विधानसभा शीतकालीन सत्र: पहले दिन ‘विजन 2047’ पर होगी चर्चा

chhattisgarh-winter-session-vision-2047-discussion-updates

विधानसभा शीतकालीन सत्र: पहले दिन ‘विजन 2047’ पर होगी चर्चा

विधानसभा शीतकालीन सत्र पहले दिन ‘विजन 2047’ पर होगी चर्चा

विधानसभा शीतकालीन सत्र: छत्तीसगढ़ में इस बार के शीतकालीन सत्र को लेकर हलचल पहले से ही तेज है। वजह भी खास है-नया विधानसभा भवन, नई तारीख और पहले ही दिन भविष्य को लेकर गंभीर मंथन। अटल नगर (नवा रायपुर) में 14 दिसंबर से शुरू होने वाला यह सत्र कई मायनों में यादगार माना जा रहा है।

विधानसभा शीतकालीन सत्र: पहले दिन भविष्य की तस्वीर: विजन 2047

अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि सत्र की शुरुआत एक ऐसी चर्चा से होगी जो राजनीति से पूरी तरह अलग है।‘विजन 2047’ पर होने वाला विमर्श राज्य की आने वाली पीढ़ियों के सपनों, विकास योजनाओं और लंबे लक्ष्यों को लेकर होगा।डॉ. रमन के मुताबिक, यह विषय ऐसा है जिस पर सभी दलों की सहमति और सहभागिता जरूरी है और उम्मीद भी यही है कि चर्चा सार्थक रहेगी। Read More-CG Political News: CM विष्णु देव साय ने कैबिनेट की बैठक ली

विधानसभा शीतकालीन सत्र: विधानसभा के 25 साल का सफरनाम

इस बार सत्र रविवार को बुलाने का एक दिलचस्प कारण है।ठीक 25 साल पहले—14 दिसंबर 2000-को छत्तीसगढ़ विधानसभा की पहली बैठक हुई थी।अब तक 76 सत्र, 773 बैठकें और 3456 घंटे से ज्यादा की कार्रवाई… इन आंकड़ों में दो दशक का पूरा लोकतांत्रिक सफर छिपा है। Read More-छत्तीसगढ़ के 6 यूनिवर्सिटी के साथ MoU, देश में पहली बार शुरू होगा ‘रक्षक पाठ्यक्रम’

दूसरे दिन बजट

सत्र के दूसरे दिन सरकार चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी।इस पर 16 दिसंबर को चर्चा तय है।इसके अलावा दुकान एवं स्थापना संशोधन विधेयक भी लाने की तैयारी की गई है, जो कारोबारी ढांचे में कुछ नई व्यवस्थाएं जोड़ सकता है।

नए विधानसभा भवन में दिखेगा पूरा छत्तीसगढ़

अध्यक्ष ने यह भी बताया कि नए भवन की दीवारें सिर्फ सजावटी नहीं होंगी—उन पर छत्तीसगढ़ की मिट्टी की खुशबू होगी।गलियारों में बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर, रायगढ़… यानी पूरे प्रदेश की कला और संस्कृति की झलक दिखाई देगी।इस काम के लिए संस्कृति विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है और नए लोकसभा भवन की सजावट को भी देखा जा रहा है।
पेपरलेस की ओर बड़ा कदम
इस सत्र में विधानसभा का बड़ा हिस्सा ऑनलाइन प्रक्रिया में काम करेगा। डॉ. रमन सिंह ने बताया कि 96% से दा प्रश्न डिजिटल माध्यम से प्राप्त हुए हैं।चिप्स की मदद से विधानसभा को पूरी तरह पेपरलेस बनाने की तैयारी जारी है.यह बदलाव आने वाले वर्षों में कार्यप्रणाली को काफी आसान कर सकता है।

संबंधित सामग्री

स्कॉलरशिप से सपनों को मिलेगी नई उड़ान: सीएम डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्कॉलरशिप से सपनों को मिलेगी नई उड़ान: सीएम डॉ. मोहन यादव

ट्विशा शर्मा केसः आरोपी समर्थ सिंह से SIT की पूछताछ जारी, समर्थ लगा रहा ट्विशा के चरित्र पर सवाल

जुर्म गाथा

ट्विशा शर्मा केसः आरोपी समर्थ सिंह से SIT की पूछताछ जारी, समर्थ लगा रहा ट्विशा के चरित्र पर सवाल

ट्विशा शर्मा मामले में आरोपी समर्थ सिंह से SIT की सख्त पूछताछ जारी है, और सुप्रीम कोर्ट सहित विभिन्न अदालतों में मुकदमा चल रहा है।

एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मर्डर केस, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया पीड़ितों के बयानों के पीछे न भागे

राज्य

एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मर्डर केस, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया पीड़ितों के बयानों के पीछे न भागे

सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मौत केस में सुनवाई के दौरान मीडिया और पक्षों को संयम बरतने की सलाह दी। न्यायपालिका पर सवाल उठाने पर चिंता व्यक्त की गई।

मध्य प्रदेश में नौतपा शुरू, भीषण गर्मी की चेतावनी जारी

राज्य

मध्य प्रदेश में नौतपा शुरू, भीषण गर्मी की चेतावनी जारी

मध्य प्रदेश में नौतपा के आरंभ के साथ ही भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। IMD ने अगले 9 दिनों के लिए गर्मी और लू की चेतावनी दी है।

फूड पॉइजनिंग का मामला,  प्रशिक्षण शिविर में दूषित भोजन से 5 छात्रों की बिगड़ी तबीयत,1 गंभीर

राज्य

फूड पॉइजनिंग का मामला,  प्रशिक्षण शिविर में दूषित भोजन से 5 छात्रों की बिगड़ी तबीयत,1 गंभीर

मध्य प्रदेश के इटारसी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में 5 छात्र खाने के बाद बीमार पड़े। उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर है।