मध्य प्रदेश-मुंबई ने हासिल की तीसरी जीत, अय्यर का नहीं चला बल्ला, कोहली-रोहित नहीं खेल रहे

hya-pradesh-mumbai-third-win-vijay-hazare-trophy-iyer-fails-kohli-rohit-absent

मध्य प्रदेश-मुंबई ने हासिल की तीसरी जीत, अय्यर का नहीं चला बल्ला, कोहली-रोहित नहीं खेल रहे

मध्य प्रदेश-मुंबई ने हासिल की तीसरी जीत अय्यर का नहीं चला बल्ला कोहली-रोहित नहीं खेल रहे 

Vijay Hazare Trophy Third Win: विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीरीज में मध्य प्रदेश और मुंबई ने लगातार तीसरी जीत हासिल की है। अहमदाबाद में MP ने सोमवार को केरल को 47 रनों से हराया। जबकि, मुंबई ने छत्तीसगढ़ को 9 विकेट से मात दी। दोनों टीमें 12-12 पॉइंट्स के साथ अपने-अपने ग्रुप के टॉप पर हैं।

MP ने जीता मैच

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में केरल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मध्य प्रदेश ने 214 रन बनाए। जवाब में केरल की टीम 41.1 ओवर में 167 रन पर ही ऑलआउट हो गई। हिमांशु मंत्री ने 93 रनों की पारी खेली, वो प्लेयर ऑफ द मैच बने।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Official BCCI Domestic (@officialbccidomestic)

Vijay Hazare Trophy Third Win: वेंकटेश अय्यर का नहीं चला बल्ला

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अभी तक वेंकटेश अय्यर का बल्ला नहीं बोला है। केरल के खिलाफ मैच में MP की टीम भले ही जीत गई हो लेकिन वेंकटेश सस्ते में आउट हो गए। मध्य प्रदेश ने 51 रन पर 3 विकेट खो दिए थे। इसके बाद अय्यर क्रीज पर उतरे। लेकिन 8 रन बनाकर रन आउट हो गए।  मध्य प्रदेश को टूर्नामेंट के अपने पहले दोनों मैचों में जीत मिली थी। लेकिन उसमें कप्तान वेंकटेश अय्यर का बल्ले से कुछ योगदान नहीं था। राजस्थान के खिलाफ उन्होंने 42 गेंद पर 34 रनों की पारी खेली । तमिलनाडु के खिलाफ उनके पास मैच फिनिश करने का मौका था लेकिन 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। गेंदबाजों ने फिर टीम को जैसे तैसे जीत दिलाई। [caption id="attachment_125347" align="alignnone" width="609"]वेंकटेश अय्यर का बल्ला नहीं बोला वेंकटेश अय्यर का बल्ला नहीं बोला[/caption]

शार्दूल ठाकुर प्लेयर ऑफ द मैच

इधर, जयपुर में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने छत्तीसगढ़ को 39.1 ओवर में 142 रन पर समेट दिया। उसके बाद 24 ओवर में एक विकेट पर 144 रन बनाकर जीत दर्ज की। कप्तान शार्दूल ठाकुर प्लेयर ऑफ द मैच बने। उन्होंने 4 विकेट झटके। वहीं शम्स मुलानी ने 5 विकेट लिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Cricket Association (@mumbaicricassoc)

कोहली-रोहित नहीं खेल रहे 

Vijay Hazare Trophy Third Win: विजय हजारे ट्रॉफी के तीसरे राउंड के लिए सोमवार को अलग-अलग 6 वेन्यू पर मैच खेले जा रहे हैं। इनमें अहमदाबाद, राजकोट, सौराष्ट्र, जयपुर, अलूर, बेंगलुरु और रांची के मैदान शामिल हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा इस राउंड में नहीं खेल रहे हैं।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने की नवाचारों की प्रशंसा, कहा- गांव से लेकर शहर तक बढ़ाएं सौर ऊर्जा का उपयोग

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने की नवाचारों की प्रशंसा, कहा- गांव से लेकर शहर तक बढ़ाएं सौर ऊर्जा का उपयोग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा, सोलर उपकरणों की उपलब्धता-उपयोग को प्राथमिकता से किया जाए सुनिश्चित

स्वास्थ्य सेवाओं में आयुष पर बड़ा फोकस, CM डॉ यादव बोले- "हर नागरिक तक पहुंचे नवाचारों का लाभ"

राज्य

स्वास्थ्य सेवाओं में आयुष पर बड़ा फोकस, CM डॉ यादव बोले- "हर नागरिक तक पहुंचे नवाचारों का लाभ"

मध्यप्रदेश सरकार ने आयुष विभाग के तहत पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए नई पहलें शुरू की हैं।

MP में ‘एक विधि’ की ओर बड़ा कदम, CM डॉ यादव ने लॉन्च की UCC वेबसाइट; 15 जून तक मांगे सुझाव

राज्य

MP में ‘एक विधि’ की ओर बड़ा कदम, CM डॉ यादव ने लॉन्च की UCC वेबसाइट; 15 जून तक मांगे सुझाव

मध्यप्रदेश सरकार ने UCC के लिए वेबसाइट लॉन्च की। इसे जनभागीदारी और विचार संग्रह का माध्यम बनाया जाएगा। 15 जून 2026 तक सुझाव दर्ज किए जा सकेंगे।

खाद्य विभाग के नवाचारों से बदली व्यवस्था, मप्र सीएम डॉ यादव बोले- “उपभोक्ता हित सर्वोपरि”

राज्य

खाद्य विभाग के नवाचारों से बदली व्यवस्था, मप्र सीएम डॉ यादव बोले- “उपभोक्ता हित सर्वोपरि”

मध्यप्रदेश में खाद्य और उपभोक्ता सेवाओं की पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सरकार ने नवाचारों की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

Parent-Child Relationship: गलती पर डांटना जरूरी, लेकिन डांटने के बाद भूलकर न करें ये गलतियां

लाइफ स्टाइल

Parent-Child Relationship: गलती पर डांटना जरूरी, लेकिन डांटने के बाद भूलकर न करें ये गलतियां

Conflicts between parents and children are natural and can sometimes lead to negative emotional impacts. It's crucial to mend the relationship after such incidents to maintain trust and love.