, 174 चिट्टा तस्कर पहुंचे जेल,” बोले हिमाचल CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की घोषणा की।

MP बना निवेश का केंद्र, लैटिन अमेरिका के साथ मजबूती, CM डॉ. यादव बोले- एक जैसी हैं हमारी परंपराएं

राज्य

MP बना निवेश का केंद्र, लैटिन अमेरिका के साथ मजबूती, CM डॉ. यादव बोले- एक जैसी हैं हमारी परंपराएं

मध्यप्रदेश ने लैटिन अमेरिका-कैरिबियन देशों के साथ फार्मा, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल क्षेत्रों में साझेदारियां बढ़ाईं।