Bumrah out of Oval Test 2025: ओवल टेस्ट में नहीं खेलेंगे बुमराह, BCCI ने वर्कलोड...

bumrah-out-of-oval-test-bcci-decision

Bumrah out of Oval Test 2025: ओवल टेस्ट में नहीं खेलेंगे बुमराह, BCCI ने वर्कलोड को देखते हुए लिया बड़ा फैसला!

bumrah out of oval test 2025 ओवल टेस्ट में नहीं खेलेंगे बुमराह bcci ने वर्कलोड को देखते हुए लिया बड़ा फैसला

Bumrah out of Oval Test 2025: एंडरसन तेंदलुकर ट्रॉफी के टेस्ट मैच इंग्लैंड में चल रहें है, जिसमें से 4 मैच हो चुके है, 31 जुलाई को 5वां ओवल टेस्ट भारत और इंग्लैंड के बीच शुरु होगा। इस पांचवे मैच में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाहर रहेंगें। उन्हें इस मैच से आराम दिया गया। यह फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मेडिकल टीम ने उनकी फिटनेस और वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए लिया है। उनकी जगह तेज गेंदबाज आकाश दीप को टीम में शामिल किया गया है। Read More: IND vs ENG Test Match: भारत ने मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन 4 विकेट पर बनाए 264 रन, यशस्वी-सुदर्शन की शानदार फिफ्टी!

पहले खेलने की थी योजना...

सूत्रों के मुताबिक, बुमराह को शुरू में ओवल टेस्ट में खिलाने की योजना थी, क्योंकि भारत को सीरीज में बराबरी का मौका मिला है। लेकिन उनकी फिटनेस रिपोर्ट और ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट में बढ़े वर्कलोड को देखते हुए, अंतिम समय पर उन्हें आराम देने का निर्णय लिया गया।

ओवल की पिच और पिछला वर्कलोड बना कारण...

ओवल की धीमी और सपाट पिच पर तेज गेंदबाजों को कम मदद मिलती है। साथ ही बुमराह ने ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट में 33 ओवर फेंके, जो उनके करियर में सबसे ज्यादा हैं। इतना ही नहीं, पहली बार उनकी गेंदबाजी पर 100 से ज्यादा रन बने और उनकी गति में भी गिरावट देखी गई।

गति में गिरावट का आंकड़ा...

हेडिंग्ले टेस्ट: 42.7% गेंदें 140+ किमी/घंटा लॉर्ड्स टेस्ट: 22.3% गेंदें 140+ किमी/घंटा ओल्ड ट्रैफर्ड: केवल 0.5% गेंदें 140+ किमी/घंटा इस गिरती गति और थकान को ध्यान में रखते हुए उन्हें आराम देना जरूरी हो गया।

पहले से तय था: बुमराह खेलेंगे सिर्फ 3 टेस्ट..

सीरीज शुरू होने से पहले ही BCCI, बुमराह और टीम प्रबंधन के बीच यह तय हो गया था कि वह इंग्लैंड दौरे पर केवल 3 टेस्ट खेलेंगे। बुमराह ने हेडिंग्ले, लॉर्ड्स और ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट खेले, जबकि एजबेस्टन में आराम किया था।

आकाश दीप की वापसी तय, अर्शदीप को मिल सकता है मौका...

आकाश दीप: चौथे टेस्ट से पहले चोटिल हो गए थे, लेकिन अब फिट हैं और टीम में वापसी करेंगे। एजबेस्टन टेस्ट में 10 विकेट लेकर उन्होंने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अर्शदीप सिंह: अब पूरी तरह फिट हैं और उन्हें इस टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। वह अंशुल कंबोज की जगह टीम में शामिल हो सकते हैं।

बुमराह का सीरीज में प्रदर्शन...

जसप्रीत बुमराह ने अब तक सीरीज में 14 विकेट झटके हैं और मोहम्मद सिराज के साथ संयुक्त रूप से सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल हैं।

संबंधित सामग्री

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

राज्य

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

आशीष की हैट्रिक और कप्तान केतन के गोल से भारत ने रचा इतिहास, मुख्यमंत्री ने युवा खिलाड़ियों को बताया देश का भविष्य।

पंजाब: प्रेमिका की बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव सूटकेस में भर जंगल में जलाया; आरोपी गिरफ्तार

देश-विदेश

पंजाब: प्रेमिका की बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव सूटकेस में भर जंगल में जलाया; आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर में 23 वर्षीय युवक ने अपनी प्रेमिका की नाबालिग बेटी की हत्या कर दी और शव को सूटकेस में भरकर जंगल में जला दिया।

Cake Recipe Without Egg: बिना अंडे के घर पर बनाएं टेस्टी चॉकलेट केक!

लाइफ स्टाइल

Cake Recipe Without Egg: बिना अंडे के घर पर बनाएं टेस्टी चॉकलेट केक!

Discover how to create a scrumptious eggless chocolate cake using just biscuits, milk, and baking powder. Ideal for quick and easy baking.

“नशे में संलिप्त 123 सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई, 174 चिट्टा तस्कर पहुंचे जेल,” बोले हिमाचल CM सुक्खू

राज्य

“नशे में संलिप्त 123 सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई, 174 चिट्टा तस्कर पहुंचे जेल,” बोले हिमाचल CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की घोषणा की।

MP बना निवेश का केंद्र, लैटिन अमेरिका के साथ मजबूती, CM डॉ. यादव बोले- एक जैसी हैं हमारी परंपराएं

राज्य

MP बना निवेश का केंद्र, लैटिन अमेरिका के साथ मजबूती, CM डॉ. यादव बोले- एक जैसी हैं हमारी परंपराएं

मध्यप्रदेश ने लैटिन अमेरिका-कैरिबियन देशों के साथ फार्मा, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल क्षेत्रों में साझेदारियां बढ़ाईं।