एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव,सीधी कलेक्टर-गुना एसपी को हटाया

cm-dr-mohan-visit-sidhi

एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव,सीधी कलेक्टर-गुना एसपी को हटाया

एक्शन मोड में सीएम डॉ मोहन यादवसीधी कलेक्टर-गुना एसपी को हटाया

CM Dr Mohan Visit Sidhi:  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार 22 मार्च को अचानक सीधी जिले का दौरा कर प्रशासनिक व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी। दौरे के दौरान उन्होंने एक ओर आम जनता और जनप्रतिनिधियों की शिकायतें सुनीं, वहीं दूसरी ओर अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराज़गी जताते हुए साफ संकेत दिए कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनके दौरे से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सीएम डॉ. यादव ने सीधी जिले के सहकारी बैंक के महाप्रबंधक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीधी कलेक्टर को भी पद से हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने गुना जिले में तलाशी के दौरान मिली नकद राशि के हेरफेर के मामले में पुलिस अधीक्षक की भूमिका को यथोचित नहीं मानते हुए एसपी को भी तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए।

[caption id="attachment_142540" align="alignnone" width="1187"]एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव[/caption]

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला मुख्यालय पहुंचकर विभिन्न विभागों की समीक्षा की और कहा कि दौरे के दौरान उन्हें कई प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अधिकारियों की जवाबदेही उनकी नियुक्ति के साथ ही तय हो जाती है और यदि मैदानी स्तर पर शिकायतें मिलती हैं तो ऐसे अधिकारियों को मैदान में रखने के बजाय वल्लभ भवन बैठाना ज्यादा उचित है। उन्होंने कहा कि आज के दौरे का परिणाम देर रात तक सामने आ जाएगा और प्रशासनिक व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।

CM Dr Mohan Visit Sidhi:  अधिकारियों पर गिरी गाज

सीधी जिले के आकस्मिक भ्रमण के दौरान आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायतों तथा जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों की गतिविधियों की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पीएस धनवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए, वहीं सीधी कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी को भी पद से हटाने के निर्देश दिए हैं।

CM Dr Mohan Visit Sidhi: संतोषजनक नहीं मिली अधिकारी की भूमिका

इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना जिले में तलाशी के दौरान मिली नकद राशि के हेरफेर के मामले में पुलिस अधीक्षक की भूमिका को संतोषजनक नहीं मानते हुए गुना एसपी अंकित सोनी को भी तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए।

संबंधित सामग्री

पांचना बांध के पानी को लेकर उग्र हुआ आंदोलन, दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर उतरे हजारों किसान

राज्य

पांचना बांध के पानी को लेकर उग्र हुआ आंदोलन, दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर उतरे हजारों किसान

राजस्थान के किसान, विशेषकर करौली और सवाई माधोपुर जिलों में, पांचना बांध से जल वितरण के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं। इसने रेलवे यातायात को प्रभावित किया है।

कैमूर को मिली 196 करोड़ की विकास सौगात, सीएम सम्राट चौधरी ने किए कई बड़े ऐलान

राज्य

कैमूर को मिली 196 करोड़ की विकास सौगात, सीएम सम्राट चौधरी ने किए कई बड़े ऐलान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैमूर जिले में 196 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं की घोषणा की, जिसमें हवाई अड्डा और धार्मिक स्थलों के विकास शामिल हैं।

नागपुर: वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने पूर्व सहपाठी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के दबाव का लगाया आरोप

देश-विदेश

नागपुर: वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने पूर्व सहपाठी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के दबाव का लगाया आरोप

नागपुर में वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने अपने पूर्व सहपाठी और उसके सहयोगियों पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कंडोलिया महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को दी 110.55 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

राज्य

कंडोलिया महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को दी 110.55 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल में कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया और 110.55 करोड़ रुपये की लागत से 19 विकास योजनाओं की घोषणा की।

सीएम योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा, मोहर्रम, नीट परीक्षा और योग दिवस की तैयारियों पर रहेगा फोकस

राज्य

सीएम योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा, मोहर्रम, नीट परीक्षा और योग दिवस की तैयारियों पर रहेगा फोकस

उत्तर प्रदेश में आगामी आयोजनों और त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक की।