चीन ने अरुणाचल प्रदेश की कुछ जगहों के बदले नाम, विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी

china-arunachal-pradesh-name-change-mea-warning

चीन ने अरुणाचल प्रदेश की कुछ जगहों के बदले नाम, विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी

चीन ने अरुणाचल प्रदेश की कुछ जगहों के बदले नाम विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी

China Arunachal name change: चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों का नाम बदल दिया। इसको लेकर ने भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस तरह की कोशिश को भ्रामक और निराधार बताते हुए खारिज कर दिया गया है। भारत की तरफ से कहा गया है कि चीन की तरफ से लिया गया यह कदम गलत और बिना आधार का है। 

अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल भारत का अविभाज्य हिस्सा

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और रहेगा। चीन के किसी तरह के नाम बदलने और या झूठे दावे करने से हकीकत नहीं बदल जाएगी। इस दौरान भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह अपनी क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेगा।

China Arunachal name change: चीन के झूठे दावे

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने चीन के नाम बदले जाने के सवाल पर कहा, "भारत, चीन द्वारा भारत की जमीन के हिस्से वाले स्थानों को मनगढ़ंत नाम देने के किसी भी शरारती प्रयास को स्पष्ट रूप से खारिज करता है। चीन द्वारा झूठे दावे पेश करने और निराधार बातें गढ़ने के ऐसी कोशिशें इस निर्विवाद वास्तविकता को नहीं बदल सकते कि अरुणाचल प्रदेश सहित ये स्थान और क्षेत्र भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा थे, हैं और हमेशा रहेंगे।

भारत-चीन का रिश्ता

जायसवाल ने चेतावनी दी कि बीजिंग की ऐसी एकतरफा कार्रवाइयां कूटनीतिक चैनलों में हुई प्रगति को बाधित कर सकती हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 'चीनी पक्ष की ये कार्रवाइयां भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर और सामान्य बनाने के चल रहे प्रयासों को कमजोर करती हैं। चीन को ऐसे कामों से बचना चाहिए जो संबंधों में नकारात्मकता पैदा करते हैं और बेहतर समझ बनाने के प्रयासों को नुकसान पहुंचाते हैं।'

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उत्तरदायित्व और प्रशासनिक दक्षता के साथ काम करने की सलाह दी।

हरियाणा कैबिनेट के बड़े फैसले: युवाओं को राहत, NCR में सिर्फ CNG-EV वाहन, 5 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य

राज्य

हरियाणा कैबिनेट के बड़े फैसले: युवाओं को राहत, NCR में सिर्फ CNG-EV वाहन, 5 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य

हरियाणा कैबिनेट बैठक में नई औद्योगिक नीति 2026 मंजूर की गई, जिसमें 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य है। सरकार ने पर्यावरण और रोजगार संरक्षण की दिशा में कई कदम उठाए।

Deoria Lover Couple Death: उत्तरप्रदेश में बेहोशी हालत में मिले प्रेमी जोड़े, इलाज के दौरान मौत

राज्य

Deoria Lover Couple Death: उत्तरप्रदेश में बेहोशी हालत में मिले प्रेमी जोड़े, इलाज के दौरान मौत

A young man and woman were found unconscious by the roadside in Deoria, UP, and later declared dead at the hospital. The cause of death is under investigation.

पटना पहुंचे पंजाब CM भगवंत मान, BJP पर साधा निशाना; बोले- ‘पार्टी तोड़ने का काम न करे’

राज्य

पटना पहुंचे पंजाब CM भगवंत मान, BJP पर साधा निशाना; बोले- ‘पार्टी तोड़ने का काम न करे’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पटना के गुरुद्वारे में माथा टेका और भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाए।

TOP 10 News: ईरान-अमेरिका शर्तें, भारतीय PM नॉर्वे यात्रा, केरलम के नए CM

देश-विदेश

TOP 10 News: ईरान-अमेरिका शर्तें, भारतीय PM नॉर्वे यात्रा, केरलम के नए CM

ईरान ने अमेरिका से 5 शर्तें रखीं युद्ध समाप्ति के लिए, भारतीय PM 43 वर्षों में पहली बार नॉर्वे पहुंचे, वीडी सतीशन केरलम के नए CM बने।