CM योगी ने किया 50 QRT वाहनों का फ्लैग ऑफ, बोले - सुरक्षा से विकास संभव

cm-yogi-flags-off-50-qrt-vehicles-up-police-security

CM योगी ने किया 50 QRT वाहनों का फ्लैग ऑफ, बोले - सुरक्षा से विकास संभव

cm योगी ने किया 50 qrt वाहनों का फ्लैग ऑफ बोले - सुरक्षा से विकास संभव

CM Yogi UP Police QRT Vehicles: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 50 क्विक रिस्पॉन्स टीम वाहनों को फ्लैग ऑफ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पहली बार कानून व्यवस्था भी चुनाव का मुद्दा बन सकती है और यह उत्तर प्रदेश में हुए बड़े बदलाव का परिणाम है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि कोई सरकार अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता में आई। 

50 QRT वाहनों का फ्लैग ऑफ

‘विकास की पहली शर्त सुरक्षा’

सीएम योगी ने कहा यह 2017 से 2022 के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए प्रभावी कार्यों का परिणाम है, जिसने एक समय दंगाग्रस्त और कर्फ्यू प्रभावित राज्य की छवि को बदलकर सुरक्षित उत्तर प्रदेश के रूप में स्थापित किया। सीएम ने कहा कि विकास की पहली शर्त सुरक्षा होती है। जब व्यक्ति सुरक्षित नहीं होगा तो उसकी पूंजी और परिवार भी सुरक्षित नहीं रह सकते। 

CM Yogi UP Police QRT Vehicles: पुलिस के पास वाहन

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि साल 2017 में उत्तर प्रदेश पुलिस के पास PRV के लगभग 9500 वाहन थे, जो अब बढ़कर 15,500 से अधिक हो गए हैं। इसी तरह 2017 में पुलिस के पास करीब 3000 दोपहिया वाहन थे, जिनकी संख्या अब 9200 से ज्यादा हो गई है। यह केवल संख्या में वृद्धि नहीं है, बल्कि इससे पुलिस के रिस्पॉन्स टाइम को कम करने में बड़ी सफलता मिली है। 

पुलिस भर्ती और प्रशिक्षण केंद्र

CM योगी ने पुलिस भर्ती और प्रशिक्षण व्यवस्था में हुए बदलावों का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि 2017 में राज्य में पुलिस प्रशिक्षण की क्षमता एक समय में केवल 3000 अभ्यर्थियों की थी, जिससे बड़ी संख्या में भर्ती करना चुनौतीपूर्ण था। उस समय अन्य राज्यों, सेना और पैरामिलिट्री के प्रशिक्षण केंद्रों की मदद लेकर क्षमता को लगभग 30 हजार तक पहुंचाया गया। अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है और वर्तमान में 60,244 पुलिस कार्मिकों की भर्ती की गई है, जिनकी ट्रेनिंग उत्तर प्रदेश के ही प्रशिक्षण केंद्रों में कराई जा रही है। CM ने कहा कि सुधारों के बिना परिवर्तन संभव नहीं है और पिछले 9 वर्षों में प्रदेश में कानून व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था में व्यापक सुधार किए गए हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल-इंदौर कमिश्नरेट में डीसीपी के छह अहम पद खाली, पोस्टिंग को लेकर उठे सवाल

राज्य

भोपाल-इंदौर कमिश्नरेट में डीसीपी के छह अहम पद खाली, पोस्टिंग को लेकर उठे सवाल

भोपाल और इंदौर के पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी स्तर के पद लंबे समय से खाली हैं, जिसमें इंटेलिजेंस, ट्रैफिक और जोन जैसे संवेदनशील विभाग शामिल हैं।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वां जयंती वर्ष:सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- ये अवसर युवाओं को प्रेरणा देने का

राज्य

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वां जयंती वर्ष:सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- ये अवसर युवाओं को प्रेरणा देने का

मध्यप्रदेश सरकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर 23 जून से 6 जुलाई तक विशेष पखवाड़ा आयोजित करेगी, जिसमें विचार गोष्ठियां और श्रद्धांजलि कार्यक्रम शामिल हैं।

मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर 52 गांवों के आदिवासियों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकाला पैदल मार्च

राज्य

मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर 52 गांवों के आदिवासियों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकाला पैदल मार्च

धमतरी के आदिवासी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट का घेराव किया, जिसमें 52 गांवों के ग्रामीण शामिल हुए।

मोबाइल की बढ़ती लत आंखों के लिए बन रही खतरा, तेजी से बढ़ रहे ड्राई आई सिंड्रोम के मामले

लाइफ स्टाइल

मोबाइल की बढ़ती लत आंखों के लिए बन रही खतरा, तेजी से बढ़ रहे ड्राई आई सिंड्रोम के मामले

विशेषज्ञों के अनुसार, अत्यधिक स्क्रीन समय ड्राई आई सिंड्रोम को बढ़ावा दे रहा है, जिसमें आँसू की कमी से आँखों में सूखापन और जलन होती है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मिस्र और केप वर्डे ने दिखाया दमखम

खेल

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मिस्र और केप वर्डे ने दिखाया दमखम

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मिस्र ने न्यूजीलैंड को हराया और केप वर्डे ने उरुग्वे के साथ ड्रॉ खेला। दोनों टीमों ने नॉकआउट दौर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।