Rath Yatra 2025: सीएम साय बने गजपति महाराजा

chhattisgarh-jagannath-yatra

Rath Yatra 2025: सीएम साय बने गजपति महाराजा

rath yatra 2025 सीएम साय बने गजपति महाराजा

Chhattisgarh Jagannath Yatra: जशपुर में श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में इस वर्ष खास होगा आयोजन

Chhattisgarh Jagannath Yatra: भगवान श्री जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा इस बार जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में एक विशेष ऐतिहासिक रंग में रंगी दिखाई दे रही है। इस साल की यात्रा की विशेषता यह है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय को 'गजपति महाराजा' की पारंपरिक भूमिका सौंपी गई है। यह भूमिका पूरी विधि-विधान के साथ ओडिशा के संबलपुर से आए पुरोहितों की उपस्थिति में उन्हें दी गई।

गजपति महाराजा की भूमिका में मुख्यमंत्री और धर्मपत्नी

मुख्यमंत्री निवास स्थित बगिया परिसर में ओडिशा से आमंत्रित विद्वान पुरोहितों ने परंपरागत अनुष्ठान कर गजपति महाराजा की रस्में निभाईं। परंपरा के अनुसार, गजपति महाराजा को रथ यात्रा का मुख्य संरक्षक माना जाता है और उनकी उपस्थिति शुभ मानी जाती है। श्री साय और उनकी धर्मपत्नी ने श्रद्धापूर्वक समस्त धार्मिक क्रियाओं में भाग लेकर इस परंपरा को सम्मान दिया।

इस बार की रथयात्रा क्यों है विशेष?

ओडिशा के प्रसिद्ध कीर्तन मंडलों और भजन मंडलियों की विशेष प्रस्तुति। पारंपरिक वाद्य यंत्रों और भक्ति संगीत की गूंज से गूंजेगा पूरा दोकड़ा। धार्मिक व सांस्कृतिक झांकियां भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगी। रथयात्रा के अवसर पर विशाल मेला का आयोजन: जिसमें विभिन्न झूले, मनोरंजन, पारंपरिक व्यंजन, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले में छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा, झारखंड, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

विशेष रूप से तैयार हो रहा है रथ

श्री जगन्नाथ मंदिर समिति, दोकड़ा द्वारा पारंपरिक शैली में विशाल और आकर्षक रथ का निर्माण कराया गया है। यह रथ पुरी (ओडिशा) की तर्ज पर बनाया गया है, जिसमें स्थानीय कारीगरों के साथ-साथ ओडिशा से आए विशेषज्ञ रथ-शिल्पी भी शामिल हैं। रथ निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है और यात्रा के दिन यह भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को नगर भ्रमण पर ले जाएगा।

भक्तों से अनुरोध

श्री जगन्नाथ मंदिर समिति, दोकड़ा ने समस्त श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों और प्रदेशवासियों से रथयात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Read More :-देश के चार राज्यों में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव: गुजरात में कम मतदान, परिणाम 23 जून को

Watch Now :- कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल की दूर्दशा | GOVTSCHOOL| BHOPAL

 

संबंधित सामग्री

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

राज्य

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बच्चों ने फादर्स डे पर उन्हें खुद से बनाई गई पेंटिंग और संदेश भेंट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

लखनऊ अग्निकांड के चलते CM योगी ने किया दौरा रद्द, छात्रों की मृत्यू पर जताया दुख

राज्य

लखनऊ अग्निकांड के चलते CM योगी ने किया दौरा रद्द, छात्रों की मृत्यू पर जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुई भीषण अग्निकांड की सूचना पर अपना दौरा रद्द कर तत्काल लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकास और सुधारात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की, विभागीय उपलब्धियों और प्रगति पर चर्चा की और आगामी योजनाओं पर बल दिया।

महाराष्ट्र में शिवसेना विभाजन: 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल, आदित्य बोले - वफादारी बिकाऊ

देश-विदेश

महाराष्ट्र में शिवसेना विभाजन: 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल, आदित्य बोले - वफादारी बिकाऊ

महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़, छह लोकसभा सांसदों ने उद्धव ठाकरे गुट छोड़ एकनाथ शिंदे गुट में प्रवेश किया। उधर, उद्धव गुट में नई टूट की अटकलें बढ़ीं।