पहले शब्द - थैंक्यू योगी जी.. 19 साल की खुशी को मिली नई जिंदगी

first-words-thank-you-yogi-ji-khushi-gupta-new-life

पहले शब्द - थैंक्यू योगी जी.. 19 साल की खुशी को मिली नई जिंदगी

पहले शब्द - थैंक्यू योगी जी 19 साल की खुशी को मिली नई जिंदगी

Khushi Gupta Thank You Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मदद से एक बच्ची को उसकी आवाज मिल गई। कानपुर की 19 साल की खुशी गुप्ता जन्म से न सुन सकती थी और न बोल सकती थी, आज उसकी दुनिया बदल चुकी है. 19 साल के लंबे सन्नाटे के बाद खुशी ने जब पहली बार अपनी जुबान खोली, तो उसके मुंह से पहले शब्द निकले वो थे - थैंक्यू योगी जी।

योगी की मदद से मिली नई जिंदगी

यह कहानी सिर्फ एक इलाज की नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संवेदनशीलता की मिसाल है। ग्वालटोली की रहने वाली खुशी जन्म से ही मूक-बधिर थी। बहुत कोशिश कि लेकिन वो बोल नहीं पाई। लेकिन उसके मन में एक उम्मीद थी कि CM योगी आदित्यनाथ उसकी मदद जरूर करेंगे। इसी उम्मीद से 20 नवंबर 2025 को खुशी बिना किसी को बताए घर से निकली, और वह कानपुर से लखनऊ तक का 90 किलोमीटर का सफर तय कर मुख्यमंत्री आवास पहुंची।  योगी की मदद से मिली नई जिंदगी

Khushi Gupta Thank You Yogi: अकेले पहुंची CM आवास

22 नवंबर को जब वह CM आवास के बाहर रोती मिली, तो पुलिस उसे थाने ले गई। वहां खुशी ने इशारों और अपनी स्क्रैच आर्ट के जरिए पुलिस को समझाया कि वह CM योगी से मिलना चाहती है। वहीं दुसरी और खुशी के पिता कल्लू बेटी के गायब होने से परेशान थे, तभी लखनऊ पुलिस ने उन्हें फोन किया, जब वे लखनऊ पहुंचे, तो पता चला कि खुशी की जिद मुख्यमंत्री योगी तक पहुंच चुकी है। 

CM योगी ने की मदद

26 नवंबर 2025 को खुशी अपने परिवार के साथ CM आवास पहुंची, और मुख्यमंत्री से मुलाकात की। CM ने उसकी पढ़ाई, कान की मशीन और परिवार के लिए आवास की व्यवस्था करने के कड़े निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद प्रशासन ने खुशी का इलाज शुरू हुआ। 5 दिसंबर को एक छोटा ऑपरेशन हुआ, लेकिन उससे लाभ नहीं मिला। इसके बाद जांच की गई और बताया कि खुशी को 'कोक्लियर इम्प्लांट' की जरूरत है, जिसका खर्च 6 से 7 लाख रुपए आएगा। एक गरीब परिवार के लिए यह रकम बहुत बड़ी थी, लेकिन राज्य सरकार ने इसका पूरा जिम्मा उठाया।  [caption id="attachment_132303" align="alignnone" width="579"]खुशी का हुआ इलाज, CM की बनाई पेंटिंग खुशी का हुआ इलाज, CM की बनाई पेंटिंग[/caption]

पहला शब्द - योगी जी थैंक्यू 

Khushi Gupta Thank You Yogi: फाउंडेशन और दिव्यांगजन अधिकारी की मदद से 26 जनवरी 2026 को खुशी का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन सफल रहा और अब खुशी सुनने लगी। वह धीरे-धीरे बोलने की कोशिश कर रही है। खुशी ने CM योगी को थैंक्यू कहा। खुशी  को अभी स्पीच थेरेपी दी जा रही है। 3 महीने में वह काफी हद तक बोलने लगेगी और एक साल के अंदर सामान्य बच्चों की तरह बातचीत भी कर सकेगी। खुशी ने मुख्यमंत्री योगी के साथ की एक पेंटिंग भी बनाई। जिसे वो खुद मुख्यमंत्री योगी को देगी।

संबंधित सामग्री

कौन थे हड़प्पा काल के लोग? राखीगढ़ी के 5000 साल पुराने कंकाल देंगे जवाब

देश-विदेश

कौन थे हड़प्पा काल के लोग? राखीगढ़ी के 5000 साल पुराने कंकाल देंगे जवाब

हरियाणा के राखीगढ़ी में मिले प्राचीन कंकालों का अध्ययन से हड़प्पा काल की जीवनशैली, स्वास्थ्य और प्रवास संबंधी जानकारियाँ प्राप्त होंगी।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की एकता के लिए उनका बलिदान अविस्मरणीय

राज्य

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की एकता के लिए उनका बलिदान अविस्मरणीय

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई कार्यक्रमों की घोषणा की गई।

अनूपपुर: आरती की घंटियां सुन मंदिर पहुंच जाते हैं भालू, प्रसाद लेकर लौट जाते हैं जंगल,  लोग मानते हैं जावंत

राज्य

अनूपपुर: आरती की घंटियां सुन मंदिर पहुंच जाते हैं भालू, प्रसाद लेकर लौट जाते हैं जंगल, लोग मानते हैं जावंत

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में भालू मंदिर में प्रसाद ग्रहण करने आते हैं। यह अनोखी घटना 2013 से जारी है, जिसमें भालू बिना किसी उपद्रव के प्रसाद लेकर वापस जंगल जाते हैं।

भोपाल को मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा! 2900 करोड़ के वेस्टर्न बायपास को मिली बड़ी मंजूरी

राज्य

भोपाल को मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा! 2900 करोड़ के वेस्टर्न बायपास को मिली बड़ी मंजूरी

भोपाल में प्रस्तावित वेस्टर्न बायपास परियोजना को राज्य स्तरीय साधिकार समिति की बैठक में मंजूरी मिली। परियोजना पर 2900 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान।

Womens T20 WC 2026: विमेंस T-20 वर्ल्डकप में होंगे आज तीन मुकाबले

खेल

Womens T20 WC 2026: विमेंस T-20 वर्ल्डकप में होंगे आज तीन मुकाबले

विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज स्कॉटलैंड-न्यूजीलैंड, श्रीलंका-आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच मुकाबले होंगे।